Monday, 24 March 2014

संस्था किसी भी पार्टी के प्राचार नहीं करेगी : साबिर हुसैन

नईं दिल्ली। सभी नेता अपनी-अपनी जीत के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह से उन्हें जीत मिल जाए। वहीं चुनाव को लेकर नईं पीढ़ी-नईं सोच संस्था के केंद्रीय कार्यांलय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने की। इस बैठक में सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। चुनाव के मद्देनजर इस बैठक का आयोजन किया गया क्योंकि नेता अपनी जीत के लिए संस्थाओं का भी सहारा लेते हैं जो कि संस्थाओं के लिए अच्छा नहीं है। इस बैठक में सभी ने अपनी-अपनी बात रखते हुए चुनाव में लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने के लिए प्राोरित करने को कहा क्योंकि पिछले चुनाव में लोगों की भागीदारी तो बढ़ी थी परंतु यह बहुत कम थी। पिछले चुनावों को देखते हुए इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हम लोगों को उनको उनके वोट की कीमत से अवगत कराएंगे व ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाने के लिए घर-घर जाकर प्राचार करेंगे। इस बैठक में यामीन (ब्लाक अध्यक्ष बुलंद मस्जिद) ने कहा कि लोग कहते हैं कि हम वोट क्यों करें क्योंकि हमें सभी काम तो रिश्वत देकर हीे कराना हैं। इसलिए हम सभी मिलकर उन्हें उनके वोट की कीमत क्या है और वोट न देने के क्या नुकसान हैं उससे अवगत करवाएंगे। 
संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज ने कहा कि जब हम मतदाताओं के घर जाएंगे तो चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं को दिए के अधिकार कोईं पसंद नहीं अर्थात नोटा के बारे में भी बताएंगे। हो सकता है कि इस कारण लोग मतदान करने जाएंगे। संस्था के संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने बैठक के आखिर में अपनी बात रखते हुए कहा कि हम किसी पार्टी विशेष का प्राचार नहीं करेंगे बल्कि लोगों को उनके वोटों की कीमत से उन्हें अवगत कराएंगे। जो लोग अभी तक मतदान करने नहीं जाते थे उन्हें उनके मतदान न करने के नुकसान से अवगत कराएंगे व उन्हें सही प्रात्याशी को चुनने के लिए कहेंगे। चुनाव आयोग द्वारा पहली बार मतदाताओं को दिए के अधिकार कोईं पसंद नहीं अर्थात नोटा के प्रायोग के बारे में भी बताएंगे। साबिर हुसैन ने आगे बताया कि हमारा प्राचार पूरी दिल्ली में होगा (जहां पर भी संस्था के सदस्य मौजूद हैं)। सदस्य अपने क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्राोरित करेंगे। हर सदस्य रोजाना अपने कीमती समय में से एक घंटा मतदाताओं को मतदान के फायदे-नुकसान से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोईं सदस्य या पदाधिकारी किसी पार्टी विशेष का प्राचार करता है तो संस्था के नाम का प्रायोग नहीं करेगा। यदि कोईं ऐसा करता हुए कोईं पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्यंवाही की जाएगी।
इस बैठक में मो. रियाज, अब्दुल रज्जाक, डॉ. आर. अंसारी, इलमातुल्ला, अब्दुल कादीर, अंजार, नईंम, विनोद, आजाद, अब्दुल रज्जाक, इरफान आलम, मो. सुल्तान, मो. सेहराज, यामीन, मो. मुन्ना अंसारी, मो. सेहराज आदि पदाधिकारी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

VIR ARJUN 24-03-2014


VIR ARJUN 24-03-2014


DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *