Friday 19 November 2010

बुलंद मस्जिद कालोनी में पाइप लाइन का उद्घाटन समारोह

आज दिनांक 19.11.2010 को बुलंद मस्जिद कालोनी में माननीय शिक्षा मंत्री व पर्यटन मंत्री व स्थानीय विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कालोनी के निवासियों को पेयजल (पीने का पानी) की सुविधा का उपहार दिया। इस मौके पर उनके साथ थीं निगम पार्षद दीपा जैन।
अरविंदर सिंह लवली ने अपने भाषाण में संस्था की तारीफ करते हुए कहा कि नई पीढ़ी-नई सोच संस्था जो अभी नई बनी है। इन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में बहुत अच्छे-अच्छे काम किए हैं। इन्होंने ने बड़े-बुर्जुर्गों के लिए वयस्क शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया है ताकि जो लोग किन्ही कारणों से अपनी पढ़ाई छोड़ चुके थे वह भी इनके माध्यम से अपनी शिक्षा दोबारा शुरू कर सकें। इन्होंने मुझे बताया है कि इन्हें जगह की परेशानी है मैं जल्द ही सरकार की ओर से खाली जगह मुहैया करवाने की कोशिश करूंगा ताकि यह कार्यक्रम पूरी राजधानी में चले। मेरी जरूरत जब भी जहां भी होगी मैं इनकी मदद करने को तैयार हूं।

बुलंद मस्जिद कालोनी में 19.11.2010 को पाइप लाइन का उद्घाटन के मौके पर संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन स्थानीय विधायक अरविंदर सिंह लवली का स्वागत करते हुए साथ में हैं संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज़ व संयुक्त सचिव नासिर सुलतान।
बुलंद मस्जिद कालोनी में 19.11.2010 को पाइप लाइन का उद्घाटन के मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज़ व संयुक्त सचिव नासिर सुलतान स्थानीय विधायक अरविंदर सिंह लवली का स्वागत करते हुए।



Tuesday 9 November 2010

Tuesday 2 November 2010

DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *