-संस्था द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों से चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ी
-लोगों को ज्यादा से ज्यादा वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे
-संस्था की सदस्यता 31 जुलाई तक फ्री की
-सभी सदस्य कम से कम 10 नए सदस्यों को जोड़े

इस बैठक में आमीन (ब्लाक अध्यक्ष बुलंद मस्जिद) ने कहा कि लोग कहते हैं कि हम वोट क्यों करें क्योंकि हमें सभी काम तो रिश्वत देकर ही कराना हैं। इसलिए हम सभी मिलकर उन्हें उनके वोट की कीमत क्या है और वोट न देने के क्या नुकसान हैं उससे अवगत करवाएंगे।
संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज ने कहा कि जब हम मतदाताओं के घर जाएंगे तो चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं को दिए के अधिकार कोई पसंद नहीं अर्थात नोटा के बारे में भी बताएंगे। हो सकता है कि इस कारण लोग मतदान करने जाएंगे।
संस्था के ब्लाॅक सचिव अब्दुल रज्जाक ने कहा कि संस्था की ओर से 3 महीने तक संस्था की सदस्यता फ्री की गई थी इससे कुछ लोग संस्था के सदस्य तो बने हैं अगर इसे कुछ दिनों के लिए और फ्री कर दिया जाए तो इससे संस्था को काम करने वाले कुछ और अच्छे लोग मिल जाएंगे। इस ओर अध्यक्ष जी ध्यान दें वैसे हम घर-घर जा रहे हैं वहां भी अपने संस्था के सदस्य बना सकते हैं।
संस्था के संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने बैठक के आखिर में अपनी बात रखते हुए कहा कि हम किसी पार्टी विशेष का प्रचार नहीं करेंगे बल्कि लोगों को उनके वोटों की कीमत से उन्हें अवगत कराएंगे। जो लोग अभी तक मतदान करने नहीं जाते थे उन्हें उनके मतदान न करने के नुकसान से अवगत कराएंगे व उन्हें सही प्रत्याशी को चुनने के लिए कहेंगे। चुनाव आयोग द्वारा पहली बार मतदाताओं को दिए के अधिकार कोई पसंद नहीं अर्थात नोटा के प्रायोग के बारे में भी बताएंगे।
इस बैठक में मो. रियाज, अब्दुल रज्जाक, डॉ. आर. अंसारी, अंजार, नईंम, आजाद, इरफान आलम, मो. सेहराज, आमीन, मो. मुन्ना अंसारी आदि पदाधिकारी व अन्य सदस्य मौजूद थे।