Contact Us
- Home
- DONATION
- Wordpress
- Most Important News
- Nai Peedhi Nai Soch Channel
- Online Donation
- Contact Us
- Tumblr
- संस्था का लेखा-जोखा
- Pinterest.com
- संस्था द्वारा जारी कोरोना योद्धा सम्मान पत्र
- My.workplace
- आनलाइन सदस्यता लेने के लिए क्लिक करें
- अन्न श्री योजना के लिए भरे गए फाॅर्म
- Membership Form
- संस्था की प्रथम वार्षिक रिपोर्ट 2010-2011
- About Us (हमारे बारे में)
Saturday, 19 November 2011
Wednesday, 16 November 2011
Tuesday, 15 November 2011
Monday, 14 November 2011
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छात्रों को निःशुल्क प्रवेश की मांग
नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच (पंजी.) संस्था ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के प्रबंधक व अध्यक्ष को पत्र लिखकर मांग की है कि राजधानी के प्रगति मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राजधानी के छात्रों को फ्री प्रवेश प्रदान किया जाए। यह पहला अवसर है जब स्कूली छात्रों को व्यापार मेले में फ्री प्रवेश से वंचित रखा जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने का कहना है कि यह कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यापार मेला लग रहा है। जिसमें स्कूली बच्चे भी व्यापर मेला देखने जाते हैं परंतु इस पर सुरक्षा के कारण छात्रों को निःशुल्क व्यापार मेला देखने पर पाबंदी लगा दी है जिस कारण छात्रों में काफी रोष है।
साबिर हुसैन ने बताया कि व्यापार मेले की प्रतीक्षा राजधानी के छात्र वर्ष भर व्याकुलता से करते हैं जिसे देखने के बाद दिल्ली के छात्रों को विश्व में हो रही व्यापारिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक प्रगति की जानकारी होती है। छात्रों के कारण ही व्यापार मेले का वातावरण निर्मित होता है जोकि अंतर्राष्ट्रीय जगत के लोगों में राजधानी के युवा वर्ग की जिज्ञासु तथा जुझारू प्रवृत्ति प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम ही साबित होता है।
उन्होने आगे बताया कि राजधानी के अधिकतर छात्र जेब खर्च के लिए पूरी तरह अपने अभिभावकों पर निर्भर हैं ऐसे में छात्रों से सुरक्षा कारणों की आड़ से पैसा वसूलने की योजना ठीक नहीं। दिल्ली सरकार को भी चाहिए कि वह तुरंत इसमें हस्तक्षेप कर छात्रों को मेले में निःशुल्क प्रवेश दिलवाएं।
Subscribe to:
Posts (Atom)



