| नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने गांधी नगर के नवनिर्वाचित विधायक श्री अनिल कुमार वाजपेयी का बुलंद मस्जिद कालोनी का दौरा करवाया व जनता की समस्या से रूबारू करवाया। इस दौरे का नेतृत्व संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन व संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज ने किया। इस दौरे की शुरुआत बुलंद मस्जिद के सर्वोदय स्कूल से करवाई जहां पढाई नहीं हो रही है व प्रधानाचार्य से जब पूछा तो उन्होंने कहा कि हमारे पास स्टाफ की कमी जिसके लिए हमने उपशिक्षा निेदेशक को लिख रख है तभी विधायक अनिल जी ने उपशिक्षा निेदेशक को फोन कर स्कूल को जल्द से जल्द सुधार के लिए कहा व प्रधानाचार्य को स्कूल की कमेटी को भंग कर नई कमेटी बनाने व स्कूल की स्थिति रिपोर्ट के बारे में जल्द से जल्द अवगत करवाने के लिए कहा। प्रधानाचार्य के साथ मिलकर पूरे स्कूल का दौरा किया। स्कूल से निकलकर के सामने पड़ी खोली जगह पर कूड़ा उठवाकर वह चैपल बनवाने के लिए कहा वहीं से कब्रिस्तान का दौरा किया वहां बंद पड़ी लाइट को चालू करवाने व कब्रिस्तान में मिट्टी डालवाने का आश्वासन दिया। कब्रिस्तान से आगे निकलकर पार्क व पार्क में बनने वाली डिस्पेंसिरी जिसका बहुत पहले उद्घाटन अरविंदर सिंह लवली ने किया था परंतु वह नहीं बनी व पार्क की बाउंड्री के किनारे-किनारे बना नाला जो की अधूरा है उसे पूरा करवाने व कब्रिस्तान जाने के लिए बने अधूरे रोड को बनवाने व सफाई व्यवस्था के सही करवाने का आश्वासन दिया। विधायक श्री अनिल कुमार वाजपेयी संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन व कालोनी के लोगों के साथ से नई पीढ़ी-नई सोच (पंजी) संस्था के कार्यालय में गए और जनता की परेशानी को सुना व कुछ परेशानियों को उसी समय निपटा दिया व कहा कि मैं जल्द से जल्द इस कालोेनी में सुधार कार्य करवाउंगा व आपको कभी शिकायत का मौका नहीं दूंगा। उन्होंने कहा यहां जो कुछ पहले होता आया है वह अब नहीें होगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं आपका सेवक हूं और मैं आपकी सेवा करने आया हूं क्योंकि आपने मुझे अपना वोट देकर जिताया है इसलिए आपका दुख मेरा दुख है। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन व संस्था के सरपरस्त श्री अब्दुल खालिक, संस्था के उपाध्यक्ष श्री मो. रियाज, संस्था के कोषाध्यक्ष श्री डॉ. आर. अंसारी, संस्था के सचिव श्री अंजार, कुरबान, गुलाब, यामीन आदि संस्था के सभी पदाधिकारी, सदस्य व आम जनता मौजूद का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे पूरी कालोनी का बारीकी से अध्ययन करवाया जिससे क्या काम पहले करवाना हैे इसकी पूरी जानकारी मिल गई। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस संस्था के कार्यालय में प्रत्येक महीने की 9 व 19 तारिख को शाम को 5-7 बजे के बीच बैठंूगा। जिससे किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। जिन लोगों को कार्य करवाना हो वह तारिख नोट कर लें ताकि आपको लोगों को कहीं जाना ने पड़े। इस मौके पर संस्था के सरपरस्त श्री अब्दुल खालिक ने कहा कि यह हमारी खुशनसीबी हैे कि आपने हमारे कहने पर पूरी कालोनी का दौेरा किया व समस्या को देखा। संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने कहा कि संस्था उनकी अभारी है कि वह संस्था के कार्यालय में प्रत्येक महीने की 9 व 19 तारिख को जनता की समस्या सुनेंगे। इस मौके पर मो. रियाज, डॉ. आर. अंसारी, अब्दुल रज्जाक, पुरकान, अंजार, गुलजार, आजाद, यामीन, कुरबान आदि पदाधिकारी, सदस्य व आम जनता उपस्थित थी। |
Contact Us
- Home
- DONATION
- Wordpress
- Most Important News
- Nai Peedhi Nai Soch Channel
- Online Donation
- Contact Us
- Tumblr
- संस्था का लेखा-जोखा
- Pinterest.com
- संस्था द्वारा जारी कोरोना योद्धा सम्मान पत्र
- My.workplace
- आनलाइन सदस्यता लेने के लिए क्लिक करें
- अन्न श्री योजना के लिए भरे गए फाॅर्म
- Membership Form
- संस्था की प्रथम वार्षिक रिपोर्ट 2010-2011
- About Us (हमारे बारे में)
Saturday, 11 April 2015
नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने विधायक का दोैरा करवाया
Sunday, 5 April 2015
नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की बैठक आयोजित
नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की एक बैठक केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने की। इस बैठक में संस्था के पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुईं जैसे सफाईं व्यवस्था का दुरुस्त न होना, पानी के नए कनेक्शन के लिए कैंप का आयोजन करना, अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाना आदि।
बैठक की शुरुआत मो. रियाज ने अध्यक्ष की अनुमति से शुरू की व सभी मुद्दों को चर्चा के लिए रखा।
इसमें सबसे बड़ी समस्या व मुद्दा सफाईं का रहा जिस पर संस्था के सचिव अंजार ने कहा कि बुलंद मस्जिद कॉलोनी में सफाईं व्यवस्था काफी दिन से खराब है। यदि इसे जल्द दुरुस्त नहीं कराया गया तो यहां कईं जानलेवा बीमारियां जन्म ले सकती हैं। इसी मुद्दे पर संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष मो. यामीन ने कहा कि अध्यक्ष जी निगम पार्षद को पत्र लिखें कि कॉलोनी में नियमित सफाईं करवाएं। यदि निगम पार्षद सफाईं व्यवस्था दुरुस्त नहीं करवाती हैं तो लोगों से अपील करेंगे की कॉलोनी का सारा वूड़ा उनके ऑफिस पर डालें।
कुरबान ने कहा कि कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन तो पड़ी है लेकिन इसमें कनेक्शन लेने के लिए काफी पैसे लग रहे हैं। अध्यक्ष इसके लिए कैंप लगवाने के लिए पत्र आदि लिखें ताकि लोगों को कनेक्शन लेने के लिए इसमें छूट मिल जाए और ज्यादा से ज्यादा कनेक्शन हो जाएं।
संस्था के मुख्य कार्यकारिणी के सदस्य सदरे आलम ने बताया कि स्कूलों ने दाखिले शुरू हो चुके हैं लेकिन स्कूल के प्राधानाचार्यं लोगों को परेशान कर रहे हैं जिससे लोगों को दाखिला नहीं मिल पा रहा है। इस पर कुछ करें या प्राधानाचार्यं से मिलें ताकि लोगों की परेशानी का समाधान हो सके।बैठक में कईं लोगों ने अपने- अपने विचार रखे और बैठक के अंत में संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि हम सफाईं व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए निगम पार्षद को एक पत्र लिखेंगे और उन्हें एक सप्ताह के भीतर सफाईं व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराती हैं तो लोगों से अपील करेंगे कि कॉलोनी सारा वूड़ा निगम पार्षद के ऑफिस के सामने डालें। पानी के कैंप के लिए विधायक अनिल वाजपेयी को पत्र लिखेंगे कि वह कॉलोनी में पानी के कनेक्शन के लिए कैंप लगवाएं।
स्कूलों में दाखिले के लिए प्रधानाचार्यं से मिलेंगे तथा लोगों को आ रही परेशानियां के बारे में पता लगाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा से दाखिले हो सवें।इस बैठक में मो. रियाज, डॉ. आर. अंसारी, अब्दुल रज्जाक, पुरकान, अंजार, गुलजार, आजाद, यामीन, कुरबान आदि पदाधिकारी व सदस्य आदि उपस्थित थे।

Sunday, 8 March 2015
Saturday, 7 March 2015
बुलंद मस्जिद के निवासियों का जीवन नारकीय
नईं दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान को पूरे हिन्दुस्तान में जगहजगह पर चलाया जा रहा है लेकिन दिल्ली के कुछ इलाकों में इसे ठेंगा दिखाया जा रहा है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले धर्मपुरा वार्ड 233 जिसकी निगम पार्शद तुलसी हैं। यहां सफाईं के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है इसकी कईं बार शिकायतें की गईं हैं।
नईं पीढ़ी-नईं सोच संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन गंदगी के बारे में कईं बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन इसका कोईं असर नहीं हो रहा है जिससे इनके वार्ड के अंतर्गत आने वाले बुलंद मस्जिद के निवासियों का जीवन नरकीय बना हुआ है और इसका सीधा प्राभाव उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
साबिर हुसैन ने पत्र लिखकर फिर उन्हें अवगत करवाने हेतु लिखा है कि बुलंद मस्जिद कालोनी में सफाईं व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं हो रही है जिससे जगह-जगह कूड़े के ढेर कभी भी कहीं भी देखे जा सकते हैं। एब्लाक के हनीफ भाईं के घर के आगे गली में सफाईं न होने के कारण लोगों का जीवन नरकीय होता जा रहा है।
यहां पूरी गली उबड़-खाबड़ व जर्जर है जिस पर चलना मुश्किल हो रहा है और ऊपर से सफाईं भी नहीं हो रही है। इस गली के सामने ही नाला और डीडीए का पार्क है जहां आपके कर्मचारी ही कूड़ा डाल रहे हैं जिसकी दुर्गंध से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्राभाव पड़ रहा है। गली में स्ट्रीट लाइट तो है पर वह जलती नहीं जिसके कारण शाम होते ही यहां अंधेरा छा जाता है। उन्होंने आगे लिखा है कि स्कूल की बाउंड्री से लगकर भी काफी कूड़ा पड़ा है जिससे स्कूल के बच्चों व अध्यापकों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। कालोनी में कईं खम्भों की स्ट्रीट लाइट खराब है तो कहीं पर है ही नहीं जो सही है वह दिनभर जलती रहती हैं। कब्रिस्तान की हाईंमास्ट लाइट खराब हैं व पेट्रोल पंप से कालोनी के लिए उतर रही सर्विस रोड के किनारे बना नाले की सफाईं न होने का कारण यहां से गुजरना मुष्किल हो रहा है। साबिर हुसैन ने कहा है कि हनीफ के आगे वाली गली को बनवाया जाए, स्ट्रीट लाइट ठीक करवाईं जाए, नियमित सफाईं करवाईं जाए, स्कूल की बाउंड्री से लगा कूड़ा जल्द से जल्द उठवाया जाए। व पेट्रोल पंप से कालोनी के लिए उतर रही सर्विस रोड के किनारे बना नाले की सफाईं करवाईं जाए, कब्रिस्तान की लाइट ठीक करवाईं जाए, स्ट्रीट लाइटें जहां नहीं हैं वहां लगवाईं जाए व जो खराब हैं उन्हें ठीक करवाया जाए।

Thursday, 19 February 2015
Contact Us
+91-9540479517 +91-9971172186 +91- 9210579305
https://x.com/naipeedhinaiso1
नई पीढ़ी-नई सोच संस्था का एप्स डाउनलोड करें - http://h.theapp.mobi/naipeedhinaisochregd
आप संस्था को आनलाइन दान, चंदा, आर्थिक सहायता, आर्थिक सहयोग आदि भी दे सकते हैं।
आनलाइन दान देने के लिए आप https://www.payumoney.com/paybypayumoney/#/149389 पर क्लिक करें।
Subscribe to:
Posts (Atom)