Sunday, 1 January 2017

समाजवादी मिलन समारोह की कुछ यादें

नववर्ष 2017 के दिन संस्था की ओर से समाजवादी मिलन समारोह का हिस्सा बनने का मौका मिला मोहम्मद रियाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जहां उन्हें जानी-मानी हस्तियों से मिलने का मौका मिला। इसमें सबसे बड़ा नाम था मुख्य अतिथि रूप में मौजूद राजेंद्र सच्चर (सच्चर कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्य न्यायाधीश हाई कोर्ट) जी का।
उसकी कुछ यादें।
इस समारोह की शोभा कई समाजवादियों ने बढ़ाई जैसे राकेश कुमार निगम पार्षद कूचा पंडित, प्रोफेसर हरीश खन्ना पूर्व विधायक, डॉ. भगवान सिह इतिहासकार, प्रो. राजकुमार जैन, कामरेड हरभजन सिद्धू, मेहरुद्दीन उस्मानी अध्यक्ष हिन्दू-मुस्लिम एकता सेवा समिति, मोहम्मद रियाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नई पीढ़ी-नई सोच (पंजी.), श्याम गंभीर, विजय प्रताप, महेंद्र शर्मा, डॉ. प्रेम सिह, डॉ. अनिल ठाकुर, तुलसी शर्मा, डॉ. मोहम्मद यूनुस आदि। सभी ने अपने-अपने विचार रखे व एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी।


























दैनिक वीर अर्जुन 01-01-2017


सांध्य वीर अर्जुन 01-01-2017


Saturday, 31 December 2016

नाइट सर्विस में स्टैंडर्ड गेज की बसों को हटाने व सुविधा ठीक करने की मांग की

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल व दिल्ली के परिवहन मंत्री सतेन्द्र जैन को पत्र लिखकर नाइट सर्विस में स्टैंडर्ड गेज की बसों को हटाने व सुविधा ठीक करने की मांग की है।
उन्होंने पत्र की शुरुआत में लिखा कि दिल्ली सरकार द्वारा रात में चलाई जा रही बसों में काफी दिक्कते हैं जिस कारण सवारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशानी भी कई हैं जैसे रात में कई रूटों पर स्टैंडर्ड गेज की बसे लगा रखी हैं जिसमें यही नहीं पता चलता है कि यह बस है या कुछ और क्योंकि कई रूटों पर रोड़ों पर लाइट नहीं है और तो और इन पर जो बोर्ड लगे होते हैं वह दूर से नजर नहीं पड़ते और जब बस पास आती है तो बस ड्राइवर उसे नहीं रोकता। कई रूटों पर तो लो फ्लोर बस वाले भी अंधेरे का फायदा उठाकर स्टैंड पर बस नहीं रोकते और किसी तरह बस रूकवा लो तो वह ऐसे देखते हैं जैसे सवारी चोर हो। यदि सवारी को कुछ ही दूरी पर जाना हो तो कंडक्टर टिकट भी नहीं देता जिससे डीटीसी विभाग को नाइट सर्विस की बसों में भी नुकसान हो रहा है।
उन्होंने आगे लिखा कि स्टैंडर्ड गेज की बसों में न तो लाइट का सही इंतजाम है और न ही वह अंधेरे मेें पता चलती है कि वह बस ही है क्योंकि उसमें लगा बोर्ड चमकता ही नहीं। अंदर भी सीटों का बुरा हाल है यह टूटी हैं। एसी वाली बसों के एसी चलते नहीं। ऐसी कई परेशानी हैं जिससे रात्रि सेवा में यात्रियों को परेशानी होती है। उन्होंने सरकार से आशा की है कि वह जल्द ही परेशानी को ठीक करवा देंगे।

DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *