Contact Us
- Home
- DONATION
- Wordpress
- Most Important News
- Nai Peedhi Nai Soch Channel
- Online Donation
- Contact Us
- Tumblr
- संस्था का लेखा-जोखा
- Pinterest.com
- संस्था द्वारा जारी कोरोना योद्धा सम्मान पत्र
- My.workplace
- आनलाइन सदस्यता लेने के लिए क्लिक करें
- अन्न श्री योजना के लिए भरे गए फाॅर्म
- Membership Form
- संस्था की प्रथम वार्षिक रिपोर्ट 2010-2011
- About Us (हमारे बारे में)
Friday, 2 September 2016
Thursday, 1 September 2016
नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता 4 सितंबर को
- संस्था के 6 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रही है प्रतियोगिता
- इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे
- सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच (पंजी.) संस्था की ओर से शिक्षक दिवस व संस्था के 6 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 4 सितंबर, 2016 को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में 3 ग्रुप बनाए गए हैं 1. कक्षा 1 से 4 तक, 2. कक्षा 5वीं से 8वीं तक व 3. कक्षा 9वीं से 12वीं तक। तीनों वर्गों के प्रथम, द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा व सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने बताया कि संस्था के 6 वर्ष 4 सितंबर को पूरे हो रहे हैं। इसी दिन देश के महान व्यक्तित्व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन भी होता है। उनके जन्मदिवस पर हर साल शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वह अध्यापन पेशे के प्रति अध्यधिक समर्पित थे। ये कहा जाता है कि एक बार कुछ विद्यार्थियों द्वारा 5 सितंबर को उनका जन्मदिन मनाने के लिये उनसे आग्रह किया इस पर उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन मनाने के बजाय आप सभी को शिक्षकों के उनके महान कार्य और योगदान के लिये शिक्षकों को सम्मान देने के लिये इस दिन को शिक्षक दिवस के रुप में मनाना चाहिये। शिक्षक ही देश के भविष्य के वास्तविक आकृतिकार होते है अर्थात् देश का उज्जवल भविष्य विद्यार्थियों के बेहतर विकास से ही संभव है। इसलिए हमने इस दिन को यादगार बनाने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता रखी है क्योंकि यही बच्चों देश का भाविष्य हैं। हमारी कोशिश है कि हर वर्ष हम इसी प्रकार की प्रतियोगिता करें ताकि बच्चों की प्रतिभा को निखरने में हमारा भी योगदान हो।
इस मौके पर कई स्कूल के अध्यापक, स्थानीय निगम पार्षद तुलसी गांधी, पूर्व विधायक गांधीनगर अरविंद सिंह लवली, संस्था के पदााधिकारी व सदस्य, समाजसेवी डी. के. गांधी उर्फ अब्दुल्लाह गांधी, मेहरूद्दीन उस्मानी आदि लोग मौजूद होंगे।
Subscribe to:
Posts (Atom)




