Thursday, 16 July 2015

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने किया इफ्तार पार्टी का आयोजन 2015

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने किया इफ्तार पार्टी का आयोजन

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच की ओर से संस्था के मो. आसिफ व कुरबान (ब्लाॅक सचिव) ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें कालोनी के जिम्मेदार लोग, संस्था के सरपरस्त, पदाधिकारी, सदस्य व आम जन मौजूद थे।  इस साल संस्था की इफ्तार पार्टी मो. आसिफ व कुरबान (ब्लाॅक सचिव) की ओर से की जा रही है अर्थात इस इफ्तार पार्टी का सार खर्च मो. आसिफ व कुरबान (ब्लाॅक सचिव) ओर से है। 
शैंकी बिल्डर्स ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि इस संस्था में सभी युवा हैं जो कुछ नया करने की सोचते रहते हैं और कर भी रहे हैं। मैं फेसबुक पर लगातार इनके जनता के लिए गए कामों को देखता हूं। इसलिए हाजी जी के कहने पर मैं आपके बीच मौजूद हूं और आशा करता हूं कि मुझे आगे भी बुलाया जाता रहेगा।
आसिफ ने कहा कि यह इफ्तार पार्टी हम सभी लोगों के लिए अच्छी बात है क्योंकि इससे हम सभी लोग जुड़ जाते हैं और इंशाल्लाह अगले साल इससे भी बड़ी इफ्तार पार्टी का संस्था आयोजन करेगी। हमारी संस्था लगातार काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
संस्था के सरपरस्त अब्दुल खालिक ने कहा कि संस्था के सभी सदस्य बड़ी मेहनत से लोगों की मदद करते है। अब जमाना युवाओं का है और यह हर तरह से काम करने में पूर्ण हैं। हम जैसे तो इनका मार्गदर्शन ही कर सकते हैं। 
कुरबान ने कहा कि हम सभी को इस संस्था की मदद करनी चाहिए ताकि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद कर सकें। संस्था की हर इफ्तार पार्टी सबसे अलग होती है क्योंकि हम सभी को बुलाते हैं अब अगर किसी को कोई परेशानी है तो वह आए या न आए हमें कोई परेशानी नहीं है।
संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि रमजान खत्म होने वाले हैं। पता नहीं यह मुबारक महीना आगे नसीब होगा या नहीं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी संस्था लगतार लोगों को जागरूक कर रही है जिससे अब युवा वर्ग जाग चुका है और युवा ही भ्रष्टाचार को समाप्त कर सकता है, क्योंकि हर जगह युवा वर्ग को ही भ्रष्टाचार से दो-चार होना पड़ता है।








Sunday, 21 June 2015

बच्चों को पोलियो की दवा पिलाईं गई

नई दिल्ली। पूरे देश में पोलियो खत्म हो चुका है इसी की कड़ी में राजधानी में पल्स पोलियो दिवस को लेकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई व संकल्प लिया गया कि अब दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश को पोलियो को दूबारा पनपने नहीं दिया जाएगा।
नई पीढ़ी-नई सोच की ओर से हर बार की तरह इस बार भी पल्स पोलियो टीकाकरण कैम्प लगाया गया जिसमें 250 बच्चों ने पोलियो की दवा पी। यह कैम्प संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी की जनता क्लिनिक बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में लगाया गया। इस कैम्प का उद्घाटन संस्था के सरपरस्त श्री अब्दुल खालिक ने किया। उनके साथ संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन भी मौजूद थे।
कैम्प में बच्चों को पोलियो की ड्राप्स सुबह 9 बजे से ही पिलाई जाने लगी थी और शाम 4 बजे तक 250 बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाई गई इस बार पोलियो की दवा कम बच्चे ही पाए क्योंकि सुबह से ही बरसात हो रही थी। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए प्रोरित किया और पोलियो की ड्राप्स न पिलाने के नुकसान बताए।
अब्दुल खालिक ने कहा कि संस्था हमेशा हर तरह के राष्ट्रीय प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है और बीच-बीच में जनता को भी इन प्रोग्राम के प्रति जागरूक करती है। संस्था के सदस्यों ने आज पूरी दिन लोगों के घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो केंद्र पर 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाने के लिए कहा।
संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करते रहें, क्योंकि दूसरों की मदद करने में जो शुकून मिलता है वह और किसी दूसरे काम में नहीं मिलता।
संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम को हम जनता तक पहुंचा रहे हैं। आज पोलियो जड़ से खात्मे की ओर जा चुका है दूसरी बीमारियों पर भी सरकार जल्द कामयाबी हासिल करने में लेगी है और कुछ बीमारियों पर कामयाबी हासिल कर चुकी है।
इस अवसर पर सरपरस्त अब्दुल खालिक, संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन, मौ. रियाज, डॉ. आर. अंसारी, मो. यामीन, आजाद, अंजार, मौ. सज्जाद, कुरबान, फुरकान, गुलजार, शान बाबू, इरफान आलम, मो. सहराज, विनोद, अब्दुल रज्जाक आदि मौजूद थे।

DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *