Sunday 31 May 2015

शबे बारात पर संस्था जागरूकता अभियान चलाएगीः साबिर हुसैन

- पिछले साल की तरह इस बार भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि हुड़दंग मचाने वालों को रोका जा सके
- इस रात की फजीलत व फायदों के बारे में जानकारी देंगे 

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की एक बैठक केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने की। इस बैठक में संस्था के पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुईं जैसे शबे बारात के मौके पर लोगों का हुड़दांग मचाना से रोकने के लिए जागरूकता फैलाना, सफाईं व्यवस्था का दुरुस्त न होना, शबे बारात के मौके पर संस्था के नौजावानों द्वारा मदनी मस्जिद के बच्चों का प्रोग्राम होना।
बैठक की शुरुआत मो. रियाज ने अध्यक्ष की अनुमति से शुरू की व सभी मुद्दों को चर्चा के लिए रखा। इस बैठक में सबसे बड़ी समस्या व मुद्दा कालोनी में नियमित सफाई का रहा जिस पर संस्था के सचिव अंजार ने कहा कि बुलंद मस्जिद कॉलोनी में सफाई व्यवस्था काफी दिन से खराब है। यदि इसे जल्द दुरुस्त नहीं कराया गया तो यहां कईं जानलेवा बीमारियां जन्म ले सकती हैं। इसी मुद्दे पर संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष मो. यामीन ने कहा कि अध्यक्ष जी निगम पार्षद को पत्र लिखें कि कॉलोनी में नियमित सफाई करवाएं क्योंकि जल्द ही रमजान शुरू होने वाले हैं। इस पर निगम पार्षद को शबे बारात पर सफाईं व्यवस्था दुरुस्त करवाने को कहें।
कुरबान ने कहा कि शबे बारात के मौके पर संस्था के नौजावानों द्वारा मदनी मस्जिद के बच्चों का प्रोग्राम होना है जो संस्था के नौजावानों के साथ-साथ कॉलोनी के नौजावान मिलकर यह प्रोग्राम कर रहे हैं। अध्यक्ष जी हम चाहते हैं कि संस्था उन बच्चों को प्रमाण पत्र दे ताकि उन बच्चों का हौसला अफजाई हो।
संस्था के मुख्य कार्यकारिणी सदस्य सदरे आलम ने बताया कि शबे बारात के मौके पर लोगों का हुड़दांग मचाना कम नहीं हो रहा है। इसे रोकने के लिए जैसे हमने पिछले साल जागरूकता अभियान चलाया था वैसे ही अध्यक्ष जी इस बार भी जागरूकता अभियान चलाएं ताकि शबे बारात का त्योहार शांति के साथ मनाया जा सके क्योंकि यह त्योहार इबाबत का है न कि हुड़दंग मचाने का।
बैठक में कई लोगों ने अपने-अपने विचार रखे और बैठक के अंत में संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि हम सफाईं व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए निगम पार्षद से मिलेंगे व पत्र लिखेंगे और उन्हें जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने कीे अपील करेंगे ताकि रमजान से पहले-पहले सफाई व्यवस्था सही हो जाए। संस्था मदनी मस्जिद के बच्चों को प्रमाण पत्र देगी व शबे बारात के मौके पर जागरूकता अभियान चलाएगी ताकि इस रात को लोग इबादत करें। शबे बारात की रात को हम सैर सपाटे में तब्दील न करें यह गलत है। यह रात ऐसी रात है जिसमें जितनी इबादत की जाए उतनी कम है। साबिर हुसैन ने कहा कि हम सभी अभिभावकों को यह ध्यान दिलाएं कि कहीं आपका बच्चा आपकी गाड़ी तो नहीं ले जा रहा है। उन्हें गाड़ी न दें बल्कि इस रात की फजीलत के बारे में जानकारी दें जिससे सभी को फायदा होगा।
इस बैठक में मो. रियाज, डॉ. आर. अंसारी, अब्दुल रज्जाक, फुरकान, अंजार, गुलजार, आजाद, यामीन, कुरबान, सदरे आलम, मो. सलीम आदि पदाधिकारी व सदस्य आदि उपस्थित थे।

Monday 25 May 2015

बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए कैंप आयोजित



ubZ fnYyhA ubZ ih<+h&ubZ lksp laLFkk jkstkuk lekt ds fy, dksbZ u dksbZ dk;Z djrh gS rkfd lekt esa ftu yksxksa dks fdlh Hkh dk;Z dks djokus ds fy, b/kj&m/kj HkVduk iM+rk gS og muds }kj ij gh gks tk,A ,slk gh ,d dk;Z fQj vkt laLFkk us fd;k vkSj fctyh ls lacaf/kr leL;kvksa ds fy, ,d oSai dk vk;kstu fd;kA laLFkk us fctyh ls lacaf/kr leL;kvksa dks turk ds }kj ij gy djokus ds fy, ch,lbZ,l ds vf/kdkfj;ksa ls ckrphr dj ,d dSai dk vk;kstu cqyan efLtn] 'kkL=h ikdZ esa djk;kA ;g dSai cqyan efLtn dkyksuh esa fcyky efLtn ds ikl yxk;k x;kA bl dSai dk mn~?kkVu laLFkk ds mik/;{k eks- fj;kt o dkyksuh ds ftEesnkj lyhe HkkbZ eNyh okyksa us fd;kA ;g dSai lqcg 9-30 cts ls nksigj 2-30 cts rd yxk o bl dSai esa fctyh ls lacaf/kr leL;kvksa dks fuokj.k djk;k x;k tSls Nkis ls lacaf/kr fcy vksoj yksM] yEcs le; ls tek u fd, x, fcy ij NwV vkfnA bl dSai esa yxHkx 60 u, ehVj ds fy, Hkh vkosnu tek fd, x,A
bl dSai dh bapktZ Jherh vkleh us crk;k fd ubZ ih<+h&ubZ lksp ds dk;ZdrkZvksa us gels ;gka dSai yxkus dh ckr dgh vkSj yksxksa dh leL;kvksa dks gekjs lkeus j[kk fd ;gka ij dbZa yksxksa dks fctyh ls lacaf/kr dkQh ijs'kkuh gS vkSj og ckj&ckj v‚fQl ds pDdj ugha yxk ldrs o dbZ yksxksa dks u, ehVj yxokuk vkSj geus buds dgus ij ;gka ij dSai yxk;kA
;gka ij okdbZ dbZ ijs'kku;ka Fkha ftlls geus fuiVkus dh iwjh dksf'k'k gS vkSj tks u, ehVj ds fy, vkosnu vk, gSa muds Hkh 15 fnu esa u, ehVj yxk fn, tk,axsA ge laLFkk o laLFkk ds lnL;ksa ds vkHkkjh gSaA
lyhe HkkbZ eNyh okyksa us dgk fd ;g laLFkk yxkrkj turk dh lsok esa yxh jgrh gSA
blds vf/kdrj lnL; o inkf/kdkjh ukStoku gSa o turk dh lsok ds fy, rRij jgrs gSaA ftl Hkh lnL; ;k inkf/kdkjh ij ftruk le; gksrk gS og turk dh lsok esa yxkus gSaA ge yksxksa dks Hkh bl laLFkk dks lg;ksx djuk pkg, rkfd ;g yksx turk dh T;knk ls T;knk lsok dj losaA
laLFkk ds mik/;{k eks- fj;kt+ us dgk fd gekjs cM+ksa us tks igys ijs'kkuh mBkbZa gS og vc ugha mBkuh iM+sxh D;ksafd laLFkk ds lHkh lnL; o inkf/kdkjh yksxksa dh lsok esa yxs jgrs gSaA gesa vki yksxksa ls dqN ugha pkfg, flQZ vki yksx gesa o gekjh laLFkk dks nqvk nsa fd ;g ,sls gh dk;aZ djrh jgsA mUgksaus vkxs dgk fd ge ch,lbZa,l o mudh iwjh Vhe dks vkHkkjh gSa fd mUgksaus gekjh ijs'kkuh dks le>k vkSj gekjs ;gka dSai yxkdj yksxksa dh leL;kvksa dk fujkdj.k fd;k vkSj u, ehVj ds vkosnu Hkh ;gha ij tek fd,A
bl dSai esa lyhe HkkbZa eNyh okys] fy;kdr [kka] lkftn HkkbZa] ccyw mQZ vykÅíhu vkfn dkyksuh ds ftEesnkj o laLFkk ds dbZa inkf/kdkjh o lnL; ekStwn FksA


















बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए बीएसईएस कैंप आयोजित किया गया

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था रोजाना समाज के लिए कोई न कोई कार्य करती है ताकि समाज में जिन लोगों को किसी भी कार्य को करवाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है वह उनके द्वार पर ही हो जाए। ऐसा ही एक कार्य फिर आज संस्था ने किया और बिजली से संबंधित समस्याओं के लिए एक वैंप का आयोजन किया। संस्था ने बिजली से संबंधित समस्याओं को जनता के द्वार पर हल करवाने के लिए बीएसईएस के अधिकारियों से बातचीत कर एक कैंप का आयोजन बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में कराया। यह कैंप बुलंद मस्जिद कालोनी में बिलाल मस्जिद के पास लगाया गया। इस कैंप का उद्घाटन संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज व कालोनी के जिम्मेदार सलीम भाई मछली वालों ने किया। यह कैंप सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक लगा व इस कैंप में बिजली से संबंधित समस्याओं को निवारण कराया गया जैसे छापे से संबंधित बिल ओवर लोड, लम्बे समय से जमा न किए गए बिल पर छूट आदि। इस कैंप में लगभग 60 नए मीटर के लिए भी आवेदन जमा किए गए। इस कैंप की इंचार्ज श्रीमती आसमी ने बताया कि नई पीढ़ी-नई सोच के कार्यकर्ताओं ने हमसे यहां कैंप लगाने की बात कही और लोगों की समस्याओं को हमारे सामने रखा कि यहां पर कईं लोगों को बिजली से संबंधित काफी परेशानी है और वह बार-बार ऑफिस के चक्कर नहीं लगा सकते व कई लोगों को नए मीटर लगवाना और हमने इनके कहने पर यहां पर कैंप लगाया। यहां पर वाकई कई परेशानयां थीं जिससे हमने निपटाने की पूरी कोशिश है और जो नए मीटर के लिए आवेदन आए हैं उनके भी 15 दिन में नए मीटर लगा दिए जाएंगे। हम संस्था व संस्था के सदस्यों के आभारी हैं। सलीम भाई मछली वालों ने कहा कि यह संस्था लगातार जनता की सेवा में लगी रहती है। इसके अधिकतर सदस्य व पदाधिकारी नौजवान हैं व जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। जिस भी सदस्य या पदाधिकारी पर जितना समय होता है वह जनता की सेवा में लगाने हैं। हम लोगों को भी इस संस्था को सहयोग करना चाहए ताकि यह लोग जनता की ज्यादा से ज्यादा सेवा कर सवें। संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज़ ने कहा कि हमारे बड़ों ने जो पहले परेशानी उठाईं है वह अब नहीं उठानी पड़ेगी क्योंकि संस्था के सभी सदस्य व पदाधिकारी लोगों की सेवा में लगे रहते हैं। हमें आप लोगों से कुछ नहीं चाहिए सिर्फ आप लोग हमें व हमारी संस्था को दुआ दें कि यह ऐसे ही कार्यं करती रहे। उन्होंने आगे कहा कि हम बीएसईंएस व उनकी पूरी टीम को आभारी हैं कि उन्होंने हमारी परेशानी को समझा और हमारे यहां कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया और नए मीटर के आवेदन भी यहीं पर जमा किए। इस कैंप में सलीम भाईं मछली वाले, लियाकत खां, साजिद भाई, बबलू उर्फ अलाऊद्दीन आदि कालोनी के जिम्मेदार व संस्था के कईं पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।









Thursday 21 May 2015

बुलंद मस्जिद कालोनी का दौरा करवाया

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने गांधी नगर के नवनिर्वाचित विधायक श्री अनिल कुमार वाजपेयी का बुलंद मस्जिद कालोनी का दौरा करवाया व जनता की समस्या से रूबारू करवाया। इस दौरे का नेतृत्व संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन व संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज ने किया।
इस दौरे की शुरुआत मछली मार्किट के पास से शुरू हुई। इस दौरे में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी थे। संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज़ ने बिलाल मस्जिद के पास के नाले, मदरसा मारिफिल कुरान के पीछे का नाला, मजार के पास का नाला आदि नालों की सफाई न होने की समस्या से अवगत करवाया परंतु अधिकारियों ने बताया यह नाला एमसीडी के अंतर्गत आता है तो विधायक अनिल वाजपेयी जी ने एमसीडी अधिकारियों को जल्द-से-जल्द साफ करने को कहा। अधिकारियों ने इन नालों को एक महीने के अंदर-अंदर साफ करवाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने आगे कहा कि मैं इस संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन व संस्था के सरपरस्त श्री अब्दुल खालिक, संस्था के उपाध्यक्ष श्री मो. रियाज, संस्था के कोषाध्यक्ष श्री डॉ. आर. अंसारी, संस्था के सचिव श्री अंजार, कुरबान, गुलाब, यामीन आदि संस्था के सभी पदाधिकारी, सदस्य व आम जनता का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे पूरी कालोनी का बारीकी से अध्ययन करवाया जिससे क्या काम पहले करवाना है इसकी पूरी जानकारी मिल गई।

 



Saturday 2 May 2015

बुलंद मस्जिद शास्त्री पार्क स्कूल का दौरा

बुलंद मस्जिद शास्त्री पार्क स्कूल का दौरा संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने किया। यह दौरा 2.5.2015 को दोपहर में किया। इस स्कूल में एक समस्या नहीं थी यहंा किसी कक्षा में पंखे नहीं चल रहे थे परंतु स्टाफ रूम में पंखे चल रहे थे। जगह-जगह तार खुले पड़े थे जिससे कोई भी दुर्घटना हो सकती है। यह स्कूल नहीं लगता यह तो जंगल लगता है इसकी शिकायत उपशिक्षा निदेशक से भी की परंतु उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया। सरकार व यहां पर पढ़ाने वाले अध्यापक सभी इन बच्चों के साथ सौतेला व्यवहार करते है। लगता है कि यह लोग जानबूझकर इन बच्चों का भविष्य खराब करना चहते हैं।






























































































DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *