
नई दिल्ली। आज
के समय में कहा जाता है कि युवा ही देश का भविष्य हैं क्योंकि इन्हीं के
कधों पर आगे देश को चलना है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाने का कार्य को युवाओं की
एक संस्था नई पीढ़ी-नईं सोच (पंजी.) कर रही है। इस संस्था में अधिकतर
सदस्य व पदाधिकारी युवा शिक्षित हैं। उनकी सोच में भी एक जोश व जुनून है।
इस संस्था के सदस्य जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और समय-समय पर
लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाते रहते हैं। इसी कड़ी में आज एक और
अध्याय जुड़ गया।

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने केन्द्रीय
कार्यालय बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में मतदाता पहचान पत्र कैम्प का
आयोजन किया। इस कैम्प का उद्घाटन संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन
ने फॉर्म भरकर किया। इस कैम्प में लोगों के नए मतदाता पहचान पत्र के लिए
फार्म 6, नाम, पता, फोटो आदि के लिए फार्म 8 व 8ए तथा नाम काटवाने के लिए
फार्म 7 को भरवाया गया।
इस कैम्प में लगभग 150 से अधिक
लोगों ने फॉर्म भरवाए। फॉर्म भरने के साथ-साथ लोगों को आवेदन फार्म भी जमा
करवाए गए। इस मौके पर लोगों को मतदाता पहचान पत्र से संबंधित जानकारी भी दी
गईं।
इस कैम्प में संस्था की ओर से मो. रियाज, डाॅ. आर.
अंसारी, अब्दुल खालिक, मो. हसीन, मो. यामीन, सदरे आलम, आजाद, मो. सेहराज,
अब्दुल रज्जाक, अंजार, गुलजार, फुरकान, सज्जाद, फुरकान, हिमांशू, जसीम, शान
बाबू आदि पदाधिकारी व सदस्यों का योगादन रहा।