Contact Us
- Home
- DONATION
- Wordpress
- Most Important News
- Nai Peedhi Nai Soch Channel
- Online Donation
- Contact Us
- Tumblr
- संस्था का लेखा-जोखा
- Pinterest.com
- संस्था द्वारा जारी कोरोना योद्धा सम्मान पत्र
- My.workplace
- आनलाइन सदस्यता लेने के लिए क्लिक करें
- अन्न श्री योजना के लिए भरे गए फाॅर्म
- Membership Form
- संस्था की प्रथम वार्षिक रिपोर्ट 2010-2011
- About Us (हमारे बारे में)
Tuesday, 8 May 2012
Monday, 7 May 2012
Sunday, 6 May 2012
जनता के भरोसे को कभी नहीं टूटने दूंगी : तुलसी
नईं पीढ़ी-नईं सोच संस्था का प्रतिनिधि मंडल धर्मपुरा वार्ड 233 की नवनिर्वाचित निगम पार्षद श्रीमती तुलसी से उनके निवास पर मिला और उन्हें जीत की बधाईं दी।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संस्था के सरपरस्त श्री अब्दुल खालिक ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने श्रीमती तुलसी को जीत की बधाईं देते हुए संस्था की ओर से पुष्प गुच्छा और बधाईं पत्र दिया।
श्रीमती तुलसी ने सभी प्रतिनिधि मंडल का शुव्रिया अदा करते हुए कहा कि वह हमेशा जनता की सेवा करती रहेंगी। कभी भी उनकी कहीं भी जरूरत पड़ती है तो वह पीछे नहीं हटेंगी व जनता का पूरा सहयोग करेंगी।
श्रीमती तुलसी ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास से उन्हें जिताया है वह उनके विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगी। समय-समय पर लोग उनसे मिलकर समस्याओं से भी अवगत करा सकते हैं जिससे उन समस्याओं से निपटा जा सके।
उन्होंने कहा कि मैं, हमेशा आपकी सेवा करती रहूंगी। जहां भी मेरी जरूरत पड़े आप सिर्प एक बार याद कर लेना मैं आपके बीच ही खड़ी मिलूंगी। उन्होंने कहा कि मेरा पहला लक्ष्य पूरे धर्मपुरा वार्ड का विकास करना है और मैं पूरी कोशिश कर रही हूं कि लोग भी अपना सहयोग दें। अभी वुछ समय लगेगा उसके बाद हर समस्या का समाधान हो जाएगा।
संस्था के सरपरस्त श्री अब्दुल खालिक ने कहा कि यह हमारी खुशनसीबी है कि हमारी निगम पार्षद हमारे ही क्षेत्र की हैं अर्थात शास्त्री पार्व की हैं। हम उम्मीद करते हैं कि श्रीमती तुलसी हमारी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।
संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने श्रीमती तुलसी को बताया कि हमारी कॉलोनी में एक लाइब्रेरी खुलवा दें ताकि हमारे क्षेत्र के बच्चे बड़ों को किताब आदि के लिए दूसरे क्षेत्र में न जाना पड़े। इस पर श्रीमती तुलसी ने कहा कि मैं पूरी कोशिश करूंगी कि यहां पर एक लाइब्रेरी खुल जाए जिससे यहां की जनता को कहीं दूसरी जगह न जाना पड़े।
इस प्रतिनिधि मंडल में संस्था के सरपरस्त श्री अब्दुल खलीक, संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन, उपाध्यक्ष मो. रियाज, कोषाध्यक्ष डा. आर अंसारी, सदरे आलम, नईंम, विनोद, सन्ने थे।
Thursday, 3 May 2012
Thursday, 19 April 2012
Subscribe to:
Posts (Atom)






