Monday 30 June 2014

कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने व सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच(पंजी) संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन ने रमजान का पाक महीना षुरु होने पर स्थानीय निगम पार्शद श्रीमती तुलसी को एक पत्र लिखकर मांग की है कि रमजान का पाक महीना षुरु चुका है व आपका धर्मपुरा वार्ड (वार्ड नं. 233) जो एक घनी आबादी वाला मुस्लिम क्षेत्र है। इसमे अधिकतर मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं तथा इस क्षेत्र में 10-15 मस्जिदें व 10-15 मदरसे हैं। उन्होंने आगे बताया जैसा कि आपको मालूम है कि 29.6.2014 से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है व यह (30 दिनों तक) 29.7.2014 तक जारी रहेगा। जिस कारण मस्जिदों व मदरसों के आस-पास षाम के समय में सफाई करवाना अनिवार्य है क्योंकि यहां पर नमाज व रोजा इफ्तार आदि का आयोजन भी किया जाता है।
उन्होंने कहा कि यहां पर (30 दिनों तक) सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का कष्ट करें जिससे रमजान के पूरे महीने सफाई का कार्य सुचारू रूप से चल सके।

Saturday 21 June 2014

मतदाता पहचान पत्र कैम्प का आयोजन किया गया

नई दिल्ली। आज के समय में कहा जाता है कि युवा ही देश का भविष्य हैं क्योंकि इन्हीं के कधों पर आगे देश को चलना है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाने का कार्यं युवाओं की एक संस्था नई पीढ़ी-नई सोच (पंजी.) कर रही है। इस संस्था में अधिकतर सदस्य व पदाधिकारी युवा शिक्षित हैं। उनकी सोच में भी एक जोश व जुनून है। इस संस्था के सदस्य जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और समय-समय पर लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाते रहते हैं। इसी कड़ी में आज एक और अध्याय जुड़ गया।
नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र निकट उस्मानपुर थाना न्यू सीलमपुर में मतदाता पहचान पत्र कैम्प का आयोजन किया। इस कैम्प का उद्घाटन संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज ने कम्प्यूटर पर फॉर्म भरकर किया। इस कैम्प में लोगों के इंटरनेट के माध्यम से नए मतदाता पहचान पत्र का आवेदन किया गया।
इस कैम्प में 100 से अधिक लोगों ने फॉर्म भरवाए। फॉर्म भरने के साथसाथ लोगों को आवेदन की स्लिप भी दी गई। इस मौके पर लोगों को मतदाता पहचान पत्र से संबंधित जानकारी भी दी गई। इस कैम्प में संस्था की ओर से मो. यामीन, सदरे आलम, आजाद, मो. सेहराज, अब्दुल रज्जाक, अंजार, गुलजारफुरकान, सज्जाद आदि पदाधिकारी व सदस्यों का योगादन रहा।
 
 

Friday 13 June 2014

शबे बारात पर बच्चों को गाड़ी न दें : साबिर हुसैन

साबिर हुसैन 

 नईं दिल्ली। हर साल शबे बारात की रात में कईं लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। इसमें कईं बार गलती खुद की होती है तो कईं बार दूसरे की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ता है।
दिल्ली पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी हर साल बाइक सवार हुड़दंग करने से बाज नहीं आते हैं और अपनी व दूसरों की जान को नुकसान पहुंचाते हैं। शबे बारात की रात इबादत की रात है। बाइक आदि से हुड़दंग मचाने की नहीं। वहीं नईं पीढ़ी-नईं सोच संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन का कहना है कि शबे बारात की रात को हम सैर सपाटे में तब्दील कर देते हैं जबकि यह गलत है। उन्होंने कहा कि यह रात ऐसी रात है जिसमें जितनी इबादत की जाए उतनी कम है।
जबकि वुछ नौजवान इन बातों को भूलकर अपनी ही दुनिया में मस्त हो जाते हैं और बाइक आदि से हुड़दंग मचाते हैं और यह समझते हैं कि आज पुलिस भी वुछ नहीं कहेगी जो कि गलत है। पुलिस धार्मिक भावनाओं के कारण उन्हें वुछ नहीं कहती।साबिर हुसैन न कहा कि सभी अभिभावकों को यह ध्यान रखना होगा कि आपका बच्चा आपकी गाड़ी तो नहीं ले जा रहा है। उन्हें गाड़ी न दें बल्कि इस रात की फजीलत के बारे में जानकारी दें जिससे सभी को फायदा होगा।

शबे बारात पर कार्यक्रम का आयोजन आज

नईं दिल्ली। हर साल शबे बारात की रात में कईं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और इस रात की फजीलत के बारे में जानकारी दी जाती है। यह रात इबादत की रात कहलाती है। कहा जाता है कि इस रात में जितनी इबादत की जाए वह कम है क्योंकि यह रात साल में एक बार आती है जिसे शबे कदर की रात भी कहते हैं।
वहीं इस साल नईं पीढ़ी-नईं सोच संस्था की नौजवान (युवा) विंग की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन संस्था के वेंद्रीय कार्यांलय के निकट किया जाएगा। इसमें कईं सारे प्राोग्राम किए जाएंगे जैसे नात, तकरीर, बयान आदि। इसमें मदनी मस्जिद के इमाम जनाब हाफिज मो. इकराम, हाफिज मतीन, हाफिज शमसे आलम आदि अपने बयान व तकरीर देंगे। वहीं मदनी मस्जिद में पढ़ने वाले बच्चे भी नात व दीन की बातों की जानकारी देंगे। इसके लिए बच्चों को इनाम भी दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम की जानकारी संस्था के अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने दी कि संस्था की नौजवान विंग ने पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी ली है और उसे अंजाम दे रहे हैं।
इसमें मो. रियाज, डॉ. आर. अंसारी, मो. यामीन, पुरकान, गुलजार, मो. नसीम, मो. सज्जाद, मो. जसीम, मो. वुरबान, अंजार, मो. अरशद आदि नौजवानों का योगदान है।

VIR ARJUN 13-06-2014


VIR ARJUN 13-6-2014


VIR ARJUN 13-06-2014


VIR ARJUN 13-06-2014


DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *