Saturday, 1 July 2017

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था का एक प्रतिनिधि मंडल दिलीप पांडेय से मिला

दिनांक 1.7.2017 को नई पीढ़ी-नई सोच संस्था का एक प्रतिनिधि मंडल आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता व पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप पांडेय से मिला। इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. रियाज़ ने किया। इनके साथ संस्था के शास्त्री पार्क वार्ड ई-25 के उपाध्यक्ष मारूफ अली, बुलंद मस्जिद के ब्लाक महासचिव कुरबान व समाजसेवी मो. अनीस शामिल थे। इस मुलाकात में गांधीनगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली बुलंद मस्जिद की समस्या को रखा व यहां के विधायक अनिल वाजपेयी जी द्वारा इस क्षेत्र की अनदेखी को बताया। श्री दिलीप पांडेय ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द अनिल वाजपेयी से बात करेंगे व कालोनी में कार्य जल्द ही शुरू हो जाएंगे।




संस्था का प्रतिनिधि मंडल आप के प्रवक्ता व पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप पांडेय से मिला

कौशल भारत (स्किल इंडिया) पर एकदिवसीय जागरूकता कार्यशाला

01 जुलाई, 2017 को गांधी शांति प्रतिष्ठान, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, आईटीओ, नई दिल्ली में सवेरा फाउंडेशन की ओर से केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कौशल भारत (स्किल इंडिया) पर एकदिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्याशाला में इस योजना के बारे में लोगों व स्कूलों/कालेजों के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इसमें संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. रियाज को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। इस कार्यशाला में संस्था की ओर से ब्लाॅक महासचिव कुरबान व वार्ड अध्यक्ष मारूफ अली भी उनके साथ मौजूद थे। इस कार्याशाला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. रियाज़ ने भी अपने विचार रखे।

























Sunday, 25 June 2017

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने दी ईद की बधाई

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने लोगों को ईद की बधाई दी और उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर के खुशी के मौके पर, मैं अपने सभी देशवासियों को, खासतौर पर सभी मुसलमान भाइयों-बहनों को बधाइयां और शुभकामनाएं देता हूं।’
उन्होंने कहा कि यह पावन दिन हम सब में सदाशयता और करुणा की भावना का संचार करे। इस दिन हम अपने मतभेद भुलाएं। सद्भाव, एकजुटता और भाईचारे में ईद-उल-फितर हर आस्था के लोगों को एकजुट करे और हमारे महान देश की मिश्रित संस्कृति के प्रति हमारे गौरव को और मजबूत करे।’
वहीं संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज़ ने भी अपने बधाई संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर मनाने के उच्च आदर्श हमारे जीवन को शांति, समृद्धि और सौहार्द से लबरेज करें तथा हमें मानवता की भावना के साथ एकजुट करें।

Eid Mubarak 2017













DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *