बुलंद मस्जिद कालोनी की समस्याओं को लेकर 13.12.2015 को संस्था के कोषाध्यक्ष डा. आर अंसारी की जनता क्लिनिक पर गांधी नगर विधानसभा के विधायक श्री अनिल वाजेपयी जी के बुलाया गया जिसमें उनके सामने कालोनी की समस्याओं को रखा गया। उन्हें कालोनी का दौरा भी करवाया गया जिसमें उन्हें हर एक समस्या से बारीकी से बताया गया कि कौन से कार्य पहले करने हैं और कौन से बाद में भी हों तो कोई बात नहीं। विधायक श्री अनिल वाजेपयी जी ने संस्था के पदाधिकारियों व जनता को आश्वासन दिया कि जैसे ही फंड आता है सबसे पहले यहां का कार्य शुरू किया जाएगा।
Contact Us
- Home
- DONATION
- Wordpress
- Most Important News
- Nai Peedhi Nai Soch Channel
- Online Donation
- Contact Us
- Tumblr
- संस्था का लेखा-जोखा
- Pinterest.com
- संस्था द्वारा जारी कोरोना योद्धा सम्मान पत्र
- My.workplace
- आनलाइन सदस्यता लेने के लिए क्लिक करें
- अन्न श्री योजना के लिए भरे गए फाॅर्म
- Membership Form
- संस्था की प्रथम वार्षिक रिपोर्ट 2010-2011
- About Us (हमारे बारे में)
Sunday, 13 December 2015
284 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई
नई दिल्ली। आज नई पीढ़ी-नई सोच(पंजी) संस्था की ओर से हर बार की तरह इस बार भी पल्स पोलियो टीकाकरण कैम्प लगाया गया जिसमें 284 बच्चों ने पोलियो की दवा पी। यह कैम्प संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी की जनता क्लिनिक बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में लगाया गया। इस कैम्प का उद्घाटन संस्था के सरपरस्त श्री अब्दुल खालिक ने किया। उनके साथ संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन भी मौजूद थे।
कैम्प में बच्चों को पोलियो की ड्राप्स सुबह 9 बजे से ही पिलाईं जाने लगी थी और शाम 4 बजे तक 284 बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाईं गईं। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए प्रोरित किया और पोलियो की ड्राप्स न पिलाने के नुकसान बताए।
अब्दुल खालिक ने कहा कि संस्था हमेशा हर तरह के राष्ट्रीय प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है और बीच-बीच में जनता को भी इन प्रोग्राम के प्रति जागरूक करती है। संस्था के सदस्यों ने आज पूरी दिन लोगों के घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो केंद्र पर 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाने के लिए कहा।
संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम लोगों की मदद करते रहें, क्योंकि दूसरों की मदद करने में जो शुकून मिलता है वह और किसी दूसरे काम में नहीं मिलता।
संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाईं जा रही मुहिम को हम जनता तक पहुंचा रहे हैं। आज पोलियो जड़ से खात्मे की ओर जा चुका है दूसरी बीमारियों पर भी सरकार जल्द कामयाबी हासिल कर लेगी और कुछ बीमारियों पर कामयाबी हासिल कर चुकी है।
इस अवसर पर सरपरस्त अब्दुल खालिक, संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन, मौ. रियाज, डॉ. आर. अंसारी, आजाद, अंजार, मौ. सज्जाद, नासिर सुल्तान, शान बाबू, इरफान आलम, मो. सहराज यामीन, विनोद, अब्दुल रज्जाक आदि मौजूद थे।
Friday, 4 December 2015
Wednesday, 2 December 2015
Tuesday, 1 December 2015
एड्स दिवस पर जागरूकता कैम्प का आयोजन किया
नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच(पंजी) संस्था ने एड्स दिवस पर जागरुकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कैम्प कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी की जनता क्लीनिक में लगाया गया। इस कैम्प में एड्स से बचाव के लिए प्रोरित किया गया जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन द्वारा की गईं उन्होंने कार्यंक्रम में अपने विचार व्यत्त करते हुए कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरुक कर एड्स के प्रति फैलने वाली भ्रांति को कम करना है। उन्होंने कहा कि लोग इस बीमारी को छुआछुत जैसी बीमारी मानते हैं परंतु जानकारी न होने की वजह से लोग एड्स पीड़ित से दूर-दूर रहने लगते हैं। इस कारण एड्स पीड़ित अपने को असहज सा महसूस करने लग जाते हैं और मौत को गले लगा लेते हैं। डॉ. आर. अंसारी ने कहा कि यदि हम जागरुक हैं तो एड्स की संभावना कम होती है।
एड्स-मौजूदा समय में एड्स तेजी से फैल रहा है। इसके सबसे ज्यादा युवा शिकार हो रहे हैं। युवा अपने दोस्तों की गलत संगत को ग्रहण करते हैं और जब वह ज्यादा बीमार हो जाते हैं तो फिर डाक्टरों व अस्पताल के चक्कर लगाते हैं। जब उनकी जांच आदि होती है तो पता चलता है कि वह एड्स (एचआईवी पॉजिटिव) से ग्रस्त हैं। लोग अभी भी एड्स की जांच कराने से घबराते हैं। वह सोचते हैं कि यदि मुझे एड्स हुआ तो मुझे समाज किस नजर से देखेगा।
डॉ. अंसारी ने कहा कि युवा आगे आकर एड्स की सही जानकारी हासिल करें व इससे होने वाले नुकसान से अपने आपको बचाएं व दूसरों को भी बचाने की कोशिश करें। संस्था के उपाध्यक्ष श्री मो. रियाज ने सभी को कैम्प में आने, दूसरों को अपने साथ लेने व समय देने के लिए धन्यवाद दिया तथा कैम्प में सहयोग देने वाले श्री अब्दुल खालिक, श्री जुबैर आजम, हाजी जाबिर हुसैन, मो. शुएब, मो. उमर, मो. यामीन, कल्लू भाईं, मो. सालिम व संस्था के पदाधिकारी-सदस्यों व अन्य जनों को धन्यवाद कहा।
Subscribe to:
Posts (Atom)












