Thursday, 2 October 2014

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था के चुनाव सम्पन्न

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था के चुनाव संस्था के केंद्रीय कार्यालय ए-201, बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क दिल्ली में संस्था के सरपरस्त श्री अब्दुल खालिक की देखरेख में सम्पन्न हुए। इस चुनाव में संस्था के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। जिसमें सर्वसम्मति से संस्था की मुख्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को चुना गया। 
जो इस प्रकार हैं 
अध्यक्ष-साबिर हुसैन,
उपाध्यक्ष-मो. रियाज, 
महासचिव-सदरे आलम, 
सचिव-अंजार व उबैदुल रहमान, 
संयुक्त सचिव-नासिर सुलतान, 
कोषाध्यक्ष-डॉ. आर. अंसारी, 
कार्यकारिणी सदस्य-एमए अशरफ, महमूद आलम, शमस आलम, तमन्ने, इलमातुल्ला, संजय कुमार, अब्दुल कादिर व अमीरुल हक। 

VIR ARJUN 2-10-2014


Sunday, 28 September 2014

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था का पुनर्गठन 2 को

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की एक बैठक संस्था के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने की। इस बैठक में संस्था के सदस्य व पदाधिकारी शामिल हुए। 
इस बैठक में मुख्य कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर चर्चा हुई जिसमें पदाधिकारी व सदस्यों ने अपने विचार रखे। संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज ने कहा कि संस्था की मुख्य कार्यकारिणी का पुनर्गठन जल्द से जल्द करना चाहिए ताकि संस्था को अच्छा लोग कार्य करने के लिए मिलें और संस्था को आगे ले जाएं। 
संस्था के सचिव अंजार ने कहा कि पहले जिन लोगों को पत्र देकर सूचित किया गया था कि वह बैठक में न आने का कारण बताएं उसमें से अभी भी कई लोगों ने पत्र की वापसी नहीं की है जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है और पुनर्गठन के कार्य में समय लग रहा है। बैठक के अंत में संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि संस्था का पुनर्गठन महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर होगा।

Wednesday, 24 September 2014

सीटैट के परीक्षार्थियों को उर्दू विषय में 5-10 अंक की छूट देने की मांग की

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने सीटैट के परीक्षार्थियों को उर्दू विषय में 5-10 अंक की छूट देने की मांग की है। उन्होंने सीटैट के निदेशक को पत्र लिखकर बताया कि 21 सितंबर, 2014 को प्रथम पाली में जो सीटैट का पेपर हुआ उसमें उर्दू का जो भाग था उसकी छपाई सही नहीं थी। यह कंप्यूटर द्वारा कंपोज नहीं थी बल्कि हाथ से लिखकर उसे स्कैन किया गया था।
जिससे परीक्षार्थियों को पढ़ने व समझने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जिस कारण कई परीक्षार्थियों के पेपर तक छूट गए या गलत हो गए। कई जगहों पर उर्दू विषय का पेपर भी देर से आया। इस कारण इससे उर्दू विषय के छात्रों के अंक भी कम आएंगे व वह फेल भी हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस पर ध्यान दिया जाए और इसकी भरपाई करने के लिए परीक्षार्थियों को 5-10 अंक की छूट दी जाए जिससे वह सीटैट की परीक्षा उत्तीर्ण कर सकें क्योंकि यह मामूली गलती नहीं बल्कि जानबूझकर की गई गलती लगती है।

Sunday, 7 September 2014

कार्यकारिणी का पुनर्गठन जल्द

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की वार्षिक बैठक केंद्रीय कार्यांलय में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने की। इस बैठक में संस्था के कार्यकारिणी के सदस्य पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।
इस बैठक में पिछले साल संस्था द्वारा किए गए कार्य व भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा हुई जिसमें सभी ने अपने-अपने विचार रखे।
बैठक के अंत में संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने कहा कि पिछली बैठकों में जो मुद्दा बार-बार उठाया जा रहा था कि जो लोग संस्था को समय देने के इच्छुक नहीं अर्थात जो बैठकों में शामिल नहीं हो रहे हैं उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है जो कि उन्हें दो से चार दिन में मिल जाएगा। इस नोटिस को बांटने का कार्य मो. सेहराज को दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जवाब आने में लगभग 15 दिन लग जाएंगे क्योंकि नोटिस का जबाव देने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। सभी क जबाव आने के बाद उस पर निर्णय लिया जाएगा कि कौन-कौन संस्था में कार्य करना चाहता है या नहीं।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले चार वर्षों से संस्था का चुनाव नहीं हुआ है। इस पर भी निर्णय लिया जाएगा कि किन-किन पदों पर चुनाव होंगे।
यदि चुनाव की जरूरत पड़ती है तो संस्था के सरपरस्त अब्दुल खालिक की देखरेख में चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे। इसका फैसला भी सभी के जबाव आने के बाद ही लिया जाएगा। मुख्य कार्यकारिणी के पुनर्गठन के बाद लोकल बॉडी का पुनर्गठन किया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यकारिणी का पुनर्गठन या चुनाव होने के बाद यह कार्यकारिणी दो वर्ष तक कार्य करेगी। यदि कोई आपात स्थिति आती है तो ही संस्था पुनर्गठन किया जाएगा अन्यथा दो वर्ष से पहले इस पर विचार नहीं किया जाएगा। इस पर सभी ने सहमति जताई। 
इस बैठक में मो. रियाज, डॉ. आर. अंसारी, संजय कुमार, महमूद आलम, शमस आलम, उबैदुल रहमान, मो. यामीन, सदरे आलम, नासिर सुलतान, अंजार, हिमांशू वार्ष्णेय, नियामातुल्लाह आदि शामिल थे।

Sunday, 31 August 2014

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की बैठक हुई

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की एक बैठक केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने की। इस बैठक में संस्था के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।
इस बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई जो लोग संस्था की बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं उन्हें नोटिस जारी किया जाए या नहीं। स्कूलों में शिक्षक नहीं है और परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं इस पर क्या करें। बिजली वाले लोड बढ़ाकर भेज रहे हैं जिससे बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है आदि।
इस बैठक में सदरे आलम ने कहा कि जो भी सदस्य तीन या तीन से अधिक बैठकों में शामिल न हो उन्हें नोटिस जारी किया जाए व उनसे पूछा जाए कि वह संस्था को समय दे सकते हैं या नहीं। यदि वह समय नहीं दे सकते तो उनकी सदस्यता रद्द कर दी जाए।
मो. यामीन ब्लाक अध्यक्ष, बुलंद मस्जिद ने कहा है कि पिछली बैठक में भी कहा गया था कि जो लोग समय नहीं दे सकते वह संस्था के आई-कार्ड का दुरुपयोग ही करते हैं। ऐसे लोगों की संस्था को जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बुलंद मस्जिद स्कूल की दोनों शिफ्टों में शिक्षक नहीं हैं और परीक्षाएं होने वाली हैं इसमें बच्चे क्या लिखेंगे, इसलिए अध्यक्ष महोदय इन परीक्षाओं को रद्द करवाने के लिए एक पत्र लिखें।
मो. अंजार ने कहा कि बिजली कंपनियां अपनी मर्जी से लोड बढ़ा रही हैं जिससे बिजली के बिल बढ़कर आ रहे हैं। इसके लिए अध्यक्ष महोदय उपराज्यपाल को पत्र लिखें कि अनावश्यक लोड न बढ़े ताकि बिजली के बिलों में राहत मिल सके।
कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी ने कहा कि कोष में कुछ भी नहीं है, इसलिए नई सदस्यता पर ध्यान दें ताकि कोष में इजाफा हो सके। यदि नए सदस्य नहीं जोड़े जाते हैं तो कोष को वैसे भरा जाए, इसके लिए सभी अपने सुझाव दें।
उबैदुल रहमान ने कहा कि कोष भी भर जाएगा। सबसे पहले उन सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को नोटिस जारी करें जो संस्था से जुड़े हुए हैं। उनसे पूछे कि वह संस्था से जुड़े रहना चाहते हैं या नहीं। यदि वह संस्था से जुड़े रहना चाहते हैं तो उनसे पांच महीने का मासिक शुल्क जमा करवाएं। कोष अपने आप भर जाएगा। 
मो. रियाज ने कहा कि संस्था के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को नोटिस तो जारी कर देंगे परन्तु जो लोग दूर हैं उन्हें डाक आदि से नोटिस भेजना पड़ेगा जिसके लिए पैसे की जरूरत है जो कि हमारे पास नहीं हैं। इसका समाधान वैसे किया जाएगा। 
बैठक के अंत में संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने कहा कि जो लोग बैठकों में नहीं आ रहे हैं उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। यदि वह 10 दिन के भीतर जवाब दे देते हैं तो ठीक नहीं तो उनकी सदस्यता स्वयं ही रद्द हो जाएगी। उसके बाद संस्था की कार्यकारिणी से लेकर नीचे की सभी शाखाओं आदि का पुनर्गठन कर दिया जाएगा। यदि इस पर किसी को आपत्ति होगी तो वह अपनी आपत्ति लिखित में दर्ज करवाएगा और किसी रूप में आपत्ति मान्य नहीं होगी। जो लोग पास में रहते हैं उन्हें नोटिस घर पर मो. सेहराज द्वारा पहुंचाए जाएंगे। यदि कोई दिए गए पते पर नहीं मिलता है तो उसे नोटिस वह देकर आएगा जिसने उसे संस्था में शामिल करवाया था।
बिजली विभाग द्वारा लोड बढ़ाए जाने की शिकायत जल्द ही उपराज्यपाल से की जाएगी व सितम्बर परीक्षा रद्द करने के लिए भी पत्र लिखा जाएगा। 
इस बैठक में मो. रियाज, सदरे आलम, डॉ. आर. अंसारी, मो. सज्जाद, मो. यामीन, मो. सेहराज, नियामतुल्लाह, इरफान आलम, मो. अंजार आदि पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।

Sunday, 24 August 2014

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की बैठक हुई

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की एक बैठक संस्था के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने की। इस बैठक में कई पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई जैसे संस्था के 4 सितम्बर को चार साल पूरे हो रहे है। उस पर कोई प्राोग्राम करना है या नहीं। संस्था की बैठकों में जो लोग शामिल नहीं हो रहे हैं उनका क्या करें। जो लोग पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। उनके खिलाफ किया किया जाए। स्वूलों में अध्यापक न होना व अगले महीने परीक्षा होना आदि।

इस बैठक में मो. अंजार (राष्ट्रीय सचिव) ने कहा कि कुछ लोगों ने अपने पते व नंबर बदल लिए हैं। उसके लिए उनसे संपर्व नहीं हो पा रहा है, इसलिए जिन सदस्यों ने उन्हें संस्था से जोड़ा है वही लोग उन्हें अवगत कराएंगे और नया पता व फोन भी अपडेट करवाएं नहीं तो उसका भुगतान उस सदस्य को करना होगा।

मो. रियाज (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) ने कहा कि संस्था का कोष पूरा खाली है क्योंकि कई सदस्य लंबे समय से मासिक शुल्क का भुगतान नहीं कर रहे हैं, इसलिए सभी पदाधिकारी व सदस्य अपना- अपना शुल्क अदा करें।

डॉ. आर. अंसारी (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) ने कहा कि संस्था का कोष खाली होने के कारण कोई भी प्राोग्राम कराना संभव नहीं क्योंकि संस्था के पास इतना पैसा नहीं कि कोई बड़ा प्राोग्राम हो सके इसलिए वार्षिक प्राोग्राम असंभव है।

यामीन (ब्लॉक अध्यक्ष बुलंद मस्जिद) ने कहा कि जो लोग बैठकों में शामिल नहीं हो रहे हैं उन्हें एक-एक नोटिस भेजा जाए ताकि यह पता चल जाए कि कितने लोग समाज के लिए कार्यं करना चाहते हैं और यदि कोईं भी पदाधिकारी व सदस्य अपने पद का दुरुपयोग करता है तो उसे भी नोटिस देकर चेतावनी दी जाए। यदि उसके बाद भी वह नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कार्रवाईं की जाए व उसकी सदस्यता भी निरस्त की जाए।

बैठक के अंत में संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने कहा कि संस्था के चार साल पूरे हो रहे हैं। हमने चार साल वैसे पूरे कर लिए यह पता ही नहीं चला। इन चार सालों को पूरा करने में सभी की भागीदारी है और सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें लगातार आ रही हैं कि वुछ पदाधिकारी व सदस्य बैठकों में शामिल नहीं हो रहे हैं। साथ ही वह अपने पद का दुरुपयोग करके संस्था को बदनाम कर रहे हैं इसलिए उन लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा व संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी। 
उन्होंने आगे कहा कि हम स्कूलों में प्राधानाचार्यो से मिले व अध्यापक नहीं होने के कारण पूछा है तो उन्होंने कहा कि जल्द ही अध्यापक आ जाएंगे। यदि 10 दिनों में स्कूलों में अध्यापक नहीं आते हैं तो उपशिक्षा निदेशक से मिलेंगे व स्कूल में अध्यापक भेजने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि कोष खाली होने के कारण प्राोग्राम नहीं हो सकता है यह सही है। अगर हम सभी मिलकर कोशिश करें तो हम कोष को भर सकते हैं और एक अच्छा सालाना प्राोग्राम करा सकते हैं।

इस बैठक में मो. रियाज, अंजार, सदरे आलम, शमस आलम, अब्दुल रज्जाक, आजाद, मो. सेहराज, मो. पुरकान, गुलजार अरवार, डॉ. आर. अंसारी, इरफान आलम आदि शामिल थे।

Friday, 15 August 2014

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने स्वतंत्रता दिवस मनाया

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने केंद्रीय कार्यालय के निकट स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम सादगी से मनाया गया क्योंकि संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष साबिर हुसैन का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के गांधी नगर के पूर्व प्रत्याशी श्री अनिल कुमार वाजपेयी व आप के गांधी नगर के कार्डिनेटर योगेश कुमार थे। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कालोनी के जिम्मेदार लोग भी शामिल हुए।
श्री अनिल कुमार वाजपेयी ने कहा कि मुझे रियाज भाई ने फोन करके मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया। मैं उनका आभारी हूं। आज मुझे बहुत खुशी मिल रही है कि बुलंद मस्जिद के लोग मुझे चाहते हैं और सम्मान देते हैं।
उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। श्री योगेश कुमार ने कहा कि मैं पहली बुलंद मस्जिद कालोनी में आया हूं। मुझे यहां बहुत प्यार मिला। अब आप जब भी मुझे बुलाएंगे मैं आपकी संस्था के प्रोग्राम में जरूर आऊंगा।
संस्था के उपाध्यक्ष श्री रियाज ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी व अनिल वाजपेयी व योगेश कुमार का शुक्रिया अदा किया व कामना की कि संस्था के प्रोग्राम में ऐसे ही आते रहेंगे।
कालोनी के जिम्मेदार हाजी मुस्तकीम मछली वालों ने कहा कि यह संस्था हमेशा कोई न कोई कार्यक्रम करती रहती है। आज देश की आजादी का जश्न मना रहे हैं आगे भी ऐसे ही कार्यं करते रहेंगे।
मो. यामीन (ब्लाॅक अध्यक्ष, बुलंद मस्जिद) ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद दी व संस्था से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मो. रियाज़, मो. यामीन, अब्दुल मतीन, मो. फुरकान, मो. सेहराज, मो. हसीन, मो. सज्जाद, आजाद,  अशरफ, डॉ. आर. अंसारी, मो. कुरबान, अब्दुल रज्जाक, मो. तौहिद आदि संस्था के सदस्य व कालोनी के जिम्मेदार हाजी मो. अली, हाजी मुस्तकीम, मो. जमाल, मो. अनीस, लियाकत खान, सलीम भाईं मछली वाले आदि मौजूद थे।

Sunday, 13 July 2014

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने मतदाता पहचान पत्र कैम्प का आयोजन किया


नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच (पंजी) की ओर से सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र निकट उस्मानपुर थाना, सीपीजे-ब्लाॅक में मतदाता पहचान पत्र कैम्प का आयोजन किया। इस कैम्प का उद्घाटन संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज ने कम्प्यूटर पर फॉर्म भरकर किया। इस कैम्प में लोगों के इंटरनेट के माध्यम से नए मतदाता पहचान पत्र का आवेदन किया गया। यह कैंप एक सप्ताह तक प्रत्येक दिन लगाया गया।

इस कैम्प में लगभग 500 से अधिक लोगों ने फॉर्म भरवाए। फॉर्म भरने के साथ-साथ लोगों को आवेदन की स्लिप भी दी गई। इस मौके पर लोगों को मतदाता पहचान पत्र से संबंधित जानकारी भी दी गई। इस कैम्प में संस्था की ओर से मो. आरिफ उर्फ राजा, आजाद, अब्दुल रज्जाक, यामीन आदि पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा समाज के जिम्मेदार जय भगवान सैनी, विजय यादव, मेहरूद्दीन उस्मानी आदि का योगादन रहा।

 

 


 


Monday, 30 June 2014

कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने व सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच(पंजी) संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन ने रमजान का पाक महीना षुरु होने पर स्थानीय निगम पार्शद श्रीमती तुलसी को एक पत्र लिखकर मांग की है कि रमजान का पाक महीना षुरु चुका है व आपका धर्मपुरा वार्ड (वार्ड नं. 233) जो एक घनी आबादी वाला मुस्लिम क्षेत्र है। इसमे अधिकतर मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं तथा इस क्षेत्र में 10-15 मस्जिदें व 10-15 मदरसे हैं। उन्होंने आगे बताया जैसा कि आपको मालूम है कि 29.6.2014 से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है व यह (30 दिनों तक) 29.7.2014 तक जारी रहेगा। जिस कारण मस्जिदों व मदरसों के आस-पास षाम के समय में सफाई करवाना अनिवार्य है क्योंकि यहां पर नमाज व रोजा इफ्तार आदि का आयोजन भी किया जाता है।
उन्होंने कहा कि यहां पर (30 दिनों तक) सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का कष्ट करें जिससे रमजान के पूरे महीने सफाई का कार्य सुचारू रूप से चल सके।

आप सभी को नई पीढ़ी-नई सोच (रजि.) संस्था की ओर से रमजान की हार्दिक शुभकामनाएं


 

Saturday, 21 June 2014

मतदाता पहचान पत्र कैम्प का आयोजन किया गया

नई दिल्ली। आज के समय में कहा जाता है कि युवा ही देश का भविष्य हैं क्योंकि इन्हीं के कधों पर आगे देश को चलना है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाने का कार्यं युवाओं की एक संस्था नई पीढ़ी-नई सोच (पंजी.) कर रही है। इस संस्था में अधिकतर सदस्य व पदाधिकारी युवा शिक्षित हैं। उनकी सोच में भी एक जोश व जुनून है। इस संस्था के सदस्य जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और समय-समय पर लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाते रहते हैं। इसी कड़ी में आज एक और अध्याय जुड़ गया।

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र निकट उस्मानपुर थाना न्यू सीलमपुर में मतदाता पहचान पत्र कैम्प का आयोजन किया। इस कैम्प का उद्घाटन संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज ने कम्प्यूटर पर फॉर्म भरकर किया। इस कैम्प में लोगों के इंटरनेट के माध्यम से नए मतदाता पहचान पत्र का आवेदन किया गया।
इस कैम्प में 100 से अधिक लोगों ने फॉर्म भरवाए। फॉर्म भरने के साथसाथ लोगों को आवेदन की स्लिप भी दी गई। इस मौके पर लोगों को मतदाता पहचान पत्र से संबंधित जानकारी भी दी गई। इस कैम्प में संस्था की ओर से मो. यामीन, सदरे आलम, आजाद, मो. सेहराज, अब्दुल रज्जाक, अंजार, गुलजार, फुरकान, सज्जाद आदि पदाधिकारी व सदस्यों का योगादन रहा।



 
 

Thursday, 12 June 2014

शबे बारात पर कार्यक्रम का आयोजन कल

नई दिल्ली। हर साल शबे बारात की रात में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और इस रात की फजीलत के बारे में जानकारी दी जाती है। यह रात इबादत की रात कहलाती है। कहा जाता है कि इस रात में जितनी इबादत की जाए वह कम है क्योंकि यह रात साल में एक बार आती है जिसे शबे कदर की रात भी कहते हैं।
वहीं इस साल नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की नौजवान (युवा) विंग की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन संस्था के केंद्रीय कार्यालय के निकट किया जाएगा। इसमें कई सारे प्राोग्राम किए जाएंगे जैसे नात, तकरीर, बयान आदि। इसमें मदनी मस्जिद के इमाम जनाब हाफिज मो. इकराम, हाफिज मतीन, हाफिज शमसे आलम आदि अपने बयान व तकरीर देंगे। वहीं मदनी मस्जिद में पढ़ने वाले बच्चे भी नात व दीन की बातों की जानकारी देंगे। इसके लिए बच्चों को इनाम भी दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम की जानकारी संस्था के अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने दी कि संस्था की नौजवान विंग ने पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी ली है और उसे अंजाम दे रहे हैं।
इसमें मो. रियाज, डॉ. आर. अंसारी, मो. यामीन, पुरकान, गुलजार, मो. नसीम, मो. सज्जाद, मो. जसीम, मो. वुरबान, अंजार, मो. अरशद आदि नौजवानों का योगदान है।

शबे बारात पर बच्चों को गाड़ी न दें : साबिर हुसैन

नई दिल्ली। हर साल शबे बारात की रात में कई लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। इसमें कई बार गलती खुद की होती है तो कईं बार दूसरे की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ता है।
दिल्ली पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी हर साल बाइक सवार हुड़दंग करने से बाज नहीं आते हैं और अपनी व दूसरों की जान को नुकसान पहुंचाते हैं। शबे बारात की रात इबादत की रात है। बाइक आदि से हुड़दंग मचाने की नहीं। वहीं नई पीढ़ी-नई सोच संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन का कहना है कि शबे बारात की रात को हम सैर सपाटे में तब्दील कर देते हैं जबकि यह गलत है। उन्होंने कहा कि यह रात ऐसी रात है जिसमें जितनी इबादत की जाए उतनी कम है।
जबकि कुछ नौजवान इन बातों को भूलकर अपनी ही दुनिया में मस्त हो जाते हैं और बाइक आदि से हुड़दंग मचाते हैं और यह समझते हैं कि आज पुलिस भी वुछ नहीं कहेगी जो कि गलत है। पुलिस धार्मिक भावनाओं के कारण उन्हें कुछ नहीं कहती। साबिर हुसैन न कहा कि सभी अभिभावकों को यह ध्यान रखना होगा कि आपका बच्चा आपकी गाड़ी तो नहीं ले जा रहा है। उन्हें गाड़ी न दें बल्कि इस रात की फजीलत के बारे में जानकारी दें जिससे सभी को फायदा होगा।

Sunday, 27 April 2014

292 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई

नई दिल्ली। पूरे देश में पोलियो खत्म हो चुका है इसी की कड़ी में राजधानी में पल्स पोलियो दिवस को लेकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई व संकल्प लिया गया कि अब दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश को पोलियो को दूबारा पनपने नहीं दिया जाएगा।
नई पीढ़ी-नई सोच की ओर से हर बार की तरह इस बार भी पल्स पोलियो टीकाकरण कैम्प लगाया गया जिसमें 292 बच्चों ने पोलियो की दवा पी। यह कैम्प संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी की जनता क्लिनिक बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में लगाया गया। इस कैम्प का उद्घाटन संस्था के सरपरस्त श्री अब्दुल खालिक ने किया। उनके साथ संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन भी मौजूद थे।
कैम्प में बच्चों को पोलियो की ड्राप्स सुबह 9 बजे से ही पिलाई जाने लगी थी और शाम 4 बजे तक 292 बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाईं गईं। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए प्रोरित किया और पोलियो की ड्राप्स न पिलाने के नुकसान बताए।
अब्दुल खालिक ने कहा कि संस्था हमेशा हर तरह के राष्ट्रीय प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है और बीच-बीच में जनता को भी इन प्रोग्राम के प्रति जागरूक करती है। संस्था के सदस्यों ने आज पूरी दिन लोगों के घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो केंद्र पर 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाने के लिए कहा।
संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम लोगों की मदद करते रहें, क्योंकि दूसरों की मदद करने में जो शुकून मिलता है वह और किसी दूसरे काम में नहीं मिलता।
संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम को हम जनता तक पहुंचा रहे हैं। आज पोलियो जड़ से खात्मे की ओर जा चुका है दूसरी बीमारियों पर भी सरकार जल्द कामयाबी हासिल कर लेगी और कुछ बीमारियों पर कामयाबी हासिल कर चुकी है।
इस अवसर पर सरपरस्त अब्दुल खालिक, संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन, मौ. रियाज, डॉ. आर. अंसारी, आजाद, अंजार, मौ. सज्जाद, शान बाबू, इरफान आलम, मो. सहराज यामीन, विनोद, अब्दुल रज्जाक आदि मौजूद थे।

Friday, 11 April 2014

कम मतदान के लिए चुनाव आयोग भी जिम्मेदार

-कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई गांधी नगर की मतदाता सूची ठीक
-चुनाव आयोग द्वारा बांटने के लिए दी गई पर्ची नहीं मिलने से लोगों में काफी रोष देखने को मिला
-यदि समय से पहले पड़ताल कर ली जाती तो लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान कर सकते थे
-सही पोलिंग बूथ की जानकारी के लिए एस.एम.एस. बना हाथियार


नई दिल्ली। दिल्ली में हर एक मतदाता अपना वोट डालने के लिए पूरे जोश में दिख रहा था। इसमें वह मतदाता सबसे ज्यादा जोश में दिखे जिन्होंने अपने मत का पहली बार प्रयोग किया। मतदाता जोश में क्यों न हो क्योंकि यह जोश तो चुनाव आयोग द्वारा हर जिले में जागरुकता कैम्प लगाकर जो लोग को जागरुक किया गया। इनका पूर्ण साथ दिया दिल्ली की कईं सारी संस्थाओं ने।
हर मतदान केन्द्र पर सुबह से ही भीड़ दिखनी शुरू हो गईं थी उसी के साथ देर शाम तक वोटिंग होती रही परंतु गांधी नगर विधानसभा के मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से शाम तक इधर से उधर चक्कर लगते रहे क्योंकि बुलन्द मस्जिद कालोनी में सभी मतदान केन्द्र की मतदाता सूची सही नहीं के कारण काफी परेशानी हुई। चुनाव आयोग द्वारा जो पर्ची बीएलओ को बांटने के लिए दी गई थी वह उन्होंने कालोनी के नेताओं को दे दी जो कि वहां बांटी ही नहीं गईं जिससे लोगों में काफी रोष भी देखने को मिला।
नई पीढ़ी-नई सोच संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने कहा कि इसकी शिकायत चुनाव आयोग सहित सभी संबंधित अधिकारियों से कई बार की गईं थी कि गांधी नगर विधानसभा की मतदाता सूची ठीक कर दी जाए नहीं तो मतदान वाले दिन मतदान कम होने की आशंका है और वही हुआ। लोग वोट तो डालना चाहते थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनको वोट किस पोलिंग बूथ में डालना है। कुछ लोगों का कहना था कि हमारे घर के वुछ वोट किसी पोलिंग बूथ में थे कुछ किसी में। यदि समय रहते इसकी सही से पड़ताल कर ली जाती तो लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान कर सकते थे।
संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज ने बताया कि हमारा पोलिंग बूथ नं. 17 (बुलंद मस्जिद) है परंतु हमारे कुछ वोट पोलिंग बूथ नं. 85 (गांधी नगर) में कर दिए गए। दोनों पोलिंग बूथ की दूरी लगभग 6 किलोमीटर है। ऐसे ही कुछ और वोट थे जो अन्य पोलिंग बूथ में थे, वहां पर लोग वोट डालने नहीं जा पाए क्योंकि पोलिंग बूथ दूर था और उसकी उन्हें जानकारी नहीं थी।
इसके अलावा कुछ लोगों को अपना मतदाता पहचान पत्र भी नहीं मिला जिस कारण भी वोट कम हुए और इसके लिए कहीं न कहीं चुनाव आयोग व मतदाता पहचान पत्र केंद्र भी जिम्मेदार हैं। यदि सभी अपनी जिम्मेदारी के साथ काम करते तो मतदान और अधिक होता।
संस्था के कोषाध्यक्ष डाॅ. आर अंसारी ने बताया कि हम लोगों ने पूरे दिन लोगों को उनके सही पोलिंग बूथ की जानकारी एसएमएस से दिलवाते रहे जिससे काफी परेशानी को हमने कम किया। लोगों का कहना था कि चुनाव आयोग बड़े-बड़े दावे तो करता है परंतु जो जरूरी काम है वह नहीं करता।
साबिर हुसैन ने कहा कि हमारी संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य सुबह से ही लोगों के घरों पर जा-जाकर वोट डालने के लिए कहते रहे। उन्हें उनके सही पोलिंग बूथ की जानकारी देते रहे जिससे पोलिंग ज्यादा से ज्यादा हो परंतु यह कोशिश पूर्ण रूप से सफल नहीं हो सकी। यदि मतदाता सूची सही होती तो पोलिंग 85-90 प्रतिशत तक जा सकती थी जो 60-65 के बीच में फंसकर रहे गई और यह चुनाव आयोग की कमी के कारण हुआ है।

Monday, 7 April 2014

जनसभा कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक किया

नई दिल्ली। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख करीब आ रही है। हर कोई मतदाताओं को अपनी ओर खिंचने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं परंतु कोई भी मतदाताओं को उनके अधिकारों से अवगत नहीं करवा रहा है। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में स्थित बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में नई पीढ़ी-नई सोच (पंजी) संस्था ने मतदाताओं को जनसभा कर उन्हें उनके अधिकारों से अवगत कराया। इस के मौके पर संस्था ने मतदाताओं को जागरुक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस जनसभा में लोगों मतदान करने व सही उम्मीदवार चुनने के लिए प्रेरित किया गया जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस जनसभा में आम आदमी पार्टी के गांधी नगर के पूर्व प्रत्याशी श्री अनिल कुमार वाजपेयी व आम आदमी पार्टी के कृष्णा नगर के पूर्व प्रत्याशी श्री इसरत अंसारी मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार समाज के श्री अब्दुल खालिक ने की। उन्होंने अपने विचार रखे कि आज के समय में सभी को मतदान का पूरा अधिकार है व सही उम्मीदवार चुनने की भी जिम्मेदारी हमारी है और किसी की नहीं। यदि हम गलत उम्मीदवार को चुनकर संसद में भेजते हैं तो उसके लिए हम ही जिम्मेदार है।
संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जागरुक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाना है जिससे कि मतदान के दिन मतदाता घर पर छुट्टी का आनंद लेने के बजाय अपने अधिकारों का प्रयोग कर सही उम्मीदवार चुन सके नहीं तो 5 वर्ष तक हमें अपनी भूल का एहसास होता रहेगा कि हमने मतदान क्यों नहीं किया, क्योंकि सही उम्मीदवार चुनने में भाग नहीं लिया तो गलत लोग संसद में पहुंच जाएंगे और यही मतदान प्रतिशत कम होने का कारण भी है जबकि दिल्ली में यह 100 प्रतिशत मतदान होना चाहिए।
श्री अनिल कुमार वाजपेयी ने कहा मैं यहां आम आदमी पार्टी के लिए वोट मांगने नहीं आया हूं बल्कि सही व ईमानदार को चुने। यह हम सभी की जिम्मेदारी है।
श्री इसरत अंसारी ने कहा की सही मतदान से हम सही उम्मीदवार को चुन सकते हैं नहीं तो हम 5 साल तक अपनी भूल का एहसास करते रहते है कि सही समय पर अगर हमने जांच आदि की होती तो यह दिन देखने को नहीं मिलता। यह बात सभी पर लागू होती है। यदि हम वोट डालने नहीं जाते हैं तो गलत व्यक्ति चुनकर आ जाता है। जब गलत व्यक्ति चुनकर आ जाता है तो हम कहते हैं कि यह व्यक्ति गलत है। हमें उसे गलत कहना का अधिकार नहीं क्योंकि अगर हमने अपने मत का प्रयोग सही से किया होता तो सही व्यक्ति चुनकर आ सकता था।
संस्था के कोषाध्यक्ष श्री डॉ. अंसारी ने कहा कि युवा आगे आकर सही मतदान की जानकारी हासिल करें व इससे होने वाले नुकसान से अपने आपको बचाएं व दूसरों को भी बचाने की कोशिश करें। उन्होंने आगे कहा कि हमें सही व ईमानदार को अपना मत देकर संसद भेजना चाहिए ताकि वह हमारी बातों को संसद में रख सके।
संस्था के उपाध्यक्ष श्री मो. रियाज ने कहा कि एक दिन की मुसीबत से बचने के लिए 5 साल की मुसीबत मत पालो, अपनी बात मनवानी है तो वोट जरूर डालो।
प्रोग्राम के अंत में सभी से मतदान करने की शपथ दिलवाई कि मैं, 10 अपै्रल 2014 दिन सभी काम को छोड़कर  मतदान करने जरुर जाउंगा व अपने साथ औरों को भी मतदान केंद्र लेकर जाउंगा तथा सभी को कार्यक्रम में भाग लेने व समय देने के लिए धन्यवाद दिया तथा कार्यक्रम में सहयोग देने वाले श्री अब्दुल खालिक, श्री जुबैर उर्फ कल्लू, सालिम, नईम, लियाकत, मो. इलियास, मौलाना हुसैन साहब, हाजी जाबिर हुसैन, मो. शुएब, मो. उमर व संस्था के पदाधिकारी-सदस्यों व अन्य जनों का रहा है।
















DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *