Sunday, 7 April 2013

320 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाईं गई


नईं दिल्ली। राजधानी में पल्स पोलियो दिवस को लेकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई संकल्प लिया गया कि दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश को पोलियो मुक्त बना के रहेंगे।
नईं पीढ़ी-नईं सोच की ओर से हर बार की तरह इस बार भी पल्स पोलियो टीकाकरण कैम्प लगाया गया जिसमें 320 बच्चों ने पोलियो की दवा पी। यह कैम्प संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी की जनता क्लिनिक बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में लगाया गया। इस कैम्प का उद्घाटन संस्था के सरपरस्त श्री अब्दुल खालिक ने किया। उनके साथ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन भी मौजूद थे।
कैम्प में बच्चों को पोलियो की ड्राप्स सुबह 9 बजे से ही पिलाईं जाने लगी थी और शाम 4 बजे तक 320 बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाईं गईं। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए प्रोरित किया और पोलियो की ड्राप्स पिलाने के नुकसान बताए।
अब्दुल खालिक ने कहा कि संस्था हमेशा हर तरह के राष्ट्रीय प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है और बीच-बीच में जनता को भी इन प्रोग्राम के प्राति जागरूक करती है। संस्था के सदस्यों ने आज पूरी दिन लोगों के घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो केंद्र पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाने के लिए कहा।
संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम लोगों की मदद करते रहें, क्योंकि दूसरों की मदद करने में जो शुकून मिलता है वह और किसी दूसरे काम में नहीं मिलता।
संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाईं जा रही मुहिम को हम जनता तक पहुंचा रहे हैं। आज पोलियो जड़ से खात्मे की ओर जा चुका है दूसरी बीमारियों पर भी सरकार जल्द कामयाबी हासिल कर लेगी और कुछ बीमारियों पर कामयाबी हासिल कर चुकी है।
इस अवसर पर सरपरस्त अब्दुल खालिक, संस्था के संस्थापक अध्यक्ष साबिर हुसैन, मौ. रियाज, डॉ. आर. अंसारी, आजाद, अंजार, मौ. सज्जाद, शान बाबू, नईंम, यामीन, विनोद, अब्दुल रज्जाक आदि मौजूद थे।

Saturday, 2 March 2013

बुलंद मस्जिद कालोनी में आधार कार्ड कैम्प लगाने की मांग

          नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था निरंतर समाज की सेवा में लगी रहती है जिससे समाज की छोटी से छोटी व बड़ी से बड़ी समस्या को आसान कर सके। इसी कार्य में संस्था फिर आगे बढ़ रही ताकि सभी के आधार कार्ड 31 मार्च से पहले-पहले बन जाएं।
          संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने बताया कि शास्त्री पार्क की आबादी लगभग 4-5 लाख है जिसें लगभग अकेले बुलंद मस्जिद की आबादी एक लाख की है। यहां पहले भी आधार कार्ड बनाए गए थे परन्तु कुछ असामाजिक तत्वों ने लोगों को गुमराह कर दिया था कि यह बेकार है, इसे नहीं बनवाएं जिससे काफी लोगों ने आधार कार्ड नहीं बनवाए थे।
          मौजूदा समय में आधार कार्ड की मांग हर सुविधा के लिए की जा रही है जिस कारण लोगों को काफी परेशानी है और इधर-उधर भटक रहे हैं। इसी को देखते हुए संस्था ने सहायक महानिदेशक (यूआईंडी), राजस्व विभाग, अरविंदर सिंह लवली, (राजस्व मंत्री, दिल्ली सरकार) को पत्र लिखकर बुलंद मस्जिद में आधार कार्ड वैम्प लगाने की मांग की है।
          उन्होंने बताया कि जहां कहीं भी अब आधार कार्ड बन रहे हैं वहां 80-90 कार्ड ही बनाए जा रहे हैं। कहीं 10 बजे के बाद फार्म नहीं लिए जाते तो कहीं सर्वर डाउन होने का बहाना बना दिया जाता है तो कहीं सेंटर ही 10 बजे खुलते हैं और एक बजे बंद हो जाते हैं। इन्हीं सेंटर पर पैसे भी लिए जा रहे हैं जिससे पैसे लेते हैं उनका आधार कार्ड बिना लाइन के जल्द बना दिया जाता है। वुछ ऐसी ही और भी परेशानी है जिसकी वजह से लोग आधार कार्ड नहीं बनवा पा रहे हैं।

DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *