नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था के चुनाव संस्था के केंद्रीय कार्यालय ए-201, बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क दिल्ली में संस्था के सरपरस्त श्री अब्दुल खालिक की देखरेख में सम्पन्न हुए। इस चुनाव में संस्था के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। जिसमें सर्वसम्मति से संस्था की मुख्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को चुना गया।
जो इस प्रकार हैं
अध्यक्ष-साबिर हुसैन,
उपाध्यक्ष-मो. रियाज,
महासचिव-सदरे आलम,
सचिव-अंजार व उबैदुल रहमान,
संयुक्त सचिव-नासिर सुलतान,
कोषाध्यक्ष-डॉ. आर. अंसारी,
कार्यकारिणी सदस्य-एमए अशरफ, महमूद आलम, शमस आलम, तमन्ने, इलमातुल्ला, संजय कुमार, अब्दुल कादिर व अमीरुल हक।
No comments:
Post a Comment