Sunday 15 December 2019

कैंप में लगभग 100 लोगों के रजिस्ट्रेशन किए गए और उन्हें उनकी रजिस्ट्रेशन स्लिप दी

अनाधिकृत कालोनी के केन्द्र सरकार द्वारा पास किए जाने के बाद उन लोगों को डीडीए की साइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है जिसके लिए नई पीढ़ी-नई सोच (पंजी.) संस्था की ओर से कैंप लगाया गया। इस कैंप में लगभग 100 लोगों के रजिस्ट्रेशन किए गए और उन्हें उनकी रजिस्ट्रेशन स्लिप दी गई। इस कैंप में संस्था की ओर से लोगों को सभी सुविधा फ्री में दी गई और लोगों ने भी अपना रजिस्ट्रेशन करवाने में हमारा पूरा सहयोग दिया गया। एक रजिस्ट्रेशन के बाद जल्द ही उनके घरों की डीडीए द्वारा मौपिंग की जाएगी उसके बाद आगे का रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा।

संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन ने लोगों को बताया कि कोई भी अनाधिकृत कालोनी में रहने वाला व्यक्ति यहां आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। हम समय-समय पर कैंप लगाते रहेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का रजिस्ट्रेशन हो सके। संस्था की ओर से सभी का आनलाइन रजिस्ट्रेशन फ्री किया गया है।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन, उपाध्यक्ष मो. रियाज, सचिव अंजार, कोषाध्यक्ष डाॅ. आर अंसारी, शास्त्री पार्क वार्ड 25-ई के उपाध्यक्ष मारूफ अली, मो. जाहिद, सेहराज, आमीन हुसैन आदि मौजूद थे।






























DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *