Saturday, 11 April 2015

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने गांधी नगर विधायक अनिल वाजपेयी का दौरा करवाया


नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने गांधी नगर के नवनिर्वाचित विधायक श्री अनिल कुमार वाजपेयी का बुलंद मस्जिद कालोनी का दौरा करवाया व जनता की समस्या से रूबारू करवाया। इस दौरे का नेतृत्व संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन व संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज ने किया।
इस दौरे की शुरुआत बुलंद मस्जिद के सर्वोदय स्कूल से करवाई जहां पढाई नहीं हो रही है व प्रधानाचार्य से जब पूछा तो उन्होंने कहा कि हमारे पास स्टाफ की कमी जिसके लिए हमने उपशिक्षा निेदेशक को लिख रख है तभी विधायक अनिल जी ने उपशिक्षा निेदेशक को फोन कर स्कूल को जल्द से जल्द सुधार के लिए कहा व प्रधानाचार्य को स्कूल की कमेटी को भंग कर नई कमेटी बनाने व स्कूल की स्थिति रिपोर्ट के बारे में जल्द से जल्द अवगत करवाने के लिए कहा। प्रधानाचार्य के साथ मिलकर पूरे स्कूल का दौरा किया।
स्कूल से निकलकर के सामने पड़ी खोली जगह पर कूड़ा उठवाकर वह चैपल बनवाने के लिए कहा वहीं से कब्रिस्तान का दौरा किया वहां बंद पड़ी लाइट को चालू करवाने व कब्रिस्तान में मिट्टी डालवाने का आश्वासन दिया। कब्रिस्तान से आगे निकलकर पार्क व पार्क में बनने वाली डिस्पेंसिरी जिसका बहुत पहले उद्घाटन अरविंदर सिंह लवली ने किया था परंतु वह नहीं बनी व पार्क की बाउंड्री के किनारे-किनारे बना नाला जो की अधूरा है उसे पूरा करवाने व कब्रिस्तान जाने के लिए बने अधूरे रोड को बनवाने व सफाई व्यवस्था के सही करवाने का आश्वासन दिया।
विधायक श्री अनिल कुमार वाजपेयी संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन व कालोनी के लोगों के साथ से नई पीढ़ी-नई सोच (पंजी) संस्था के कार्यालय में गए और जनता की परेशानी को सुना व कुछ परेशानियों को उसी समय निपटा दिया व कहा कि मैं जल्द से जल्द इस कालोेनी में सुधार कार्य करवाउंगा व आपको कभी शिकायत का मौका नहीं दूंगा। उन्होंने कहा यहां जो कुछ पहले होता आया है वह अब नहीें होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं आपका सेवक हूं और मैं आपकी सेवा करने आया हूं क्योंकि आपने मुझे अपना वोट देकर जिताया है इसलिए आपका दुख मेरा दुख है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं इस संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन व संस्था के सरपरस्त श्री अब्दुल खालिक,  संस्था के उपाध्यक्ष श्री मो. रियाज, संस्था के कोषाध्यक्ष श्री डॉ. आर. अंसारी, संस्था के सचिव श्री अंजार, कुरबान, गुलाब, यामीन आदि संस्था के सभी पदाधिकारी, सदस्य व आम जनता मौजूद का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे पूरी कालोनी का बारीकी से अध्ययन करवाया जिससे क्या काम पहले करवाना हैे इसकी पूरी जानकारी मिल गई।
उन्होंने आगे कहा कि मैं इस संस्था के कार्यालय में प्रत्येक महीने की 9 व 19 तारिख को शाम को 5-7 बजे के बीच बैठूंगा। जिससे किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। जिन लोगों को कार्य करवाना हो वह तारिख नोट कर लें ताकि आपको लोगों को कहीं जाना ने पड़े।



इस मौके पर संस्था के सरपरस्त श्री अब्दुल खालिक ने कहा कि यह हमारी खुशनसीबी हैे कि आपने हमारे कहने पर पूरी कालोनी का दौेरा किया व समस्या को देखा।

संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने कहा कि संस्था उनकी अभारी है कि वह संस्था के कार्यालय में प्रत्येक महीने की 9 व 19 तारिख को जनता की समस्या सुनेंगे।
इस मौके पर मो. रियाज, डॉ. आर. अंसारी, अब्दुल रज्जाक, पुरकान, अंजार, गुलजार, आजाद, यामीन, कुरबान आदि पदाधिकारी, सदस्य व आम जनता उपस्थित थी।

DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *