Sunday, 31 January 2021

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने 170 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की ओर से 170 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। संस्था की ओर से हर बार की तरह इस बार भी पल्स पोलियो टीकाकरण कैम्प लगाया गया जिसमें 170 बच्चों ने पोलियो की दवा पी। 

यह कैम्प संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी की जनता क्लीनिक बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में लगाया गया। कैम्प में बच्चों को पोलियो की ड्राप्स सुबह 9 बजे से ही पिलाई जाने लगी थी और शाम 4 बजे तक 170 बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाई गई।
संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए प्राोरित किया और पोलियो की ड्राप्स न पिलाने के नुकसान बताए।
संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि संस्था हमेशा हर तरह के राष्ट्रीय प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है और बीच-बीच में जनता को भी इन प्रोग्रामों के प्रति जागरूक करती है। संस्था के सदस्यों ने आज पूरी दिन लोगों के घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो केंद्र पर 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाने के लिए कहा।
संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम को हम जनता तक पहुंचा रहे हैं। आज पोलियो जड़ से खात्मे की ओर जा चुका है दूसरी बीमारियों पर भी सरकार जल्द कामयाबी हासिल कर लेगी और कुछ बीमारियों पर कामयाबी हासिल कर चुकी है।
संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम लोगों की मदद करते रहें क्योंकि दूसरों की मदद करने में जो सुकून मिलता है वह और किसी दूसरे काम में नहीं मिलता। 
समाजसेवी अब्दुल खालिक ने कहा कि लोगों को अपने बच्चों को हमेशा सरकार के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए चाहे वह कोई भी हो और यह तो बच्चों के जीवन से जुड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि लोग आज भी बच्चों को पोलियो की दवा नहीं पिलाते हैं जो कि गलत है।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन, संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौ. रियाज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आर. अंसारी, सदरे आलम, आजाद, मौ. सज्जाद, शान बाबू, इरफान आलम, यामीन, मो. मुन्ना अंसारी, अब्दुल रज्जाक, मो. सलीम आदि मौजूद थे।










Saturday, 9 January 2021

विधायक अनिल बाजपेयी की पहल 'आपका विधायक आपके द्वार' से जनता को हो रहा है फायदा: मो. रियाज़

  •  आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चलते-फिरते विधायक कार्यालय से लोगों को घर के पास ही मिल रही हैं सभी सुविधाएं
संवाददाता

नई दिल्ली। गांधीनगर विधानसभा के विधायक अनिल बाजपेयी द्वारा शुरू किया गया चलता फिरता विधायक कार्यालय आज 11 बजे महावीर स्वामी पार्क कैलाश नगर और फिर लगभग 12 बजे बुलंद मस्जिद कॉलोनी नियर चार मंजिला डिस्पेंसरी के पास लगा। विधायक अनिल बाजपेयी की अनोखी पहल 'आपका विधायक आपके द्वार' जनता के लिए नई सौगात है और यह जनता को खूब पसंद आ रही है। आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चलते फिरते विधायक कार्यालय से लोगों को घर के पास ही सभी सुविधाएं मिल रही हैं।
आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विधायक अनिल बाजपेयी अपनी विधानसभा के क्षेत्र कैलाश नगर व बुलंद मस्जिद कॉलोनी की जनता के बीच पहुंचे। जहां विधायक अनिल बाजपेयी नेे जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना व कुछ समस्याओं का तत्काल निस्तारण कर दिया औऱ कुछ को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। विधायक के सामने पीने का पानी, राशन कार्ड बनाने, वृद्धा, विकलांग एवं विधवा पेंशन, सड़क, नाला, नालियां, बिजली बिलों में अनियमितता के साथ-साथ आधार कार्ड में बदलाव आदि की समस्याएं रखीं जिसमें से अधिकांश समस्याओं का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
विधायक अनिल बाजपेयी ने बताया कि मेरे गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी है, कई क्लस्टर भी हैं जहां से लोगों को विधायक कार्यालय आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मैंने जनता से वादा किया था कि खुद आपके द्वार आकर चलता फिरता कार्यालय के माध्यम से आपकी समस्या का समाधान करूंगा।
इस मौके पर नई पीढ़ी-नई सोच संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. रियाज़ ने बताया कि जिस काम के लिए पहले हमें विधायक कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। अब वही काम हमारे घर बैठे हो रहे हैं। ऐसे चलते-फिरते कार्यालय हर विधानसभा में खुलने चाहिए जिसे जनता और विधायक के बीच अच्छे संबंध बनाएंगे व जनता का समय व पैसे भी बचेंगे।
आपको बता दें चार जनवरी को ही दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने प्रदेश कार्यालय में गांधीनगर के विधायक अनिल बाजपेयी द्वारा शुरू किए गए चलता फिरता विधायक कार्यालय को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा था कि विधायक अनिल बाजपेयी द्वारा आपका विधायक आपके द्वार के अंतर्गत चलता फिरता विधायक कार्यालय की यह अनोखी कोशिश सराहनीय है। पहले जनता विधायक के कार्यालय में जाती थी पर अब विधायक जनता के दरवाजे जाकर उनकी समस्याओं को हल करेंगी। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा था कि चलता फिरता विधायक कार्यालय बनाने की पहल इस बात का उदाहरण है कि भाजपा विधायक अपने विधानसभा क्षेत्रों की जनता की समस्याओं का निवारण करने और विकास कार्यों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा था कि भाजपा विधायक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ दिल्ली वासियों की सेवा कर रहे हैं और जनता से किए गए अपने वादों को पूरा कर रहे हैं।
इस मौके पर लोगों को मास्क व कूड़े की बाल्टी भी बांटी गई। जनता में विधायक के इस कार्य से लोगों में खुशी है। इस दौरान पूजा शर्मा, दीपक जैन, शमीम, शफकत हुसैन, शबाब भाई, सुलेमान, नवीन शर्मा आदि मौजूद थे।
 





 


 



Thursday, 3 December 2020

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जाकिर खान साहब से मुलाकात

आज दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जाकिर खान साहब से मुलाकात

हुई। इस मुलाकात में बुलन्द मस्जिद कॉलोनी की समस्याओं को उनके साथ रखा जिसमें मुख्यतः दो समस्याओं पर जोर दिया 1. बुलन्द मस्जिद कॉलोनी में बन रही डिस्पेंसरी का रुका हुआ काम पूरा करवाकर उसे जल्द से जल्द चालू करवाया जाए, 2. बुलन्द मस्जिद कालोनी के कब्रिस्तान का क्षेत्रफल बढ़वाया जाए ताकि लोगों को आ रही परेशानी खत्म हो सकें। वैसे इस मुलाकात में कई और मुददों पर चर्चा की गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द इन समस्याओं को निपटाया जाएगा।







Monday, 28 September 2020

10 वर्ष पूरे होने पर उन लोगों को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित कर रही है

 हमारी एनजीओ

नई पीढ़ी-नई सोच (रजि.) के 10 वर्ष पूरे होने पर उन लोगों को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित कर रही है जिसने लॉकडाउन के दौरान समाज में परेशान लोगों की किसी भी रूप में  मदद की या उन्हें मदद दिलवाने में सहयोग करा।

अगर अपने पहले कोरोना योद्धा सम्मान के लिए अपनी जानकारी नहीं भेजी थी तो अब आप भेज सकते हैं और अगर आपने पहले अपनी जानकारी भेजी थी तो दुबारा न भेजें

अगर आप हैं वो योद्धा या आप ऐसे किसी योद्धा को जानते हैं तो हमें बताएं हम उन्हें कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित करेंगे।


आप हमें इस लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSc-s4HYUC786Oq6O7xYJUxxk0AS12b9fSA1UbyO43KDmedhpg/viewform

पर भी अपनी जानकारी भेज सकते हैं।

या 

उनका छोटा-सा विवरण हमें एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ व्हाट्सएप या मेल पर भेजें।

नाम

पिता का नाम

पता


मोबाइल नंबर

ईमेल आईडी 

आपने क्या काम किया उसकी जानकारी


क्या आप किसी संस्था या संस्थान से जुड़े हुए हैं तो उसका नाम


यदि हैं तो किस पद पर जानकारी दें


 *9540479517* 

इस नंबर पर व्हाट्सएप या 

 *naipeedhinaisoch@gmail.com* पर मेल करें।




जिन लोगों को संस्था द्वारा पहले कोरोना योद्धा सम्मान पत्र जारी किया गया था। अगर उन्हें नहीं मिला है तो वह हमारे वेबपेज http://naipeedhi-naisoch.blogspot.com/ से डाउनलोड कर सकते हैं। अब आप हमें आनलाइन चंदा, दान, आर्थिक सहायता आदि भी दे सकते हैं। आनलाइन दान, आर्थिक सहायता देने के लिए आप https://www.payumoney.com/paybypayumoney/#/149389 क्लिक करें।

DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *