Monday 31 July 2017

अमर शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि

अमर शहीद उधम सिंह की आज पुण्यतिथि है। उधम सिंह का जन्म 26 दिसंबर 1899 को पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम गांव में हुआ था। सन 1901 में उधम सिंह की माता और 1907 में उनके पिता का निधन हो गया। इस घटना के चलते उन्हें अपने बड़े भाई के साथ अमृतसर के एक अनाथालय में शरण लेनी पड़ी। उधम सिंह का बचपन का नाम शेर सिंह और उनके भाई का नाम मुक्ता सिंह था, जिन्हें अनाथालय में क्रमश: उधम सिंह और साधु सिंह के रूप में नए नाम मिले। बचपन अना​थालय में बिताया और एक दिन निर्दोष लोगों को गोलियों से छलनी करने वाले अंग्रेज को घर में घुसकर मारा। ये वीर गाथा है उस शहीद ही, जिसका नाम है ऊधम सिंह।

Sunday 2 July 2017

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने पिलाई 226 बच्चों को पोलियो की दवा

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की ओर से 226 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। संस्था की ओर से हर बार की तरह इस बार भी पल्स पोलियो टीकाकरण कैम्प लगाया गया जिसमें 226 बच्चों ने पोलियो की दवा पी। यह कैम्प संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी की जनता क्लीनिक बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में लगाया गया। 
इस कैम्प का उद्घाटन संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन और कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी ने बच्चे को पोलियो की ड्राप्स पिला कर किया। आज पूरे देश में पोलियो खत्म हो चुका है इसी की कड़ी में राजधानी में पल्स पोलियो दिवस को लेकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई व संकल्प लिया गया कि अब देश में पोलियो को दूबारा पनपने नहीं दिया जाएगा।
कैम्प में बच्चों को पोलियो की ड्राप्स सुबह 9 बजे से ही पिलाई जाने लगी थी और शाम 4 बजे तक 226 बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाई गई। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए प्रोरित किया और पोलियो की ड्राप्स न पिलाने के नुकसान बताए।
संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि संस्था हमेशा हर तरह के राष्ट्रीय प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है और बीच-बीच में जनता को भी इन प्रोग्रामों के प्रति जागरूक करती है। संस्था के सदस्यों ने आज पूरी दिन लोगों के घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो केंद्र पर 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाने के लिए कहा।
संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम लोगों की मदद करते रहें क्योंकि दूसरों की मदद करने में जो सुकून मिलता है वह और किसी दूसरे काम में नहीं मिलता।
संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज़ ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम को हम जनता तक पहुंचा रहे हैं। आज पोलियो जड़ से खात्मे की ओर जा चुका है दूसरी बीमारियों पर भी सरकार जल्द कामयाबी हासिल कर लेगी और कुछ बीमारियों पर कामयाबी हासिल कर चुकी है।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन, मौ. रियाज, डॉ. आर. अंसारी, कुरबान, आजाद, अंजार, मौ. सज्जाद, शान बाबू, इरफान आलम, मो. सेहराज, यामीन, मो. मुन्ना अंसारी, अब्दुल रज्जाक, मो. सलीम आदि मौजूद थे।




Saturday 1 July 2017

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था का एक प्रतिनिधि मंडल दिलीप पांडेय से मिला

दिनांक 1.7.2017 को नई पीढ़ी-नई सोच संस्था का एक प्रतिनिधि मंडल आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता व पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप पांडेय से मिला। इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. रियाज़ ने किया। इनके साथ संस्था के शास्त्री पार्क वार्ड ई-25 के उपाध्यक्ष मारूफ अली, बुलंद मस्जिद के ब्लाक महासचिव कुरबान व समाजसेवी मो. अनीस शामिल थे। इस मुलाकात में गांधीनगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली बुलंद मस्जिद की समस्या को रखा व यहां के विधायक अनिल वाजपेयी जी द्वारा इस क्षेत्र की अनदेखी को बताया। श्री दिलीप पांडेय ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द अनिल वाजपेयी से बात करेंगे व कालोनी में कार्य जल्द ही शुरू हो जाएंगे।




संस्था का प्रतिनिधि मंडल आप के प्रवक्ता व पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप पांडेय से मिला

कौशल भारत (स्किल इंडिया) पर एकदिवसीय जागरूकता कार्यशाला

01 जुलाई, 2017 को गांधी शांति प्रतिष्ठान, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, आईटीओ, नई दिल्ली में सवेरा फाउंडेशन की ओर से केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कौशल भारत (स्किल इंडिया) पर एकदिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्याशाला में इस योजना के बारे में लोगों व स्कूलों/कालेजों के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इसमें संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. रियाज को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। इस कार्यशाला में संस्था की ओर से ब्लाॅक महासचिव कुरबान व वार्ड अध्यक्ष मारूफ अली भी उनके साथ मौजूद थे। इस कार्याशाला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. रियाज़ ने भी अपने विचार रखे।

























DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *