बुलंद मस्जिद कालोनी की समस्याओं को लेकर 13.12.2015 को संस्था के कोषाध्यक्ष डा. आर अंसारी की जनता क्लिनिक पर गांधी नगर विधानसभा के विधायक श्री अनिल वाजेपयी जी के बुलाया गया जिसमें उनके सामने कालोनी की समस्याओं को रखा गया। उन्हें कालोनी का दौरा भी करवाया गया जिसमें उन्हें हर एक समस्या से बारीकी से बताया गया कि कौन से कार्य पहले करने हैं और कौन से बाद में भी हों तो कोई बात नहीं। विधायक श्री अनिल वाजेपयी जी ने संस्था के पदाधिकारियों व जनता को आश्वासन दिया कि जैसे ही फंड आता है सबसे पहले यहां का कार्य शुरू किया जाएगा।
Contact Us
- Home
- DONATION
- Wordpress
- Most Important News
- Nai Peedhi Nai Soch Channel
- Online Donation
- Contact Us
- Tumblr
- संस्था का लेखा-जोखा
- Pinterest.com
- संस्था द्वारा जारी कोरोना योद्धा सम्मान पत्र
- My.workplace
- आनलाइन सदस्यता लेने के लिए क्लिक करें
- अन्न श्री योजना के लिए भरे गए फाॅर्म
- Membership Form
- संस्था की प्रथम वार्षिक रिपोर्ट 2010-2011
- About Us (हमारे बारे में)
Sunday, 13 December 2015
284 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई
नई दिल्ली। आज नई पीढ़ी-नई सोच(पंजी) संस्था की ओर से हर बार की तरह इस बार भी पल्स पोलियो टीकाकरण कैम्प लगाया गया जिसमें 284 बच्चों ने पोलियो की दवा पी। यह कैम्प संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी की जनता क्लिनिक बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में लगाया गया। इस कैम्प का उद्घाटन संस्था के सरपरस्त श्री अब्दुल खालिक ने किया। उनके साथ संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन भी मौजूद थे।
कैम्प में बच्चों को पोलियो की ड्राप्स सुबह 9 बजे से ही पिलाईं जाने लगी थी और शाम 4 बजे तक 284 बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाईं गईं। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए प्रोरित किया और पोलियो की ड्राप्स न पिलाने के नुकसान बताए।
अब्दुल खालिक ने कहा कि संस्था हमेशा हर तरह के राष्ट्रीय प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है और बीच-बीच में जनता को भी इन प्रोग्राम के प्रति जागरूक करती है। संस्था के सदस्यों ने आज पूरी दिन लोगों के घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो केंद्र पर 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाने के लिए कहा।
संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम लोगों की मदद करते रहें, क्योंकि दूसरों की मदद करने में जो शुकून मिलता है वह और किसी दूसरे काम में नहीं मिलता।
संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाईं जा रही मुहिम को हम जनता तक पहुंचा रहे हैं। आज पोलियो जड़ से खात्मे की ओर जा चुका है दूसरी बीमारियों पर भी सरकार जल्द कामयाबी हासिल कर लेगी और कुछ बीमारियों पर कामयाबी हासिल कर चुकी है।
इस अवसर पर सरपरस्त अब्दुल खालिक, संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन, मौ. रियाज, डॉ. आर. अंसारी, आजाद, अंजार, मौ. सज्जाद, नासिर सुल्तान, शान बाबू, इरफान आलम, मो. सहराज यामीन, विनोद, अब्दुल रज्जाक आदि मौजूद थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)






