Wednesday, 1 January 2020

नववर्ष 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं


संस्था की बैठक हुई

01.01.2020 को संस्थापक व अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें कई सारे मुद्दों पर बातचीत हुई। इस बैठक की शुरूआत में सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं व कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें मुख्य रूप से चर्चा कालोनी को लेकर हुई।
इसमें बैठक में संस्था के शास्त्री पार्क वार्ड के अध्यक्ष मारूफ अली ने कहा कि चुनाव सिर पर हैं कई पार्टी हमारे पास आएंगी पर हमें सबके सामने कालोनी की समस्या रखनी है। हम किसी भी पार्टी का साथ नहीं देंगे पर अपने मुद्दे जरूर रखेंगे कि अगर वह हमारी कालोनी के लिए कार्य करेंगे तो हम उनके बारे में लोगों को जागरूक करेंगे कि कौन-सी पार्टी कालोनी के लिए क्या सोचती है।
वहीं संस्था के सचिव अंजार ने कहा कि हमें किसी भी पार्टी के पास नहीं जाना है और अगर कोई हमारे पास आता है तो हम उनकी बात इत्मीनान के साथ सुने क्योंकि चुनाव कुछ दिन के हैं अगर आपने किसी नेता के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया और वह गलती से जीत गया तो आपकी कालोनी का काम नहीं करेगा व आपकी बात भी नहीं सुनेगा।
इसी पर संस्था के सदस्य अब्दुल जब्बार ने कहा कि हम कई सारे लोग हैं। हम सब अलग-अलग पार्टी के लिए काम भी करते हैं तो हम क्या पार्टी के लिए प्रचार नहीं करें।
इसी पर संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज ने कहा कि आप किसी भी पार्टी का प्रचार करें पर संस्था के नाम का प्रयोग नहीं करें। अगर कोई भी ऐसा करता पाया गया तो वह अपनी सदस्यता रद्द समझे।
इस बैठक में कई और मुद्दों पर भी चर्चा हुई और नव वर्ष पर नए कार्यों का संकल्प लिया।









Friday, 27 December 2019

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘‘स्वच्छता पखवाड़ा’’

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत पखवाड़े में 27.12.2019 को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों ने फातेहपुरी मस्जिद, पुरानी दिल्ली के अंदर व इसके आस-पास के क्षेत्रों में स्थानीय सिविक एजेंसियों के साथ सफाई की। इस मौके पर मुझे (मो. रियाज) भी इस पखवाड़े का हिस्सा बनने का मौका मिला और मैंने भी इस मौके पर अपना पूरा योगदान दिया।



















































DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *