Sunday, 15 September 2019

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने 172 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई

नई दिल्ली । नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की ओर से 172 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। संस्था की ओर से हर बार की तरह इस बार भी पल्स पोलियो टीकाकरण कैम्प लगाया गया जिसमें 172 बच्चों ने पोलियो की दवा पी। यह कैम्प संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी की जनता क्लीनिक बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में लगाया गया। कैम्प में बच्चों को पोलियो की ड्राप्स सुबह 9 बजे से ही पिलाईं जाने लगी थी और शाम 4 बजे तक 172 बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाईं गईं। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए प्राोरित किया और पोलियो की ड्राप्स न पिलाने के नुकसान बताए।संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. रियाज ने कहा कि संस्था हमेशा हर तरह के राष्ट्रीय प्राोग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है और बीच-बीच में जनता को भी इन प्राोग्रामों के प्राति जागरूक करती है। संस्था के सदस्यों ने आज पूरी दिन लोगों के घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो केंद्र पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाईं 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाने के लिए कहा।संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम लोगों की मदद करते रहें क्योंकि दूसरों की मदद करने में जो सुकून मिलता है वह और किसी दूसरे काम में नहीं मिलता। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष मौ. रियाज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी, मो. सेहराज, कुरबान, आजाद, मौ. सज्जाद, शान बाबू, इरफान आलम, यामीन, मो. मुन्ना अंसारी, अब्दुल रज्जाक, मो. सलीम आदि मौजूद थे।
 



Sunday, 8 September 2019

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग की मुस्लिम एडवाइजरी कमेटी के पैनल में शामिल करने पर बधाई

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चैयरमैन डॉ. जफरुल इस्लाम खान साहब द्वारा संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद रियाज़ को उनके व संस्था के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुएबधाई व संस्था डॉ. जफरुल इस्लाम खान साहब का शुक्रिया अदा करती है कि हम पर उन्होंने विश्वास जताया। हम उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल की मुहिम डेंगू पर वार हर रविवार में शामिल हुए


दिल्ली में डेंगू हर साल पैर पसरने लगता है और कई लोग इसमें अपनी जान तक गंवा बैठते हैं पर पिछले तीन सालों से इसमें लगतार गिरावट आई है। इसके लिए दिल्ली के सीएम श्री अरविंद केजरीवाल जी की मेहनत व जनता के सहयोग की तारीफ करनी होगी। इस साल भी दिल्ली सरकार की ओर से एक नई मुहिम शुरू की गई जिसे नाम दिया गया ‘डेंगू पर वार हर रविवार’। इस मुहिम के तहत 08.09.2019 को बुलंद मस्जिद कालोनी में भी आम आदमी पार्टी की ओर से एक रैली का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के कई सारे पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। इस रैली का आयोजन आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री कमल अरोड़ा की देख-रेख में किया गया था। उन्होंने इस रैली के लिए संस्था से सहयोग मांग जिससे संस्था के सदस्य व पदाधिकारी इस रैली में शामिल हुए।

 

 














 

Monday, 2 September 2019

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जनाब डॉ. जफरुल इस्लाम साहब से उनके ऑफिस में एक छोटी पर यादगार मुलाकत की।


आज नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की ओर से संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जनाब डॉ. जफरुल इस्लाम साहब से उनके ऑफिस में एक छोटी पर यादगार मुलाकत की।

आज नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की ओर से संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जनाब डॉ. जफरुल इस्लाम साहब से उनके ऑफिस में एक छोटी पर यादगार मुलाकत की।

Saturday, 31 August 2019

बुलंद मस्जिद कालोनी में विधायक व निगम पार्षद का दौरा करवाया

31.08.2019 को संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज ने गांधी नगर विधान सभा के विधायक श्री अनिल वाजेपयी जी व शास्त्री पार्क वार्ड ई-25 निगम पार्षद श्री रोमेश गुप्ता जी का बुलंद मस्जिद कालोनी में दौरा करवाया व उनको पूरी कालोनी में आ रही परेशानी से अवगत करवाया। विधायक जी व निगम पार्षद दोनों को पूरी कालोनी में घूमा-घूमाकर हर एक परेशानी से अवगत करवाया जैसे पीने के पानी की समस्या, सफाई, नाली व सड़कों का पूरा न बना आदि। जिसको देखने के बाद विधायक जी व निगम पार्षद जी ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में होने वाले कामों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया व कहा जल्द ही सभी परेशानी दूर हो जाएंगी।






































DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *