Contact Us
- Home
- DONATION
- Wordpress
- Most Important News
- Nai Peedhi Nai Soch Channel
- Online Donation
- Contact Us
- Tumblr
- संस्था का लेखा-जोखा
- Pinterest.com
- संस्था द्वारा जारी कोरोना योद्धा सम्मान पत्र
- My.workplace
- आनलाइन सदस्यता लेने के लिए क्लिक करें
- अन्न श्री योजना के लिए भरे गए फाॅर्म
- Membership Form
- संस्था की प्रथम वार्षिक रिपोर्ट 2010-2011
- About Us (हमारे बारे में)
Monday, 18 June 2012
Sunday, 17 June 2012
पोलियो की दवा पिलाई
नई दिल्ली। राजधानी में पल्स पोलियो दिवस को लेकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई व
संकल्प लिया गया कि दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरा देश पोलियो मुक्त बना रहे।
नई पीढ़ी-नई सोच की ओर से पल्स पोलियो टीकाकरण वैम्प लगाया गया जिसमें 280 बच्चों ने पोलियो ड्राप्स की खुराक ली। यह कैम्प संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी की जनता क्लिनिक बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में लगाया। इस कैम्प का उद्घाटन संस्था के सरपरस्त श्री अब्दुल खालिक ने किया। उनके साथ संस्था के संस्थापक व
अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन भी मौजूद थे।
कैम्प में बच्चों को पोलियो की ड्राप्स सुबह 9 बजे से ही पिलाई जाने लगी थी और शाम 4 बजे तक 280 बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाई गई। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए प्रोरित किया और पोलियो की ड्राप्स न
पिलाने के नुकसान बताए।
अब्दुल खालिक ने कहा कि संस्था हमेशा हर राष्ट्रीय प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है और बीच बीच
में जनता को भी इन प्रोग्राम के प्राति जागरूक करती है। संस्था के सदस्यों ने आज पूरी लगन से घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो केंद्र पर 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाने के लिए कहा।
संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम लोगों की मदद करते रहें, क्योंकि दूसरों की मदद करने में जो सुकून मिलता है वह और किसी दूसरे काम में नहीं मिलता।
संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाईं जा रही मुहिम को हम जनता तक पहुंचा रहे हैं। आज पोलियो जड़ से खात्मे की ओर जा चुका है दूसरी बीमारियों पर भी सरकार जल्द कामयाबी हासिल कर लेगी।
इस अवसर पर सरपरस्त अब्दुल खालिक, संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन, डॉ. अंसारी, मौ. रियाज, आजाद, अंजार, मौ. सज्जाद, शान बाबू, नईम, यामीन आदि मौजूद थे।
Saturday, 26 May 2012
Friday, 25 May 2012
नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित
नईं दिल्ली। नईं पीढ़ी नईं-सोच संस्था के तत्वावधान में कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी की जनता क्लीनिक में नि:शुल्क नसों व
हड्डियों का जांच शिविर लगाया गया। इस जांच शिविर का उद्घघाटन संस्था के संस्थापक व
अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने किया। इस जांच शिविर में लम्बे समय से नसों व हड्डियों में हो रही तकलीफ की जांच कम्प्यूटर द्वारा गईं।
डॉ. अंसारी ने बताया कि इस शिविर में 180 लोगों ने नसों व हड्डियों में हो रही तकलीफों की जांच कराईं व दवाईं भी ली। उन्होंने कहा कि आज नसों व हड्डियों में दर्द आम बीमारी बनती जा रही है। यदि इसे समय पर दिखा लिया जाए तो यह तकलीफ नहीं देती।
संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने बताया कि इस शिविर में 180 लोगों ने अपनी हड्डियों व नसों की कम्प्यूटर से जांच कराईं व दवाईं प्राप्त की।इस अवसर पर संस्था के कईं पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे, उन्होंने इसमें पूरा सहयोग दियाI यह कैम्प मैवरिक फार्मा के सहयोग से लगाया गया व इसी कम्पनी द्वारा दवा भी दी गईं।
संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने बताया कि इस शिविर में 180 लोगों ने अपनी हड्डियों व नसों की कम्प्यूटर से जांच कराईं व दवाईं प्राप्त की।इस अवसर पर संस्था के कईं पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे, उन्होंने इसमें पूरा सहयोग दियाI यह कैम्प मैवरिक फार्मा के सहयोग से लगाया गया व इसी कम्पनी द्वारा दवा भी दी गईं।
Tuesday, 22 May 2012
Subscribe to:
Posts (Atom)






















