शास्त्री पार्क वार्ड 213 के बुलंद मस्जिद कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी देखी जा सकती है। शिकायत करने पर सफाई होती वरना सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।
Contact Us
- Home
- DONATION
- Wordpress
- Most Important News
- Nai Peedhi Nai Soch Channel
- Online Donation
- Contact Us
- Tumblr
- संस्था का लेखा-जोखा
- Pinterest.com
- संस्था द्वारा जारी कोरोना योद्धा सम्मान पत्र
- My.workplace
- आनलाइन सदस्यता लेने के लिए क्लिक करें
- अन्न श्री योजना के लिए भरे गए फाॅर्म
- Membership Form
- संस्था की प्रथम वार्षिक रिपोर्ट 2010-2011
- About Us (हमारे बारे में)
Friday, 7 April 2023
Wednesday, 5 April 2023
शास्त्री पार्क वार्ड 213 के बुलंद मस्जिद कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी
शास्त्री पार्क वार्ड 213 के बुलंद मस्जिद कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी देखी जा सकती है। शिकायत करने पर सफाई होती वरना सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।
निगम पार्षद व प्रशासन इस ओर ध्यान दे।
Tuesday, 7 March 2023
शास्त्री पार्क वार्ड 213 के बुलंद मस्जिद कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी
शास्त्री पार्क वार्ड 213 के बुलंद मस्जिद कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी देखी जा सकती है। शिकायत करने पर सफाई होती वरना सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।
निगम पार्षद व प्रशासन इस ओर ध्यान दे।
Sunday, 11 December 2022
जनता के भरोसे को कभी टूटने नहीं दूंगा: हाजी समीर मंसूरी
-प्रतिनिधि मंडल में संस्था के संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष साबिर हुसैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. रियाज़, सदरे आलम, कुरबान, मो. सेहराज, मो. ज़ाहिद और मारूफ अली थे।
नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था का प्रतिनिधि मंडल शास्त्री पार्क वार्ड नंबर 213 की नवनिर्वाचित निगम पार्षद श्री हाजी समीर अहमद मंसूरी से उनके निवास स्थान स्थित उनके कार्यालय पर मिला और उन्हें जीत की बधाई दी।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष साबिर हुसैन ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने श्री हाजी समीर अहमद मंसूरी जी को जीत की बधाई देते हुए संस्था की ओर से पुष्प गुच्छा, शाल और बधाई पत्र दिया।
श्री हाजी समीर अहमद मंसूरी ने सभी प्रतिनिधिमंडल का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह हमेशा जनता की सेवा करते रहेंगे। कभी भी उनकी कहीं भी जरूरत पड़ती है तो वह पीछे नहीं हटेंगे व जनता का पूरा सहयोग करेंगे।
श्री हाजी समीर अहमद मंसूरी ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास से उन्हें जिताया है वह उनके विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे। समय-समय पर लोग उनसे मिलकर समस्याओं से भी उन्हें अवगत करा सकते हैं जिससे उन समस्याओं से निपटा जा सके।
उन्होंने कहा कि मैं, हमेशा आपकी सेवा करता रहूंगा। जहां भी मेरी जरूरत पड़े आप सिर्फ एक बार याद कर लेना मैं आपके बीच ही खड़ा मिलूंगा। उन्होंने कहा कि मेरा पहला लक्ष्य पूरे शास्त्री पार्क वार्ड का विकास करना है और मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं कि लोग भी अपना सहयोग दें। अभी कुछ समय लगेगा उसके बाद हर समस्या का समाधान हो जाएगा।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि यह हमारी खुशनसीबी है कि हमारे निगम पार्षद हमारे ही क्षेत्र के हैं। हम उम्मीद करते हैं कि श्री हाजी समीर अहमद मंसूरी जी हमारी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। साबिर हुसैन ने श्री हाजी समीर अहमद मंसूरी जी को बताया कि हमारी कॉलोनी में सबसे पड़ी परेशानी सफाई व्यवस्था की है। अगर यह सही हो जाए तो यहां के लोगों का लाइफस्टाइल ही बदल जाएगा और यहां बीच-बीच में फैल रही बीमारी से भी निपटा जा सकेगा।
मो. रियाज़ ने हाजी समीर अहमद मंसूरी जी से यहां पर एक लाइब्रेरी खुलवाने की बात कही। उन्होंने बताया कि अगर यहां एक लाइब्रेरी खुल गई तो हमारे क्षेत्र के बड़े, बूढ़ों व बच्चों को किताब आदि के लिए दूसरे क्षेत्र में न जाना पड़े। इस पर हाजी समीर अहमद मंसूरी जी ने कहा कि मैं पूरी कोशिश करूंगा कि यहां पर एक लाइब्रेरी खुल जाए जिससे यहां की जनता को कहीं दूसरी जगह न जाना पड़े।
इसके अलावा उपाध्यक्ष मो. रियाज़ ने हाजी समीर अहमद मंसूरी जी को कालोनी की अन्य समस्याओं के बारे में बताया जैसे खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने, रमजान में दो वक्त सफाई करवाने, कब्रिस्तान के बढ़े हुए क्षेत्रफल की बाउंड्री करवाना, नालों की सफाई करवाने, कूड़े का निस्तारण करवाने आदि। इस पर हाजी समीर अहमद मंसूरी जी ने कहा कि मैं पूरी कोशिश करूंगा की इन समस्याओं से जल्द से निपटा जा सके।
इस प्रतिनिधि मंडल में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष साबिर हुसैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. रियाज़, सदरे आलम, कुरबान, मो. सेहराज, मो. ज़ाहिद और मारूफ अली थे।
Sunday, 19 June 2022
नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने 195 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई
नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की ओर से 195 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। संस्था की ओर से हर बार की तरह इस बार भी पल्स पोलियो टीकाकरण कैम्प लगाया गया जिसमें 195 बच्चों ने पोलियो की दवा पी।
यह कैम्प संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी की जनता क्लीनिक बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में लगाया गया। कैम्प में बच्चों को पोलियो की ड्राप्स सुबह 9 बजे से ही पिलाई जाने लगी थी और शाम 4 बजे तक 195 बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाई गई।
संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए प्राोरित किया और पोलियो की ड्राप्स न पिलाने के नुकसान बताए
संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि संस्था हमेशा हर तरह के राष्ट्रीय प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है और बीच-बीच में जनता को भी इन प्रोग्रामों के प्रति जागरूक करती है। संस्था के सदस्यों ने आज पूरी दिन लोगों के घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो केंद्र पर 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाने के लिए कहा।
संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम को हम जनता तक पहुंचा रहे हैं। आज पोलियो जड़ से खात्मे की ओर जा चुका है दूसरी बीमारियों पर भी सरकार जल्द कामयाबी हासिल कर लेगी और कुछ बीमारियों पर कामयाबी हासिल कर चुकी है।
संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम लोगों की मदद करते रहें क्योंकि दूसरों की मदद करने में जो सुकून मिलता है वह और किसी दूसरे काम में नहीं मिलता।
समाजसेवी अब्दुल खालिक ने कहा कि लोगों को अपने बच्चों को हमेशा सरकार के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए चाहे वह कोई भी हो और यह तो बच्चों के जीवन से जुड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि लोग आज भी बच्चों को पोलियो की दवा नहीं पिलाते हैं जो कि गलत है।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन, संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौ. रियाज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी, सदरे आलम, आजाद, मौ. सज्जाद, शान बाबू, इरफान आलम, यामीन, मो. मुन्ना अंसारी, अब्दुल रज्जाक, मो. सलीम आदि मौजूद थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)























