Sunday, 18 January 2015

320 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाईं गई

नईं दिल्ली। नईं पीढ़ी-नईं सोच संस्था की ओर से हर बार की तरह इस बार भी पल्स पोलियो टीकाकरण कैम्प लगाया गया जिसमें 320 बच्चों ने पोलियो की दवा पी। यह कैम्प संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी की जनता क्लिनिक बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में लगाया गया। इस कैम्प का उद्घाटन संस्था के सरपरस्त श्री अब्दुल खालिक व संस्था के संस्थापक साबिर हुसैन ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया। उनके साथ संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज़ भी मौजूद थे।
कैम्प में बच्चों को पोलियो की ड्राप्स सुबह 9 बजे से ही पिलाईं जाने लगी थी और शाम 4 बजे तक 320 बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाईं गईं। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए प्रोरित किया और पोलियो की ड्राप्स न पिलाने के नुकसान बताए।
अब्दुल खालिक ने कहा कि संस्था हमेशा हर तरह के राष्ट्रीय प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है और बीच-बीच में जनता को भी इन प्रोग्राम के प्रति जागरूक करती है। संस्था के सदस्यों ने आज पूरी दिन लोगों के घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो केंद्र पर 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाने के लिए कहा।
संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम लोगों की मदद करते रहें, क्योंकि दूसरों की मदद करने में जो शुकून मिलता है वह और किसी दूसरे काम में नहीं मिलता।
संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाईं जा रही मुहिम को हम जनता तक पहुंचा रहे हैं। आज पोलियो जड़ से खात्मे की ओर जा चुका है दूसरी बीमारियों पर भी सरकार जल्द कामयाबी हासिल कर लेगी और कुछ बीमारियों पर कामयाबी हासिल कर चुकी है।
इस अवसर पर सरपरस्त अब्दुल खालिक, संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन, मौ. रियाज, डॉ. आर. अंसारी, आजाद, अंजार, मौ. सज्जाद, शान बाबू, इरफान आलम, मो. सेहराज यामीन, विनोद, अब्दुल रज्जाक, फुरकान, हसीन, जसीम आदि मौजूद थे।

Sunday, 11 January 2015

पहचान पत्र के कैम्प का आयोजन किया गया


नई दिल्ली। आज के समय में कहा जाता है कि युवा ही देश का भविष्य हैं क्योंकि इन्हीं के कधों पर आगे देश को चलना है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाने का कार्य को युवाओं की एक संस्था नई पीढ़ी-नईं सोच (पंजी.) कर रही है। इस संस्था में अधिकतर सदस्य व पदाधिकारी युवा शिक्षित हैं। उनकी सोच में भी एक जोश व जुनून है। इस संस्था के सदस्य जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और समय-समय पर लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाते रहते हैं। इसी कड़ी में आज एक और अध्याय जुड़ गया।
नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने केन्द्रीय कार्यालय बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में मतदाता पहचान पत्र कैम्प का आयोजन किया। इस कैम्प का उद्घाटन संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन ने फॉर्म भरकर किया। इस कैम्प में लोगों के नए मतदाता पहचान पत्र के लिए फार्म 6, नाम, पता, फोटो आदि के लिए फार्म 8 व 8ए तथा नाम काटवाने के लिए फार्म 7 को भरवाया गया।
इस कैम्प में लगभग 150 से अधिक लोगों ने फॉर्म भरवाए। फॉर्म भरने के साथ-साथ लोगों को आवेदन फार्म भी जमा करवाए गए। इस मौके पर लोगों को मतदाता पहचान पत्र से संबंधित जानकारी भी दी गईं।
इस कैम्प में संस्था की ओर से मो. रियाज, डाॅ. आर. अंसारी, अब्दुल खालिक, मो. हसीन, मो. यामीन, सदरे आलम, आजाद, मो. सेहराज, अब्दुल रज्जाक, अंजार, गुलजार, फुरकान, सज्जाद, फुरकान, हिमांशू, जसीम, शान बाबू आदि पदाधिकारी व सदस्यों का योगादन रहा।


DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *