अमर शहीद उधम सिंह की आज पुण्यतिथि है। उधम सिंह का जन्म 26 दिसंबर 1899 को पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम गांव में हुआ था। सन 1901 में उधम सिंह की माता और 1907 में उनके पिता का निधन हो गया। इस घटना के चलते उन्हें अपने बड़े भाई के साथ अमृतसर के एक अनाथालय में शरण लेनी पड़ी। उधम सिंह का बचपन का नाम शेर सिंह और उनके भाई का नाम मुक्ता सिंह था, जिन्हें अनाथालय में क्रमश: उधम सिंह और साधु सिंह के रूप में नए नाम मिले। बचपन अनाथालय में बिताया और एक दिन निर्दोष लोगों को गोलियों से छलनी करने वाले अंग्रेज को घर में घुसकर मारा। ये वीर गाथा है उस शहीद ही, जिसका नाम है ऊधम सिंह।
Contact Us
- Home
- DONATION
- Wordpress
- Most Important News
- Nai Peedhi Nai Soch Channel
- Online Donation
- Contact Us
- Tumblr
- संस्था का लेखा-जोखा
- Pinterest.com
- संस्था द्वारा जारी कोरोना योद्धा सम्मान पत्र
- My.workplace
- आनलाइन सदस्यता लेने के लिए क्लिक करें
- अन्न श्री योजना के लिए भरे गए फाॅर्म
- Membership Form
- संस्था की प्रथम वार्षिक रिपोर्ट 2010-2011
Monday, 31 July 2017
Thursday, 27 July 2017
Wednesday, 26 July 2017
Sunday, 23 July 2017
Monday, 10 July 2017
Sunday, 9 July 2017
Wednesday, 5 July 2017
Tuesday, 4 July 2017
Monday, 3 July 2017
Sunday, 2 July 2017
नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने पिलाई 226 बच्चों को पोलियो की दवा


कैम्प में बच्चों को पोलियो की ड्राप्स सुबह 9 बजे से ही पिलाई जाने लगी थी और शाम 4 बजे तक 226 बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाई गई। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए प्रोरित किया और पोलियो की ड्राप्स न पिलाने के नुकसान बताए।
संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि संस्था हमेशा हर तरह के राष्ट्रीय प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है और बीच-बीच में जनता को भी इन प्रोग्रामों के प्रति जागरूक करती है। संस्था के सदस्यों ने आज पूरी दिन लोगों के घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो केंद्र पर 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाने के लिए कहा।
संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम लोगों की मदद करते रहें क्योंकि दूसरों की मदद करने में जो सुकून मिलता है वह और किसी दूसरे काम में नहीं मिलता।


इस अवसर पर संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन, मौ. रियाज, डॉ. आर. अंसारी, कुरबान, आजाद, अंजार, मौ. सज्जाद, शान बाबू, इरफान आलम, मो. सेहराज, यामीन, मो. मुन्ना अंसारी, अब्दुल रज्जाक, मो. सलीम आदि मौजूद थे।
Saturday, 1 July 2017
नई पीढ़ी-नई सोच संस्था का एक प्रतिनिधि मंडल दिलीप पांडेय से मिला
दिनांक 1.7.2017 को नई पीढ़ी-नई सोच संस्था का एक प्रतिनिधि मंडल आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता व पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप पांडेय से मिला। इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. रियाज़ ने किया। इनके साथ संस्था के शास्त्री पार्क वार्ड ई-25 के उपाध्यक्ष मारूफ अली, बुलंद मस्जिद के ब्लाक महासचिव कुरबान व समाजसेवी मो. अनीस शामिल थे। इस मुलाकात में गांधीनगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली बुलंद मस्जिद की समस्या को रखा व यहां के विधायक अनिल वाजपेयी जी द्वारा इस क्षेत्र की अनदेखी को बताया। श्री दिलीप पांडेय ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द अनिल वाजपेयी से बात करेंगे व कालोनी में कार्य जल्द ही शुरू हो जाएंगे।
कौशल भारत (स्किल इंडिया) पर एकदिवसीय जागरूकता कार्यशाला

Subscribe to:
Posts (Atom)