Sunday, 22 November 2015

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने पिलाई 218 बच्चों को पोलियो की दवा





नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच की ओर से हर बार की तरह इस बार भी पल्स पोलियो टीकाकरण कैम्प लगाया गया जिसमें 218 बच्चों ने पोलियो की दवा पी। यह कैम्प संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी की जनता क्लिनिक बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में लगाया गया। इस कैम्प का उद्घाटन संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने किया। उनके साथ संस्था के कई सदस्य भी मौजूद थे। कैम्प में बच्चों को पोलियो की ड्राप्स सुबह 9 बजे से ही पिलाईं जाने लगी थी और शाम 4 बजे तक 218 बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाईं गई। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए प्रोरित किया और पोलियो की ड्राप्स न पिलाने के नुकसान बताए।संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने कहा कि संस्था हमेशा हर तरह के राष्ट्रीय प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है और बीच-बीच में जनता को भी इन प्रोग्राम के प्रति जागरूक करती है। संस्था के सदस्यों ने आज पूरी दिन लोगों के घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो केंद्र पर 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाने के लिए कहा।संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करते रहें, क्योंकि दूसरों की मदद करने में जो शुकून मिलता है वह और किसी दूसरे काम में नहीं मिलता।संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम को हम जनता तक पहुंचा रहे हैं। आज पोलियो जड़ से खात्मे की ओर जा चुका है दूसरी बीमारियों पर भी सरकार जल्द कामयाबी हासिल कर लेगी है और कुछ बीमारियों पर कामयाबी हासिल कर चुकी है।इस अवसर पर सरपरस्त अब्दुल खालिक, संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन, उपाध्यक्ष मौ. रियाज, कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी, सचिव अंजार, ब्लाॅक अध्यक्ष मो. यामीन, मो. जसीम, आजाद, मौ. सज्जाद, कुरबान, फुरकान, गुलजार, शान बाबू, इरफान आलम, मो. सहराज, मो. सालिम, अब्दुल रज्जाक आदि मौजूद थे।

Wednesday, 18 November 2015

डीडीए पार्क में डाले जा रहे कूड़े के ढेर

डीडीए पार्क में लगातार एमसीडी द्वारा डाले जा रहे कूड़े के ढेर। इसकी शिकायत संस्था द्वारा कई की जा चुकी है पर सफाई होने के बाद फिर कूड़ा डाला जा रहा है।

 


Tuesday, 17 November 2015

VIR ARJUN 17-11-2015


बिहार समाज समिति की ओर से आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम

बिहार समाज समिति की ओर से आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने भी अपनी सेवाएं दीं और इस मौके गांधीनगर के विधायक श्री अनिल वाजपेयी के साथ-साथ संस्था के सरपरस्त अब्दुल खालिक का सम्मान किया गया।
बिहार समाज समिति के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र प्रसाद, गांधीनगर के विधायक श्री अनिल वाजपेयी व सरपरस्त अब्दुल खालिक के साथ संस्था के सदस्य।

बिहार समाज समिति के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र प्रसाद गांधीनगर के विधायक श्री अनिल वाजपेयी व सरपरस्त अब्दुल खालिक को सम्मानित करते हुए।
बिहार समाज समिति की ओर से आयोजित छठ कार्यक्रम का लुफ्त उठाते श्रद्धालु।
बिहार समाज समिति की ओर से आयोजित छठ कार्यक्रम का लुफ्त उठाते श्रद्धालु।

DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *