Thursday 19 September 2013

निःशुल्क हड्डियों की जांच शिविर का आयोजन किया गया




























नई दिल्ली। नई पीढ़ी नई-सोच संस्था के तत्वावधान में संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी की जनता क्लीनिक में निःशुल्क नसों व हड्डियों का जांच शिविर लगाया गया। यह कैम्प मैवरिक फार्मा के सहयोग से सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया गया जिसमें लगभग 100 लोगों ने जांच करवाई और दवाई लेकर इस कैंप का फायदा उठाया। 
इस जांच शिविर का उद्घाटन संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने किया। इस जांच शिविर में लम्बे समय से नसों व हड्डियों में हो रही तकलीफ की जांच कम्प्यूटर द्वारा गई। 
डॉ. अंसारी ने बताया कि इस शिविर में 100 लोगों ने नसों व हड्डियों में हो रही तकलीफों की जांच कराई व दवाई भी दी गई। उन्होंने कहा कि आज नसों व हड्डियों में दर्द आम बीमारी बनती जा रही है। यदि इसे समय रहते दिखा लिया जाए तो यह तकलीफ नहीं देती।
संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने बताया कि इस शिविर में 100 लोगों ने अपनी हड्डियों व नसों की कम्प्यूटर से जांच कराईं व दवाई प्राप्त की।
इस अवसर पर कालोनी के जिम्मेदार जुबैर आजम ने कहा कि मैं इन नौजावानों को जितनी तारिफ करूं वह कम है। यह लोगों की पूरी तरह से मदद करते हैं। यह जनता के लिए हमेशा पूर्ण रूप से समर्पित रहते हैं यह रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक आधार कार्ड बांट रहे हैं और साथ ही लोगों के खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों के राशन कार्ड के फार्म भी भर रहे हैं व उनकी परेशानी को भी सुन रहे हैं। 
इस अवसर पर संस्था के कई पदाधिकारी, सदस्य व आमजन मौजूद था, उन्होंने इसमें पूरा सहयोग दिया। यह कैम्प मैवरिक फार्मा के सहयोग से लगाया गया व इसी कम्पनी द्वारा दवा भी दी गई।

19-09-2013 को निःशुल्क हड्डियों की जांच शिविर का आयोजन किया गया

Monday 9 September 2013

आधार कार्ड वितरण कैम्प का आयोजन किया

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था द्वारा आधार कार्ड वितरण कैम्प का आयोजन बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में डाॅ. आर अंसारी (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) की जनता क्लीनिक में किया गया। इस कैम्प का उद्घाटन संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कालोनी के जिम्मेदार जुबैर आजम व अन्य लोगों के साथ मिलकर किया। कैम्प का उद्घाटन उन्होंने रिबन काटकर किया व कुछ लोगों को अपने हाथ से आधार कार्ड वितरित किए।
इस मौके पर जुबैर आजम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था निरंतर समाज की सेवा में लगी है। इसमें कार्य करने वाले सभी युवा हैं जिनमें भरपूर जोश है। यह सभी मिलकर कार्य करते हैं जिसका जीता-जागता उदाहरण मेरे सामने है। उन्होंने कहा कि यहां के आधार कार्ड इन्हीं की वजह से मिल पा रहे हैं नहीं तो पता नहीं कब यह आधार कार्ड हमें मिलते। आज मैं कैंप के उद्घाटन के लिए आया था तो पता चला कि मेरा भी आधार कार्ड आ गया है। अब मैं, अपना आधार कार्ड भी लेकर जा रहा हूं।
साबिर हुसैन ने मुजफ्फरनगर में हो रहे दंगे पर कहा कि राजनेता अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पुलिस व प्रशासन इस ओर देख लेती तो यह दंगे शायद नहीं होते। उप्र की सपा सरकार सांप निकलने के लाठी पिट रही है। इस ओर सरकार को राजनीति से उपर उठकर सोचना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि यह आधार कार्ड रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक बांटे जाएंगे। सभी समय पर अपना-अपना आधार कार्ड प्राप्त करें और संस्था के सदस्यों को आधार कार्ड बांटने में अपना सहयोग करें।
हनीफ प्रधान ने कहा कि यह संस्था जब से बनी है तब से लोगों की सेवा कर रही है। यह संस्था के सदस्यों की मेहनत ही है कि आज लगभग 25 हजार आधार कार्ड यह बांटने के लिए लाए गए हैं। इनकी मेहनत सराहनीय है।
हाजी जाबिर हुसैन ने कहा कि युवाओं में जोश है यह अपनी सोच से बहुत दूर तक जाएंगे और समाज का भला करेंगे। सिर्फ इन्हें मार्गदर्शन की जरूरत है।
इस मौके पर संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन, उपाध्यक्ष  मौ. रियाज, महासचिव शमीम हैदर, सचिव अंजार, कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष मो. यामीन, ब्लॉक महासचिव नईम, ब्लॉक उपाध्यक्ष विनोद, ब्लॉक कोषाध्यक्ष मुन्ना अंसारी, आजाद, शाहरुख, शाहजाद, सिराज, सज्जाद, अब्दुल रज्जाक, इरफान आलम, अजीम, नियामत, मो. आरिफ, फुरकान आदि सदस्य व आम जनता मौजूद थी।

DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *