Sunday, 3 March 2019

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने वोटर आईडी कार्ड बांटे

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था लगातार जनता के लिए कार्य करती रहती है ताकि जनता को कोई परेशानी न हो तथा उनकी समस्या का निदान जल्द से जल्द हो सके। इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए इस बार संस्था ने बुलंद मस्जिद कालोनी स्थित संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी की क्लीनिक में वोटर आईडी कार्ड बांटे गए। इस कैंप में नए वोटर आईडी कार्ड तो बना ही साथ ही लोगों को नामों में सुधार के साथ-साथ उनके नामों को भी आनलाइन चैक किया गया और नए बने वोटर आईडी कार्ड भी बांटे गए। इस कैम्प में संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि यह जो वोटर आईडी कार्ड बने थे वह काफी समय से लोगों कोमिल नहीं रहे थे हमने पोस्ट ऑफिस से बात की और बताया कि वोटर आईडी कार्ड न बाँटने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है इसलिए जो वोटर आईडी कार्ड पोस्ट ऑफिस में हैं वो हमें बाँटने के लिए दिए जाएं।
पोस्ट ऑफिस द्वारा हमें 150 वोटर आईडी कार्ड बांटने के लिए दिए गए जिसे हमने आज पूरे दिन बांटे गए। लोगों को हमने फोन किया और उन्होंने यहां आकर यहां से पहचान पत्र लिये।
समाजसेवी अब्दुल खालिक ने कहा कि काफी समय से लोगों को फेक कॉल आ रही थीं कि आपका वोटर आईडी कट गया है जिसमे हमने संस्था से बात की और फिर यह कैम्प लगाया इसलिये इस तरह की कॉल से आप लोग परेशान न हों।
संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज़ ने बताया कि हम आप लोगों की सेवा करने के लिए हैं। आप हमें हमारे नंबर पर कभी भी संपर्क कर सकते हैं जिन लोगों के अगर सही में वोट कट गए हैं तो हम लोग आप लोगों के लिए दूबारा भी वोटर आईंडी कैंप लगाएंगे। संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आर अंसारी ने कहा हम सभी लोग लोगों की सेवा में हमेशा ही रहते हैं जब हमें पता चला कि लोगों को फेक कॉल आ रही हैं और लोगों के वोटर आईडी कार्ड भी नही बंटे है तो हम लोगों ने इसके लिए अपनी बैठक की और यह कैंप लगाने का निर्णय लिया। इस कैंप में 10 नए लोगों के नए वोटर आईडी के फार्म भरे गए, 10 लोगों ने अपने वोटर आईडी कार्ड में सुधार करवाया, लगभग 50 लोगों के नाम चैक करवाए गए और 150 लोगों को नए वोटर आईडी कार्ड बांटे गए।
इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. रियाज व संस्थापक सदस्य सदरे आलम ने लोगों के आनलाइन वोटर आईडी फार्म भरे और लोगों को वोटर आईडी बांटे गए। अब्दुल मतीन, मो. सेहराज, नियामतुल्ला, मो. साकिब, अब्दुल जब्बार, विनोद कुमार आदि लोगों ने लोगों के एसएमएस करके लोगों के वोटर आईडी कार्डों को चेक करा।इस कैंप में लोगों ने दूसरे लोगों की मदद भी की।
 

























 

Sunday, 24 February 2019

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने वोटर आईडी कैंप लगाया

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था लगातार जनता के लिए कार्यं करती रहती है ताकि जनता को कोईं परेशानी न हो तथा उनकी समस्या का निदान जल्द से जल्द हो सके। इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए इस बार संस्था ने बुलंद मस्जिद कालोनी स्थित संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आर अंसारी की क्लीनिक में वोटर आईडी बनाने का कैंप लगाया। इस कैंप में नए वोटर आईडी तो बना ही साथ ही लोगों को नामों में सुधार के साथ-साथ उनके नामों को भी आनलाइन चैक किया गया। इस कैम्प में संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि आज लोगों को फेक कॉल आ रही हैं कि आपका वोटर आईडी कट गया है इससे आप लोग परेशान न हों।

हम आप लोगों की सेवा करने के लिए हैं। आप हमें हमारे नंबर पर कभी भी संपर्क कर सकते हैं जिन लोगों के अगर सही में वोट कट गए हैं तो हम लोग आप लोगों के लिए दूबारा भी वोटर आईंडी कैंप लगाएंगे। संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आर अंसारी ने कहा हम सभी लोग लोगों की सेवा में हमेशा ही रहते हैं जब हमें पता चला कि लोगों को फेक कॉल आ रही हैं तो हम लोगों ने इसके लिए अपनी बैठक की और यह कैंप लगाने का निर्णय लिया। इस कैंप में 30 नए लोगों के नए वोटर आईडी के फार्म भरे गए, 20 लोगों ने अपने वोटर आईंडी कार्ड में सुधार करवाया व लगभग 100 लोगों के नाम चैक करवाए गए।

इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. रियाज व संस्थापक सदस्य सदरे आलम ने लोगों के आनलाइन वोटर आईंडी फार्म भरे, अब्दुल मतीन, मो. सेहराज, नियामतुल्ला, मो. साकिब, अब्दुल जब्बार, विनोद कुमार आदि लोगों ने लोगों के एसएमएस करके लोगों के वोटर आईंडी कार्डों को चेक करा। इस कैंप में लोगों ने दूसरे लोगों की मदद भी की।
 























 

DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *