Sunday, 23 October 2016

सदर थाना रोड़, पहाड़गंज एरिये में मतदाता पहचान पत्र का कैंप

सदर थाना रोड़, पहाड़गंज एरिये में मतदाता पहचान पत्र का कैंप लगाया गया जिसमें लगभग 30 लोगों के नए मतदाता पहचान पत्र के फार्म भरे गए और लगभग 20 लोगों के मतदाता पहचान पत्रों सुधार करने के फार्म भरे गए। इस कैंप में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. रियाज ने इंटरनेट द्वारा लोगों के फार्म भरे। इस कैंप में मुख्य अतिथि श्री श्री पंचशक्ति पीठाधीश्वर श्री श्री गुरू कुमार अवतार जी महाराज ने भी अपने शिष्यों के साथ इस कैंप में पहचान पत्र में संशोधन करवाया। इस कैंप में जावेद मकसूद खान, मो. सेहराज, रवि कुमार, सुनील कुमार, बलविंदर सिंह, नदीम, जुबैर आदि ने अपना सहयोग दिया।






Saturday, 15 October 2016

डीडीए पार्क में एमसीडी कर्मचारियों द्वारा कूड़ा डालने के संबंध में की शिकायत

गांधी नगर विधानसभा के धर्मपुरा वार्ड की बुलंद मस्जिद कॉलोनी में गंदगी बहुत है जिस ओर कोई भी ध्यान नहीं देने को तैयार है। इसकी कई बार शिकायत करने के बाद भी एमसीडी के कर्मचारी डीडीए पार्क में ही कूड़ा डाल रहे हैं। संस्था ने कई बार इस ओर ध्यान देने के लिए कहा पर कोई ध्यान नहीं देने को तैयार है। इस पर संस्था ने सफाई कर्मचारी की कूड़ा डालते हुए फोटो खिंची और इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों के साथ-साथ निगम पार्षद से भी की। उन्होंंने आगे पार्क में कूड़ा न डालने का आश्ववासन दिया।







 

Sunday, 9 October 2016

सदर बाजार एरिये में मतदाता पहचान पत्र का कैंप

चूल्हे वाली गली, सदर बाजार एरिये में मतदाता पहचान पत्र का कैंप लगाया गया जिसमें लगभग 35 लोगों के नए मतदाता पहचान पत्र के फार्म भरे गए और लगभग 15 लोगों के मतदाता पहचान पत्रों सुधार करने के फार्म भरे गए। इस कैंप में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. रियाज ने इंटरनेट द्वारा लोगों के फार्म भरे। इस कैंप में जावेद मकसूद खान, मो. सेहराज, सुनील शर्मा, हमीद, संजीव, नदीम, जुबैर आदि ने अपना सहयोग दिया।


Thursday, 6 October 2016

शास्त्री पार्क अंडरपास में जाम

गांधी नगर विधान सभा और सीलमपुर विधानसभा को शास्त्री पार्क अंडरपास जोड़ता है यहां रोजाना जाम लगता है पर इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसकी शिकायत कई बार कई सामाजिक संगठनों ने उच्च अधिकारियों से  की है पर कोई भी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं। यहां सबसे बड़ी दिक्कत उस समय होती है जब बच्चे स्कूल आते या जाते हैं।
इसके अलावा यहां गंदा पानी भरा रहता है जिससे परेशानी बहुत होती है। अगर हल्की बारिश हो जाए तो फिर तो निकलना मुश्किल हो जाता है। सरकार व प्रशासन इस ओर ध्यान दे।




 

Buland Sandesh 6-10-2016


टीएमआई कंपनी में Retail Sales Executives की जाॅब

आप सभी दोस्तों को सूचित किया जाता है कि आप या आपका कोई जानकार जो 12वीं या बी.ए. या बी.काॅम हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उनके लिए टीएमआई कंपनी में Retail Sales Executives की जाॅब है जिसकी जानकारी नीचे दी गई है
13 व 14 अक्टूबर, 2016 को सुबह 10.30 बजे से 511, अंसल चैम्बर 11, 6 भीकाजी कामा प्लेस, नई दिल्ली-110066 में इंटरव्यू होंगे जो जाॅब करने के इच्छुक है वह इंटरव्यू के लिए
अपना नाम
अपने पापा का नाम
पता
मोबाइल नंबर
ई-मेल आईडी आदि
या
रिज्यूम फोटो के साथ
आप अपनी डिटेल 12 अक्टूबर, 2016 को शाम 7 बजे तक इस नंबर पर 09540479517 एसएमएस या E-mail id : r9210579305@gmail.com, naipeedhinaisoch@gmail.com द्वारा मुझे भेज दें ताकि इंटरव्यू के लिए आपका नाम भेजा जा सके।
अपनी जानकारी जल्द से जल्द भेजें ।
आपका भाई
मो. रियाज
इंटरव्यू के दिन आप अपने साथ ये चीजे ले जाना न भूलें।
अपना रिज्यूम, अपने सारे दस्तावेज ओरिजनल व फोटो कापी, आपके हाल में खिंचे फोटो आदि ताकि आपके इंटरव्यू में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
नोटः- यह नौकरी ‘नई पीढ़ी-नई सोच’ संस्था की ओर से लगवाई जा रही है। यह जाॅब पूरी तरह से फ्री है। इसके लिए आपको किसी प्रकार का कोई शुल्क अदा करने की आवश्यकता नहीं है।
किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए श्री अंकित राजपूत जी (सीनियर एक्जीक्यूटिव-स्टाफिंग) से संपर्क कर सकते हैं, इनका मोबाइल नं. 9711770773 है।

As you all are aware that as per the current Situation, we have a Huge Requirement of Retail Sales Executives for the Delhi Location and few Location like Central and West Delhi are highly Critical, so I would request

you to increase your Footfall for these particular location. Also As already communicated that we have launched the Sales Associate Hiring Process, few points need to be noted.

1. Candidate Should be 18+ Age, having valid Address/ID Proof 1.
2. He must be either Graduate OR 12th Pass with Minimum 6 Months of Experience 2.
3. He must be Presentable with Good Communication in local language
4. The Industry Orientation for them would be of one Day.
5. CTC will be 12,274/-

511, Ansal Chamber 11, 6 Bhikaji Cama Place, New Delhi-110066 Ankit Rajput, Sr. Executive Staffing Mob: +91-9711770773, +91-7859997418



Monday, 3 October 2016

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने लगाया आधार कार्ड कैंप

-यह कैंप सप्ताह में दो दिन सोमवार व मंगलवार को लगाया जाएगा
- इस कैंप में नए आधार कार्ड के साथ ही आधार कार्ड में नाम, पता आयु आदि को सही भी करा जा सकेगा।
- संस्था ने पहले भी नवंबर, 2011 में लगभग दो माह तक आधार कार्ड का कैंप लगाया था

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था लगातार जनता के लिए कार्य करती रहती है ताकि जनता को कोई परेशानी न हो तथा उनकी समस्या का निदान जल्द से जल्द हो सके। इस बार संस्था ने संस्था के ब्लाॅक महासचिव, कुरबान के कार्यालय में आधार कार्ड कैंप का आयोजन किया है। यह कैंप सप्ताह में दो दिन सोमवार व मंगलवार को लगाया जाएगा जो सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्य करेगा। इस कैंप में नए आधार कार्ड तो बनाए जाएंगे ही साथ ही इस कैंप में आधार कार्ड में नाम, पता आयु आदि को सही भी करा जाएगा।
वैसे तो संस्था ने नवंबर, 2011 में भी लगभग दो माह तक आधार कार्ड का कैंप लगाया था जिसमें 10 मशीनों द्वारा आधार कार्ड बनाए गए थे। इस कैम्प का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाकर किया। कैंप के उद्घाटन के बाद वहां सभी को प्रसाद स्वरूप मिष्ठान बांटा गया।
साबिर हुसैन ने कहा कि आज आधार कार्ड को सभी स्थानों पर अनिवार्य कर दिया गया है जिस कारण लोगों को आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य हो गया है। जब संस्था ने 2011 में आधार कार्ड का कैंप लगाया था तब लोग इसकी अहमियत नहीं समझते थे और लोग कम बनवाने आते थे। लेकिन अब लोग हमें रोज आधार कार्ड की मशीन लगवाने के लिए कह रहे थे। जिसके लिए हमने काफी मेहनत की जिसकी वजह से यह कैम्प आज शुरू हो पाया है।
उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया कि जिन्होंने हमारी मदद की और आगे भी करते रहेंगे। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी, सदस्य व कॉलोनी के जिम्मेदार लोग मौजूद थे।













DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *