Monday, 9 September 2013

आधार कार्ड वितरण कैम्प का आयोजन किया

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था द्वारा आधार कार्ड वितरण कैम्प का आयोजन बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में डाॅ. आर अंसारी (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) की जनता क्लीनिक में किया गया। इस कैम्प का उद्घाटन संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कालोनी के जिम्मेदार जुबैर आजम व अन्य लोगों के साथ मिलकर किया। कैम्प का उद्घाटन उन्होंने रिबन काटकर किया व कुछ लोगों को अपने हाथ से आधार कार्ड वितरित किए।
इस मौके पर जुबैर आजम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था निरंतर समाज की सेवा में लगी है। इसमें कार्य करने वाले सभी युवा हैं जिनमें भरपूर जोश है। यह सभी मिलकर कार्य करते हैं जिसका जीता-जागता उदाहरण मेरे सामने है। उन्होंने कहा कि यहां के आधार कार्ड इन्हीं की वजह से मिल पा रहे हैं नहीं तो पता नहीं कब यह आधार कार्ड हमें मिलते। आज मैं कैंप के उद्घाटन के लिए आया था तो पता चला कि मेरा भी आधार कार्ड आ गया है। अब मैं, अपना आधार कार्ड भी लेकर जा रहा हूं।
साबिर हुसैन ने मुजफ्फरनगर में हो रहे दंगे पर कहा कि राजनेता अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पुलिस व प्रशासन इस ओर देख लेती तो यह दंगे शायद नहीं होते। उप्र की सपा सरकार सांप निकलने के लाठी पिट रही है। इस ओर सरकार को राजनीति से उपर उठकर सोचना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि यह आधार कार्ड रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक बांटे जाएंगे। सभी समय पर अपना-अपना आधार कार्ड प्राप्त करें और संस्था के सदस्यों को आधार कार्ड बांटने में अपना सहयोग करें।
हनीफ प्रधान ने कहा कि यह संस्था जब से बनी है तब से लोगों की सेवा कर रही है। यह संस्था के सदस्यों की मेहनत ही है कि आज लगभग 25 हजार आधार कार्ड यह बांटने के लिए लाए गए हैं। इनकी मेहनत सराहनीय है।
हाजी जाबिर हुसैन ने कहा कि युवाओं में जोश है यह अपनी सोच से बहुत दूर तक जाएंगे और समाज का भला करेंगे। सिर्फ इन्हें मार्गदर्शन की जरूरत है।
इस मौके पर संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन, उपाध्यक्ष  मौ. रियाज, महासचिव शमीम हैदर, सचिव अंजार, कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष मो. यामीन, ब्लॉक महासचिव नईम, ब्लॉक उपाध्यक्ष विनोद, ब्लॉक कोषाध्यक्ष मुन्ना अंसारी, आजाद, शाहरुख, शाहजाद, सिराज, सज्जाद, अब्दुल रज्जाक, इरफान आलम, अजीम, नियामत, मो. आरिफ, फुरकान आदि सदस्य व आम जनता मौजूद थी।

Friday, 2 August 2013

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने किया इफ्तार पार्टी का आयोजन

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की ओर से केंद्रीय कार्यालय के पास लगभग 500 लोगों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. अनवार खान, तपतीश न्यूज के प्रधान सम्पादक राहत मियां, मुसर्रत टाइम्स के प्रधान उप सम्पादक दीपक कुमार, कालोनी के जिम्मेदार लोग, संस्था के पदाधिकारी व आम जन मौजूद थे।
मो. अनवार खान ने सभी को रमजान की मुबारकबाद देते हुए ईद की भी मुबारकबाद दी व कहा कि संस्था ने बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इसका श्रेय संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्यों को जाता है जो हमेशा कार्यं में लगे रहते हैं।
तपतीश न्यूज के प्रधान सम्पादक राहत मियां ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि इस संस्था में सभी सदस्य व पदाधिकारी युवा हैं जो कुछ नया करने की सोचते रहते हैं और कर भी रहे हैं। इसलिए संस्था का नाम भी इन्होंने अपनी ही तरह नई पीढ़ी-नई सोच संस्था रखा है।
संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि रमजान खत्म होने वाले हैं। पता नहीं यह मुबारक महीना आगे नसीब होगा या नहीं। उन्होंने सभी देशवासियों को ईंद की मुबारकबाद दी व कहा कि अब युवा वर्ग जाग चुका है और युवा ही भ्रष्टाचार को समाप्त कर सकता है, क्योंकि हर जगह युवा वर्ग को ही भ्रष्टाचार से दो-चार होना पड़ता है।
दीपक कुमार ने कहा कि युवाओं में काफी जोश है मुझे कुछ दिन पहले ही बताया था कि संस्था इस साल भी इफ्तार पार्टी का आयोजन करेगी इसमें आपको आने जरूर है और मैं आपके बीच में हूं।
कालोनी के जिम्मेदार हाजी अनीस ने कहा कि यह संस्था नौजवानों की है और यह सभी बड़ी मेहनत से लोगों की मदद करते है। अब जमाना युवाओं का है और यह हर तरह से काम करने में पूर्ण हैं।
इस मौके पर मौ. अनसार, जुबैर आजम, हाजी जाबिर हुसैन, हाजी अनीस प्रधान, मौलाना फय्याज फैजी, डॉ. आर. अंसारी, उबैदुल रहमान, मौ. रियाज, महमूद आलम, शमीम हैदर, संजय कुमार, हिमांशू, अब्दुल रज्जाक, मो. सज्जाद, अन्जार, मो. यामीन, मो. नियामत, शान बाबू, जमशेद आलम, इरफान आलम, आदि मौजूद थे।

DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *