Thursday, 21 November 2013

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने लगाया बचत खाता कैंप

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच (पं.) संस्था हमेशा से जनता की भलाई के लिए समर्पित रहती है। इसी कड़ी में आज एक कार्य और किया गया। इस बार संस्था की ओर से बचत खाता कैंप लगाया गया। यह कैंप संस्था के केंद्रीय कार्यालय के निकट आयोजित किया गया। इस कैंप में लगभग 100 लोगों के खाते खोले गए। यह कैंप सीलमपुर पोस्ट आॅफिस के साथ मिलकर लगाया गया था। इस कैंप में सीलमपुर पोस्ट आॅफिस के पोस्टमास्टर श्री राजपाल जी अपने साथ अपनी टीम लाए थे।
कैंप 11 बजे के करीब शुरू हुआ जिस कारण ज्यादा लोगों के खाते नहीं खुल पाए। इस पर पोस्टमास्टर श्री राजपाल जी व आए अन्य अधिकारियों ने रविवार को दोबारा कैंप लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें नहीं मालूम था कि यहां इतने खाते खुल जाएंगे।
संस्था के सरपरस्त अब्दुल खालिक ने कहा कि जब से यह संस्था बनी है तब से लोगों की सेवा में लगी हुई है। इसके सभी सदस्य युवा हैं और अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाते हैं और इनकी कोशिश रहती है कि इनके पास आया हुआ व्यक्ति निराश होकर न जाए।
संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने कहा कि संस्था लगातार अपनी तरफ से कोशिश करती रहती है कि लोगों की जितनी मदद की जा सकती है करें क्योंकि एक समय था जब हम दूसरों लोगों के पास जाते थे तो वह लोग कहते थे कि अभी समय नहीं कल आना आदि परन्तु संस्था के सदस्य अपने कीमती समय में से लोगों की सेवा के लिए समय निकालकर लोगों की परेशानी दूर करने की पूर्ण कोशिश करते हैं।
संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज ने कहा कि लोगों को खाता खुलवाने में कभी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है क्योंकि दिल्ली में लोग बचत करते तो हैं परंतु उनके पास बचत खाता नहीं होता जिससे वह अपनी बचत को लंबे समय तक घर में बचाकर नहीं रख पाते हैं। इसलिए सीलमपुर पोस्ट आॅफिस के पोस्टमास्टर श्री राजपाल जी से यहां पर बचत खाता कैंप लगाने के लिए बात की गई तो उन्होने हां कर दी। भरी। हम श्री राजपाल जी के आभारी हैं।
यहां खाता 50 रुपये में खुला जिससे लोगों को यह खाता खुलवाने में कोई परेशानी नहीं आई। बैंक बगैरा के कई नियम होते हैं परन्तु पोस्ट आॅफिस के में सिर्फ दो प्रूफ पर ही खाता खुल गया।
इस मौके पर अब्दुल खालिक, जुबैर आज़म, साबिर हुसैन, डॉ. आर. अंसारी, मो. रियाज, शमीम हैदर, अब्दुल रज्जाक, यामीन, सदरे आलम, आजाद, सज्जाद, मो. सेहराज, मो. नाजिम, इरशाद अहमद, रईस अहमद, मो. मुन्ना अंसारी, आमीर अहमद, कुरबान, अनीस, इलमत, फुरकान, गुलजार अख्तर आदि शामिल थे जिन्होंने फार्म आदि भरे व लोगों की परेशानी कम करने की कोशिश की।




21-11-2013 को नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने लगाया बचत खाता कैंप

Monday, 18 November 2013

बचत खाता कैंप का आयोजन 21 को

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नईं सोच (पं.) संस्था हमेशा से जनता की भलाई के लिए समर्पित रहती है। इसी कड़ी में एक कार्य और किया जाएगा। इस बार संस्था की ओर से डाक घर द्वारा बचत खाता कैंप का आयोजन 21 नवंबर 2013 को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। यह कैंप संस्था के केंद्रीय कार्यालय के निकट आयोजित किया जाएगा।
संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने कहा कि संस्था लगातार अपनी तरफ से कोशिश करती रहती है कि लोगों की जितनी मदद की जा सकती है करें क्योंकि एक समय था जब हम दूसरों लोगों के पास जाते थे तो वह लोग कहते थे कि अभी समय नहीं कल आना आदि परन्तु संस्था के सदस्य अपने कीमती समय में से लोगों की सेवा के लिए समय निकालकर लोगों की परेशानी दूर करने की पूर्ण कोशिश करते हैं।
संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज ने कहा कि लोगों को खाता खुलवाने में कभी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि दिल्ली में लोग बचत करते तो हैं परंतु उनके पास बचत खाता नहीं होता जिससे वह अपनी बचत को लंबे समय तक रख सकें। इसलिए संस्था की एक बैठक हुई जिसमें सभी ने यह निर्णय लिया कि हम डाक घर में जाकर बात करें कि वह हमारे यहां बचत खाता कैंप आयोजित करें क्योंकि डाकघर में सिर्फ 50 रुपये में खाता खुल जाता है। 50 रुपये में कोई भी खाता खुलवा सकते हैं।

Sunday, 17 November 2013

280 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई

नईं दिल्ली। राजधानी में पल्स पोलियो दिवस को लेकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई व संकल्प लिया गया कि दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश को पोलियो मुक्त बना के रहेंगे।
नईं पीढ़ी-नईं सोच की ओर से हर बार की तरह इस बार भी पल्स पोलियो टीकाकरण कैम्प लगाया गया जिसमें 280 बच्चों ने पोलियो की दवा पी। यह कैम्प संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी की जनता क्लिनिक बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में लगाया गया। इस कैम्प का उद्घाटन संस्था के सरपरस्त श्री अब्दुल खालिक ने किया। उनके साथ संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन भी मौजूद थे।
कैम्प में बच्चों को पोलियो की ड्राप्स सुबह 9 बजे से ही पिलाईं जाने लगी थी और शाम 4 बजे तक 280 बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाईं गई। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए प्रोरित किया और पोलियो की ड्राप्स न पिलाने के नुकसान बताए।
अब्दुल खालिक ने कहा कि संस्था हमेशा हर तरह के राष्ट्रीय प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है और बीच-बीच में जनता को भी इन प्रोग्राम के प्राति जागरूक करती है। संस्था के सदस्यों ने आज पूरी दिन लोगों के घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो केंद्र पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाने के लिए कहा।
संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम लोगों की मदद करते रहें, क्योंकि दूसरों की मदद करने में जो शुकून मिलता है वह और किसी दूसरे काम में नहीं मिलता।
संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाईं जा रही मुहिम को हम जनता तक पहुंचा रहे हैं। आज पोलियो जड़ से खात्मे की ओर जा चुका है दूसरी बीमारियों पर भी सरकार जल्द कामयाबी हासिल कर लेगी और कुछ बीमारियों पर कामयाबी हासिल कर चुकी है।
इस अवसर पर सरपरस्त अब्दुल खालिक, संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन, मौ. रियाज, डॉ. आर. अंसारी, आजाद, अंजार, मौ. मुन्ना अंसारी, मौ. सज्जाद, शान बाबू, नईंम, यामीन, विनोद, अब्दुल रज्जाक आदि मौजूद थे।

DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *