नई दिल्ली। बुलंद मस्जिद कॉलोनी जिसकी बसावट लगभग 1960-1962 के आस-पास शुरू हुई थी। कॉलोनी की काफी लंबे समय से स्कूल की मांग को स्थानीय विधायक व जनता के अथक प्रयास से मौजूदा गांधी नगर के विधायक व शिक्षा मंत्री अरविंदर सिंह लवली से लोगों ने गुहार लगाई जिसके बाद अरविंदर सिंह लवली ने अपने चुनाव प्रचार में कहा था कि यह मेरे कार्यकाल में तैयार होगा और मैं ही इसका बनने के बाद उद्घाटन करूंंगा।
इस मौके पर संस्था के सदस्य भी मौजूूद थे व कॉलोनी के जिम्मेदार भी मौजूद रहे जिन्होंने शिक्षा मंत्री अरविंदर सिंह लवली व निगम पार्षद दीपा जैन का भव्य स्वागत किया।
राजकीय सह-शिक्षा सर्वोदय विद्यालय, बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क, दिल्ली अभी मौजूदा समय में 8वीं कक्षा तक के लिए स्थापित किया गया है जिसे आगे की कक्षाओं को बढ़ाने की उम्मीद जताई गई।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि यह स्कूल 12वीं तक का हो और अगर बच्चों की तादात ज्यादा हो जाएगी तो इसे दो पालियों में शुरू कर दिया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि यह स्कूल 12वीं तक का हो और अगर बच्चों की तादात ज्यादा हो जाएगी तो इसे दो पालियों में शुरू कर दिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment