नई दिल्ली। चुनाव की घोषणा से पहले ही जनप्रतिनिधियों ने अपना काम छोड़ दिया जिस कारण लोगों को खुद ही सफाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आज ईद-मिलाद-उन-नबी का त्यौहार है और कुछ ही समय में जुलूसे मोहम्मदी का जुलूस इसी रास्ते से होकर निकलेगा पर इस समय कोई भी सफाई कर्मचारी मौजूद नहीं है। मौजूदा समय में यहां से कांग्रेस की निगम पार्षद दीपा जैन हैं। यह रोड बुलंद मस्जिद वाले रोड से जोड़ता है। स्थिति को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसे यहां से जुलूस निकलेगा।
जब हमारी टीम को इस बात की खबर लगी तो हमारी टीम के सदस्यों ने इसकी सफाई की और यहां से निकल रहा पानी को हटाया।
जब हमारी टीम को इस बात की खबर लगी तो हमारी टीम के सदस्यों ने इसकी सफाई की और यहां से निकल रहा पानी को हटाया।