Sunday, 8 September 2019

सीएम अरविंद केजरीवाल की मुहिम डेंगू पर वार हर रविवार में शामिल हुए


दिल्ली में डेंगू हर साल पैर पसरने लगता है और कई लोग इसमें अपनी जान तक गंवा बैठते हैं पर पिछले तीन सालों से इसमें लगतार गिरावट आई है। इसके लिए दिल्ली के सीएम श्री अरविंद केजरीवाल जी की मेहनत व जनता के सहयोग की तारीफ करनी होगी। इस साल भी दिल्ली सरकार की ओर से एक नई मुहिम शुरू की गई जिसे नाम दिया गया ‘डेंगू पर वार हर रविवार’। इस मुहिम के तहत 08.09.2019 को बुलंद मस्जिद कालोनी में भी आम आदमी पार्टी की ओर से एक रैली का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के कई सारे पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। इस रैली का आयोजन आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री कमल अरोड़ा की देख-रेख में किया गया था। उन्होंने इस रैली के लिए संस्था से सहयोग मांग जिससे संस्था के सदस्य व पदाधिकारी इस रैली में शामिल हुए।

 

 














 

Monday, 2 September 2019

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जनाब डॉ. जफरुल इस्लाम साहब से उनके ऑफिस में एक छोटी पर यादगार मुलाकत की।


आज नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की ओर से संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जनाब डॉ. जफरुल इस्लाम साहब से उनके ऑफिस में एक छोटी पर यादगार मुलाकत की।

आज नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की ओर से संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जनाब डॉ. जफरुल इस्लाम साहब से उनके ऑफिस में एक छोटी पर यादगार मुलाकत की।

Saturday, 31 August 2019

बुलंद मस्जिद कालोनी में विधायक व निगम पार्षद का दौरा करवाया

31.08.2019 को संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज ने गांधी नगर विधान सभा के विधायक श्री अनिल वाजेपयी जी व शास्त्री पार्क वार्ड ई-25 निगम पार्षद श्री रोमेश गुप्ता जी का बुलंद मस्जिद कालोनी में दौरा करवाया व उनको पूरी कालोनी में आ रही परेशानी से अवगत करवाया। विधायक जी व निगम पार्षद दोनों को पूरी कालोनी में घूमा-घूमाकर हर एक परेशानी से अवगत करवाया जैसे पीने के पानी की समस्या, सफाई, नाली व सड़कों का पूरा न बना आदि। जिसको देखने के बाद विधायक जी व निगम पार्षद जी ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में होने वाले कामों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया व कहा जल्द ही सभी परेशानी दूर हो जाएंगी।






































Friday, 30 August 2019

जिस किसी को जॉब चाहिए

आप सभी को सूचित किया जाता है कि अगर आपने 10वीं, 12वीं या बीए कर रखी है। उन सभी के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो में जॉब है जिसके इंटरव्यू मंगलवार 3 सितंबर, 2019 को सुबह 10 बजे से होंगे।
नोट: कम्प्यूटर आपरेट के इंटरव्यू सोमवार को होंगे। (इनका रिज्यूम रविवार सुबह 10 बजे तक भेज दें)।
जिस किसी को जॉब चाहिए या किसी के जानकार को जॉब की जरूरत है तो वह अपना रिज्यूम/बॉयोडाटा इस

ई-मेल आईडी naipeedhinaisoch@gmail.com
 
या फिर
 
 asft.ngo@gmail.com

पर सोमवार 2 सितंबर, 2019 को सुबह 9 बजे तक अपने हमे भेज दें ताकि इंटरव्यू की लिस्ट तैयार की जा सके।
नोट: इस जॉब के लिए आपसे किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
क्यूंकि यह जॉब

नई पीढ़ी-नई सोच (रजि.)
और
आज़ाद सोच फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) संस्था की ओर से फ्री दिलवाई जा रही है।
अधिक जानकारी के लिए आप
मो. रियाज़
को इस नंबर 9540479517 पर वाह्टसअप मेसेज करें। कॉल न करें मेहरबानी होगी।

जॉब तीन प्रकार की है
1. लोडिंग अन लोडिंग (कार्गो मतलब समान चढ़ाना-उतारना)
ऑफिस और एयरपोर्ट पर
2. ड्राइवर जो भारी गाड़ी चला सके (हैवी लाइसेंस अनिवार्य है)
3. कंप्यूटर ऑपरेटर (एक्सेल पर काम करना आता हो)

1 और 2 नंबर जॉब में कम से कम 10वीं होना चाहिये।
3 नंबर जॉब के लिए स्नातक (ग्रेजुएशन)(बीए/बीकॉम/बीएससी) होना चाहिए।

अनिवार्य दस्तावेज
1. आधार कार्ड
2. पैन कार्ड
3. वोटर आईडी कार्ड (अगर हो तो)
4. पासपोर्ट या पुलिस वेरिफिकेशन हो तो अच्छा है नहीं तो जल्दी अप्लाई करना पड़ेगा।
5. अपना बॉयोडाटा
6. तीन अपने पासपोर्ट साइज फोटो
7. हैवी लाइसेंस (ड्राइवर पद के लिए)
8. कंप्यूटर सर्टिफिकेट (अगर हो तो बहुत अच्छा है पर एक्सल पर काम आना अनिवार्य है)
सभी की ओरिजनल और फोटो कॉपी साथ लेकर जानी है।

सैलरी
पद 1 के लिए 12110 रुपये + 2000 इंसेंटिव (अगर पूरे महीने में वीकली ऑफ को छोड़कर) + ओवरटाइम करने पर (8 घण्टे की ड्यूटी के बाद किया जाने पर) + साल की 25 छुट्टी अलग + पीएफ + ईएसआई कार्ड (परिवार का मुफ्त इलाज)

पद 2 के लिए 16000 रुपये + 2000 इंसेंटिव (अगर पूरे महीने में वीकली ऑफ को छोड़कर) + ओवरटाइम करने पर (8 घण्टे की ड्यूटी के बाद किया जाने पर) + साल की 25 छुट्टी अलग + पीएफ + ईएसआई कार्ड (परिवार का मुफ्त इलाज)

पद 3 के लिए 15000 रुपये + 2000 इंसेंटिव (अगर पूरे महीने में वीकली ऑफ को छोड़कर) + ओवरटाइम करने पर (8 घण्टे की ड्यूटी के बाद किया जाने पर) + साल की 25 छुट्टी अलग + पीएफ + ईएसआई कार्ड (परिवार का मुफ्त इलाज)

ड्यूटी
8-8 घंटे की तीन शिफ्ट

कंपनी का नाम
Agile Airport Services Pvt Ltd.

इन्टरव्यू की जगह(जहाँ इंटरव्यू होना है)
टर्मिनल 2 डिपार्चर रूम नंबर 22 के सामने, आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली

इंटरव्यू में आपको हमारी एनजीओ नई पीढ़ी -नई सोच का नाम बताना है कि हमे नई पीढ़ी -नई सोच एनजीओ ने भेजा है तभी आपका इंटरव्यू होगा।
उसे पहले आपको अपना रिज्यूम भेजना पड़ेगा तब लिस्ट बनेगी।

DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *