Sunday, 23 December 2012

युवाओं को अपना नजरिया बदलना होगा : तुलसी गांधी

बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में  आधार कार्ड वितरण कैम्प का उद्घाटन करती हुईं स्थानीय निगम पार्षद श्रीमती तुलसी गांधी, साथ में हैं संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन, उपाध्यक्ष  मौ. रियाज, अब्दुल खालिक,  ब्लॉक महासचिव नईम, ब्लॉक उपाध्यक्ष विनोद व अन्य 

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था द्वारा आधार कार्ड वितरण कैम्प का आयोजन बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में किया गया। इस कैम्प का उद्घाटन स्थानीय निगम पार्षद श्रीमती तुलसी गांधी ने किया। कैम्प का उद्घाटन उन्होंने रिबन काटकर किया व कुछ लोगों को अपने हाथ से आधार कार्ड वितरण किए।इस मौके पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था निरंतर समाज की सेवा में  लगी है। इसमें कार्य करने वाले सभी युवा हैं जिनमें भरपूर जोश है। वह सभी मिलकर कार्य करते हैं जिसका जीता-जागता उदाहरण मेरे सामने है।उन्होंने दिल्ली में हुए गैंगरेप पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे समाज में बदलाव की जरूरत है और खासकर आज के युवा को अपना नजरिया बदलना होगा। मैं आशा करती हूं कि यह संस्था इस पर भी कार्य करेगी व युवाओं का मार्गदर्शन करेगी।
हनीफ प्रधान ने कहा कि यह संस्था जब से बनी है तब से लोगों की सेवा कर रही है। यह संस्था के सदस्यों की मेहनत ही है कि आज लगभग 25 हजार आधार कार्ड यह बांटने के लिए लाए गए हैं। इनकी मेहनत सराहनीय है।
अब्दुल खालीक ने कहा कि युवाओं में जोश है यह अपनी सोच से बहुत दूर तक जाएंगे और समाज का भला करेंगे। सिर्प इन्हें मार्गदर्शन की जरूरत है।
इस मौके पर संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन, उपाध्यक्ष  मौ. रियाज, महासचिव शमीम हैदर, सचिव अंजार, कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष मो. यामीन, ब्लॉक महासचिव नईम, ब्लॉक उपाध्यक्ष विनोद, ब्लॉक कोषाध्यक्ष मुन्ना अंसारी, आजाद, शाहरुख, अब्दुल रज्जाक, इरफान आलम, अजीम, नियामत, मो. आरिफ, फुरकान आदि सदस्य व आम जनता मौजूद थी।

Monday, 3 December 2012

एड्स जागरुकता कैम्प का आयोजन किया

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की ओर से एड्स जागरुकता कैम्प का आयोजन किया। यह कैम्प कोषाध्यक्ष डॉ. रजाक अंसारी की जनता क्लीनिक में लगाया गया। कैम्प में एड्स पर डॉ. अंसारी ने प्रकाश डालते हुए कहा कि एड्स लाईलाज बीमारी है इसका पता लम्बे समय बाद लगता है जब तक काफी देर हो चुकी होती है।
डॉ. अंसारी ने कहा कि यदि हम जागरुक हैं तो एड्स की संभावना कम होती है। मौजूदा समय में एड्स तेजी से फैल रहा है। इसके सबसे ज्यादा युवा शिकार हो रहे हैं। युवा अपने दोस्तों की गलत संगत को ग्रहण करते हैं और जब वह ज्यादा बीमार हो जाते हैं तो फिर डाक्टरों व अस्पताल के चक्कर लगाते हैं। जब उनकी जांच आदि होती है तो पता चलता है कि वह एड्स (एचआईवी पॉजिटिव) से ग्रस्त हैं।
डॉ. अंसारी ने इस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोग अभी भी एड्स की जांच कराने से घबराते हैं। वह सोचते हैं कि यदि मुझे एड्स हुआ तो मुझे समाज किस नजर से देखेगा।
डॉ. अंसारी ने कहा कि युवा आगे आकर एड्स की जानकारी हासिल करें व इससे अपने आपको बचाएं व दूसरों को भी बचाने की कोशिश करें।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष व संस्थापक श्री साबिर हुसैन ने कहा कि हमारी चुप्पी खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए चुप्पी तोड़कर जागरूक बनें व जागरूक बनाएं। जनता ने इस कैम्प से काफी जानकारी हासिल की।
इस मौके पर अब्दुल खालिक, जुबैर आजम, जाबिर हुसैन, अंसार, हनीफ प्रधान, मो. रियाज, नईम, विनोद संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, युवा व आम जनता मौजूद थी।

DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *