Wednesday 2 November 2016

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था की ओर से मेगा चित्रकला प्रतियोगिता 14 नवंबर को

- देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस व गुरू नानक जंयती के उपलक्ष्य में हो रही है प्रतियोगिता
- इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक का कोई भी विद्यार्थी भाग ले सकता है
- सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच (पंजी.) संस्था की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस व गुरू नानक जंयती के अवसर पर 14 नवंबर, 2016 को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में 3 ग्रुप बनाए गए हैं 1. कक्षा 1 से 4 तक, 2. कक्षा 5वीं से 8वीं तक व 3. कक्षा 9वीं से 12वीं तक। तीनों वर्गों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा व सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने बताया कि संस्था देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस व गुरू नानक जंयती के अवसर पर यह मेगा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इसी दिन ही 4 सितंबर को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को संस्था की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। नेहरू जी का जन्मदिन उनके पहले जन्मदिन से ही एक अलग अंदाज में मनाया जाता था। जन्म के बाद से लगातार हर वर्ष 14 नवम्बर के दिन उन्हें सुबह सवेरे तराजू में तौला जाता था। तराजू में बाट की जगह गेंहू या चावल के बोरे रखे जाते थे। चावल, गेंहू, मिठाई एवं कपड़े गरीबों में बांट दिये जाते थे।
उन्होंने आगे बताया कि इसी दिन इस वर्ष गुरू नानक देव जी की भी जयंती है। गुरू नानक देव जी एक अद्भूत एवं विलक्षण बालक थे। भगवान ने उन्हें एक गहन सोच वाले मस्तिष्क एवं तार्किक सोच से नवाजा था। उन्होंने एक समाज सुधारक के रूप में महिलाओं की स्थिति, गरीबों एवं, दलितों की दशा को सुधारने के लिए कार्य किये और सिक्ख समुदाय में महागुरू के रूप में पूज्यनीय हैं। इसलिए हमने इस दिन को यादगार बनाने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता रखी है क्योंकि यही बच्चों देश का भाविष्य हैं। हमारी कोशिश है कि हर वर्ष हम इसी प्रकार की प्रतियोगिता करें ताकि बच्चों की प्रतिभा को निखरने में हमारा भी योगदान हो।
इस मौके पर कई अजय माकन (दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी), अरविंदर सिंह लवली (पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार), माननीय श्री राम अवतार सिंह (एसएचओ, थाना सीलमपुर), डी. के. गांधी उर्फ अब्दुल्ला गांधी (वरिष्ठ समाजसेवी), वरयाम कौर (नेता विपक्ष, पूर्वी दिल्ली नगर निगम), अंजना षर्मा (निगम पार्षद, गांधीनगर वार्ड नं. 234), तुलसी गांधी (निगम पार्षद, धर्मपुरा वार्ड नं 233 व उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, दिल्ली प्रदेश), यासमीन (प्रधानाध्यापिका, न.नि.प्र. विद्यालय, शास्त्री पार्क), स्कूल के अध्यापक, संस्था के पदााधिकारी व सदस्य अन्य समाजसेवी मौजूद होंगे।

दैनिक वीर अर्जुन 02-11-2016


SHAH TIMES 2-11-2016


SAROKAR 2-11-2016


AAJ SAMAJ 2-11-2016


DONATION

Ansar Sound Box

Contact Form

Name

Email *

Message *