Sunday 30 August 2020

बुलंद मस्जिद कॉलोनी का दौरा करवाया

नई दिल्ली।  गांधी नगर विधानसभा के शास्त्री पार्क वार्ड ई-25 की बुलंद मस्जिद कॉलोनी में इतनी समस्या हैं कि ऐसा लगता है कि जैसे यहां लोग नहीं जानवर रहते हैं। यहां एक समस्या हो तो कोई बात नहीं पर यहां तो समस्याओं का अंबार हैं। यहां की मुख्य समस्याएं कालोनी की सभी नाली, गली व सड़क खराब हैं। कालोनी में लगे खम्भे की स्ट्रीट लाइट खराब हैं या हैं नहीं। कब्रिस्तान के सामने पार्क में पानी भर जाता है जिस कारण सारा पानी कब्रिस्तान में जमा होने लगता है, डिस्पेंसरी बन चुकी है पर कब चालू होगी पता नहीं, इसके आस-पास कूड़े का ढेर है। 

चार साल से ए-ब्लॉक में पीने के पानी की परेशानी है। काफी शिकायत के बाद भी अभी तक कुछ नहीं हुआ जिस कारण लोग पानी खरीदकर या मोटर का पानी पी रहे हैं। बाकी कालोनी में भी पानी की समस्या है। शाम 5 बजे पानी बिल्कुल पीला आता है। सीसीटीवी नहीं लगवाए गए हैं जिसकी वजह से चोरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कम से कम यहां दो कूड़े घर नए बनाए जाने चाहिए ताकि लोगों के कूड़े का निस्तारण हो सके। कालोनी में स्कूल है पर लाइब्रेरी नहीं। बैठने या टहलने के लिए पार्क तो है पर ठीक नहीं है। ऐसी कई और समस्या है। इन परेशानियों को हर स्तर पर रखा गया है पर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।

आज इन्हीं समस्याओं को लेकर नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने बुलंद मस्जिद कॉलोनी में ईडीएमसी में प्रतिपक्ष के नेता मनोज त्यागी व शास्त्री पार्क वार्ड ई-25 के आप से मनोनीत निगम पार्षद हसीबुल हसन का दौरा करवाया। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. रियाज़, संस्था के शास्त्री पार्क वार्ड ई-25 के अध्यक्ष मारूफ अली, संस्था के कई पदाधिकारी, सदस्य व आम जनता मौजूद थी।

दौरे की शुरुआत लाल बत्ती के पास मोहल्ला क्लिनिक वाली गली से होते हुए डीडीए पार्क, कब्रिस्तान, डिस्पेंसरी, स्कूल, कॉलोनी की सड़क व गलियों को दिखाया। प्रतिपक्ष के नेता मनोज त्यागी ने जब कालोनी का बुरा हाल देखा तो उन्होंने इसे निगम पार्षद रोमेश गुप्ता व विधायक अनिल बाजपेयी की नाकामी करार दिया। उन्होंने कहा भाजपा वालों ने दिल्ली को नरक बना दिया है उन्ही की नाकामियों की वजह से दिल्ली 47 में से 46वें स्थान पर आई है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर भाजपा वाले ईमानदारी से काम करें तो दिल्ली को नंबर वन बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को में हाउस में रखूंगा अगर इस पर जल्द काम नहीं किया गया और जगह-जगह कूड़े के ढेर खत्म नहीं हुए तो हम इसके लिए प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

मनोनीत निगम पार्षद हसीबुल हसन ने कहा अगर यह समस्या जल्द ठीक नहीं हुई तो वो दिन दूर नहीं बुलन्द मस्जिद की कालोनी के लोगों के साथ मिलकर यही कूड़ा विधायक और निगम पार्षद के घर और कार्यालय में डाल आएंगे।

संस्था राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. रियाज़ ने कहा हम इस कूड़े को लेकर कोई लोगों से मिल चुके हैं पर हर जगह से आश्वाशन ही मिला है पर समस्या खत्म नहीं हुई। आज अपने व्यस्त समय में से मनोज जी ने हमारी कालोनी के लिए समय निकाला उसके लिए हम शुक्रगुजार है और उम्मीद करते हैं कि इस समस्या से हमे जल्द छुटकारा मिलेगा।

 

 
 
 


 

Thursday 27 August 2020

जाकिर खान को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन बनाए जाने पर मुबारकबाद दी

नई दिल्ली। दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन जनाब जाकिर खान साहब व सदस्य श्री कवलजीत सिंह जी की नियुक्त के बाद से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रोज-रोज अलग-अलग संस्थाओं से लोग उनसे मुलाकात कर रहे हैं और उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं। 
आज नई पीढ़ी-नई सोच संस्था पदाधिकारी व सदस्य, नियाज अहमद मंसूरी, दिल्ली प्रदेश महासचिव, जमीयतुल मंसूर व अन्य समाजसेवी संस्था के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर चेयरमैन बनने की उन्हें बधाई दी। सभी को उम्मीद है कि चेयरमैन जनाब जाकिर खान साहब अल्पसंख्यकों के लिए वैसे ही काम करेंगे जैसे वह निगम पार्षद रहते हुए जनता की सेवा करते थे।
संस्था के वॉर्ड ई-25 के अध्यक्ष मारूफ अली ने कहा कि हमारी पूरी टीम एक बार फिर उन्हें चेयरमैन नियुक्त करने पर बधाई देती है।
 














 

जाकिर खान को चेयरमैन बनाए जाने पर मुबारकबाद दी

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन जनाब जाकिर खान साहब व सदस्य श्री कवलजीत सिंह जी की नियुक्त के बाद से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आज नई पीढ़ी-नई सोच संस्था पदाधिकारी व सदस्य व अन्य समाजसेवी संस्था के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर चेयरमैन बनने की उन्हें बधाई दी। सभी को उम्मीद है कि चेयरमैन जनाब जाकिर खान साहब अल्पसंख्यकों के लिए वैसे ही काम करेंगे जैसे वह निगम पार्षद रहते हुए जनता की सेवा करते थे।
हमारी पूरी टीम एक बार फिर उन्हें चेयरमैन नियुक्त करने पर बधाई देती है।














Monday 24 August 2020

जनाब जाकिर खान साहब को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन नियुक्त किये जाने पर दिली मुबारकबाद

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था जनाब जाकिर खान साहब को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन नियुक्त किये जाने पर दिली मुबारकबाद देती है।

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन डॉ. जफरुल इस्लाम का कार्यकाल खत्म होने के बाद जाकिर खान साहब को नया चेयरमैन बनाया गया है।

2019 में जब संस्था ने जनाब इमरान हुसैन साहब का बुलंद मस्जिद कॉलोनी का दौरा करवाया था तब जनाब जाकिर खान साहब उनके साथ आए थे। उस दौरे की एक झलक।

 

Saturday 8 August 2020

क्या आप या आपका कोई जानकार बेरोजगार है

अगर आप या आपके किसी जानकार को जॉब की जरूरत है और वह ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है तो हम उसकी जॉब लगवाने में पूरी मदद करेंगे। यह जॉब हरियाणा और बिलासपुर के एरिया में है। 

नोटः सभी के इंटरव्यू फोन पर ही होंगे। रिज्यूम/बॉयोडाटा या आप अपनी जानकारी (नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पढ़ाई, पता, मोबाइल नंबर) इस नंबर 9540479517 पर वाह्टसअप करें या हमारी ई-मेल आईडी naipeedhinaisoch@gmail.com पर रविवार को शाम 7 बजे तक भेज दें। 

इस जॉब के लिए आपसे किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता क्योंकि यह जॉब नई पीढ़ी-नई सोच (रजि.) संस्था की ओर से फ्री दिलवाई जा रही है। 

जॉब का प्रकार-
हाउसकीपिंग (मतलब साफ-सफाई) 

जॉब का स्थान-  
हरियाणा और बिलासपुर के एरिया में

पढ़ाई/योग्यता-
जॉब के लिए कम से कम पढ़ना-लिखना आता हो या 8वीं पास हो। 

कंपनी का नाम- 
आईएसएस एसडीबी सिक्योरिटी प्रा. लि. 

सैलरी- 
9000 से 10000 + 400 इंसेंटिव (अगर पूरे महीने में कोई छुट्टी नहीं होती वीकली ऑफ को छोड़कर) + पीएफ + ईएसआई कार्ड (परिवार का मुफ्त इलाज) + 10 लाख का बीमा (आपकी सैलरी से 135 रुपये महीना काटा जाएगा) 

ड्यूटी- 
रोजाना तीन शिफ्ट
(सुबह 7 से शाम 5 बजे तक, दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक, रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक)। 

अनिवार्य दस्तावेज- 
1. आधार कार्ड (जरूरी चाहिए)
2. पैन कार्ड (अगर हो तो)
3. वोटर आईडी कार्ड (अगर हो तो)
4. पासपोर्ट या पुलिस वेरिफिकेशन (अगर हो तो)
5. अपना बॉयोडाटा
6. तीन अपने पासपोर्ट साइज फोटो।
 
सभी की ओरिजनल और फोटो कॉपी जब आपकी जॉइनिंग होगी उस समय दिखाना है।

Wednesday 5 August 2020

भगवान राम के मंदिर की शिलान्यास अवसर पर दीप जलाकर जश्न मनाते हुए संस्था के उपाध्यक्ष व अन्य

भगवान राम के मंदिर की शिलान्यास के अवसर पर संस्था की ओर से सभी देशवासियों को
बधाई
। हम कमना करते हैं कि भगवान राम की कृपा इस देश के अंदर बनी रहे और भुखमरी, कोरोना जैसी महामारी इस देश से चली जाए जय श्री राम।

इस अवसर पर संस्था की ओर से भी जश्न का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष मो. रियाज़ ने मोमबत्ती जलाकर खुशी का इजहार किया।

 





















 

 

 

DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *