Saturday, 2 November 2013

साबिर हुसैन ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार निराशा पर आशा, बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर उजाले की जीत है। साबिर हुसैन ने अपने संदेश में कहा कि दिवाली के पवित्र अवसर पर मैं भारत के बाहर और यहां मौजूद अपने देशवासियों और भारत के सभी मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों द्वारा देशभर में मनाया जाना वाला यह त्योहार हमारी धर्मनिरपेक्ष परंपरा को मजूबती से दोबारा पुष्ट करता है। इस साल यह त्योहार हमारे बीच सद्भावना और भाईचारे को मजबूत करे और पारस्परिक समझदारी की भावना को भी आगे बढ़ाए।
साबिर हुसैन ने कहा कि इस दिन हम खुद को दया, प्रेम, भाईचारा और शांति का संदेश फैलाने के लिए समर्पित करें। यह दिवाली जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां और आनंद की रोशनी लाने वाली साबित हो।
साबिर हुसैन ने इसके साथ ही पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाने तथा प्रदूषण न फैलाने का संदेश दिया।

Wednesday, 30 October 2013

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने राजेन्द्र यादव के निधन पर शोक जताया



नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने जाने माने साहित्यकार एवं हंस पत्रिका के संपादक राजेन्द्र यादव के निधन पर शोक व्यकत किया है।उन्होंने बताया कि यादव को प्रगतिशील आधुनिक हिन्दी साहित्य का विराट व्यकित्त्व बताते हुए कहा कि मुंशी प्रेमचंद द्वारा स्थापित पत्रिका हंस को पुनस्थापित करके यादव ने एक विरासत ही नहीं बल्कि हिन्दी साहित्य को पुनर्जीवित किया है।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यादव के मित्रों और परिवार को उनके निधन से हुई क्षति सहन करने की शकित और दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

Sunday, 27 October 2013

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने पटना विस्फोटों की निंदा की


नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने रविवार को पटना में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों की निंदा की और सरकार से मामले की त्वरित जांच करके दोषियों को दंडित करने की मांग की है।उन्होंने विस्फोटों पर गहरा क्षोभ और दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की विध्वंसकारी और कायराना हरकत हमारे लोकतंत्र पर प्रहार करने के उद्देश्य से की जाती हैं। उन्होंने कहा कि देश को आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने के अपने संकल्प पर एकजुट रहना चाहिए जिनका सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले की त्वरित जांच कराएं और जिम्मेदार लोगों को दंडित करवाएं।उन्होंने लोगों से शांति और संयम बरतने की अपील भी की।

DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *