साबिर हुसैन ने पत्र में कहा कि बुलदं मस्जिद, शास्त्री पार्क कालोनी में जो डिस्पेंसरी आपके अथक प्रयास से बन रही है उस डिस्पेंसरी के बेसमेंट में से जो मिट्टी निकल रही है और निकलेगी उसे बाहर न फेंका जाए बल्कि उसे जनहित के लिए प्रयोग किया जाए तथा इस मिट्टी को डिस्पेंसरी के पास खाली पड़े पार्क में जो गड्ढे हैं उसे भरने के लिए उसमें डाल दी जाए क्योंकि यह मिट्टी पथरीली है और यह यहां के लिए ठीक है।
इस पार्क के पास ही कब्रिस्तान है और स्कूल भी तथा कभी-कभी शादी-विवाह, सांस्कृतिक प्रोग्राम भी इस पार्क में होते हैं। इसलिए इस पार्क का प्रयोग अधिक होता है और डिस्पेंसरी बनने के बाद इस पार्क का प्रयोग और अधिक बढ़ जाएगा इसलिए जो भी मिट्टी डिस्पेंसरी से निकले उसे यहीं पर डाल दिया जाए।
साबिर हुसैन ने पत्र में आगे कहा कि कि वह इस पत्र पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें व जनहित के लिए इस मिट्टी को डिस्पेंसरी के पास खाली पड़े पार्क में डलवाने का कष्ट करें।




